ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

Online Seed: किसान यहां से ऑनलाइन खरीद सकते है धान की उन्नत किस्म के प्रमाणित बीज

Online Seed: किसान यहां से ऑनलाइन खरीद सकते है धान की उन्नत किस्म के प्रमाणित बीज
पोस्ट -02 मई 2024 शेयर पोस्ट

घर-बैठे ऑर्डर कर सस्ते दाम पर खरीदें धान की उन्नत किस्म पूसा बासमती के बीज, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Paddy variety Pusa Basmati PB1692 : मानसून की बरसात प्रारंभ होने के एक सप्ताह पहले (जून प्रथम सप्ताह) से किसान खरीफ सीजन में धान फसल की खेती शुरू कर देंगे। इस दौरान देश के प्रमुख धान उत्पादक राज्यों के किसान अपने खाली पड़े खेतों में बासमती एवं गैर-बासमती धान (चावल) की विभिन्न उन्नत किस्मों की रोपाई और बुवाई करते हैं। धान की रोपाई उपयुक्त समय पर हो सके, इसके लिए किसान मई महीने के अंत से ही धान की खेती के लिए नर्सरी की तैयारियां करने लग जाएंगे। ऐसे में धान की अच्छी पैदावार के लिए किसानों के पास धान की उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीज का होना बहुत आवश्यक है। 

New Holland Tractor

किसान अपने क्षेत्र की मिट्टी और जलवायु के अनुसार अनुशंसित धान की उन्नत किस्मों की खेती कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा किसानों को प्रमाणित किस्मों के गुणवत्ता युक्त बीज विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से मुहैया कराया जाता है। इस कड़ी में राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) किसानों को बासमती धान की उन्नत किस्म पूसा बासमती PB-1692 के उन्नत प्रमाणित बीज ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जो किसान धान की खेती करते हैं, वे ऑनलाइन ऑर्डर घर बैठे बीज प्राप्त कर सकते हैं और इस किस्म की खेती खरीफ सीजन में सिंचित अवस्था में कर बेहतर फसल उत्पादन हासिल कर सकते हैं।

किसानों को उपलब्ध कराये जा रहे पूसा बासमती धान की उन्नत किस्म

बता दें कि भारत में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु राज्य के अधिकांश किसान खरीफ के मौसम में धान की खेती करते हैं। इसके लिए बरसात का सीजन आने से पहले किसान धान की खेती के लिए धान की नर्सरी लगाने का काम शुरू कर देते हैं। इसको देखते हुए राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड (NSC) द्वारा बासमती धान की उन्नत किस्म पूसा बासमती 1692 के प्रमाणित बीज किसानों को ऑनलाइन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी धान की उन्नत किस्म PB-1692 के प्रमाणित बीज खरीदना चाहते हैं, तो आप ओएडीसी के ऑनलाइन स्टोर https: // www. mystore. in/ en/ search/ nsc - paddy पर विजिट कर सकते हैं। यहां ऑनलाइन ऑर्डर कर किसान घर बैठे पूसा बासमती 1692 और पूसा बासमती 1509 बीज प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि धान की किस्म PB-1692 को दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 2020 में केंद्रीय किस्म विमोचन समिति द्वारा अधिसूचित किया गया था। 

धान की उन्नत किस्म पूसा बासमती 1692 और 1509 किस्म की विशेषताएं

पूसा बासमती PB-1692 किस्म (Pusa Basmati PB-1692 variety) : बासमती धान की उन्नत किस्म पूसा बासमती 1692 एक जल्दी पकने वाली मध्यम अवधि की धान किस्म है। धान की यह प्रमाणित किस्म 110 से 115 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म के चावल के दाने दिखने में काफी आकर्षक लंबे और पतले होते हैं तथा इसके चावल की सुगंध भी बेहद आकर्षक होती है। बासमती धान की इस किस्म की खासियत यह है कि यह एक अर्ध-बौनी धान किस्म है, जो छोटी अवधि में अधिक उपज देती है तथा पकने की अवधि में इसके दाने झड़ते नहीं है। धान की इस किस्म से किसान प्रति हेक्टेयर 52.6 क्विंटल की औसत उपज प्राप्त कर सकते हैं। इस क़िस्म की अधिकतम पैदावार 73.5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक हो सकती है। PB 1692 किस्म की पहचान इसके 54.4 प्रतिशत हेड राइस रिकवरी के साथ अतिरिक्त लंबे एवं पतले पारभासी दाने है। पकाने से पहले इसके दानों की लंबाई 8.44 मिलीमीटर होती है, जो पकाने के बाद 17 मिलीमीटर तक हो जाती है।

धान की किस्म, पूसा बासमती 1509 : बासमती धान की यह किस्म कम अवधि में पकने वाली उन्नत किस्म है, जो 115 से 120 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। वहीं इस किस्म की औसत पैदावार 50-55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।  वहीं इसकी अधिकतम पैदावार 55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। धान की यह किस्म बलास्ट व पत्ता मरोड़ रोग के प्रति सहनशील है। यह अत्यंत सुगंधित और भरपूर पैदावार देने वाली किस्म है। पूसा बासमती 1509 धान किस्म गेहूं-धान फसल चक्र के लिए उपयुक्त है। पकने के समय इसके दाने झड़ते नहीं है और यह छोटी अवधि में उच्च उपज देने वाली किस्म है।

बासमती धान के इन उन्नत किस्मों के बीजों की कीमत क्या हैं?

बासमती धान की खेती करने वाले किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम (National Seeds Corporation) बासमती धान की उन्नत किस्म पूसा बासमती 1692 (PB 1692) और पूसा बासमती 1509 (PB 1509) किस्म के बीज ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है। इस बीज को किसान घर बैठे mystor.in से ऑनलाइन ऑर्डर कर खरीद सकते हैं। ऑनलाइन स्टोर पर पूसा बासमती 1692 का 10 किलो का पैकेट फिलहाल 33 प्रतिशत की छूट के साथ 800 रुपए में मिल जाएगा, जबकि धान की पूसा बासमती 1509 किस्म के 10 किलो बीज के पैकेट की कीमत फिलहाल 32 फीसदी की छूट के साथ 850 है। यानी राष्ट्रीय बीज निगम के वेबसाइट से किसान इसके बीज 85 रुपए प्रति किलो की दर से घर बैठे डिलीवरी करवा सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर