भारत में खेत की गहरी जुताई के लिए उपयोगी टॉप 5 उपकरण

भारत में खेत की गहरी जुताई के लिए उपयोगी टॉप 5 उपकरण
शेयर पोस्ट

जानें, खेत की गहरी जुताई से क्या मिलेगा फायदा और सब्सिडी के लिए कैसे करें आवेदन

खेती में छोटे-छोटे प्रयोगों से किसानों को कई फायदे पहुंचते हैं। किसानों को इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा ही एक प्रयोग है ग्रीष्मकाल में खेत की गहरी जुताई। इन दिनों खेतों की गहरी जुताई करने का सीजन चल रहा है। किसान मई व जून में खेत की गहरी जुताई करके कई तरह के लाभ उठा सकता है।

गहरी जुताई से जमीन के अंदर पनपने वाले कीट धूप की गर्मी से समाप्त हो जाते हैं। गहरी जुताई फसलों की जड़ बनाने और जड़ों तक पोषक तत्व पहुंचाने में सहायक होती है। अगर किसान ग्रीष्मकाल में गहरी जुताई करते हैं तो उन्हें आगामी सीजन के फसल उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि का लाभ मिलता है क्योंकि गहरी जुताई से कीट प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन और मृदा जनित रोगों का प्रबंधन हो जाता है। कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार किसानों को कम से कम 3 वर्षों में एक बार खेतों की 20 सेंटीमीटर तक गहरी जुताई करनी चाहिए।

खेतों की गहरी जुताई के टॉप 7 फायदे (Top 7 benefits of deep plowing of fields)

  • गहरी जुताई से भूमि की ऊपरी कठोर सतह टूट जाती है, मिट्‌टी के अंदर पनपने वाले कीट व खरपतवार के बीज ऊपर आ जाते हैं और धूप की गर्मी से नष्ट हो जाते हैं। फसलों पर कीटों का प्रकोप कम होता है।
  • गहरी जुताई के कारण फसल अवशेष मिट्‌टी में दब जाते हैं जिससे कार्बनिक पदार्थ की मात्रा में इजाफा होता है और मिट्‌टी में जैविक कार्बन का स्तर बढ़ जाता है।
  • ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई से मिट्‌टी की भौतिक संरचना में सुधार के साथ-साथ मृदा में वायु का आवागमन बढ़ता है जिससे खेती के लिए फायदेमंद सूक्ष्म जीवों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है।
  • खेत में गहरी जुताई से जैविक पदार्थों का विघटन सर्वाधिक होता है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ने के साथ-साथ जल सोखने की क्षमता बढ़ जाती है।
  • ग्रीष्मकालीन जुताई का फायदा यह है कि गोबर खाद व अन्य कार्बनिक पदार्थ भूमि में अच्छी तरह मिल जाते हैं जिससे पोषक तत्व शीघ्र ही फसलों को उपलब्ध होते हैं।
  • गहरी जुताई के बाद भूमि में बारिश का पानी रिस-रिस कर जमीन के अंदर जाता है, जिससे खेतों में बारिश के पानी को धारण करने की क्षमता बढ़ जाती है, जो आगामी समय में फसलों को सूखने से बचाता है।
  • ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई वर्षा जल के व्यर्थ बहाव को भी बचाता है। जुताई खेत की ढाल के विपरित दिशा में करने से मृदा एवं जलकटाव में कमी आती है और वर्षा का जल व्यर्थ नहीं बहता है।

खेत की गहरी जुताई में काम आने वाले कृषि यंत्र (Agricultural equipment used for deep plowing of fields)

ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई के लिए किसान कई तरह के कृषि उपकरण काम में लेते हैं। किसान प्रमुख रूप से मिट्टी पलटने वाले हल जैसे मोल्ड बोर्ड प्लाऊ (moldboard plow), टर्न रेस्ट प्लाऊ (turn rest plow) या रिवर्सेबल मोल्ड बोर्ड प्लाऊ (Reversible Moldboard Plow) आदि का उपयोग करना पसंद करते हैं। इसके अलावा कल्टीवेटर (Cultivator), रोटावेटर(Rotavator), सबसॉइलर (subsoiler) और हैरो (Harrow) भी प्रमुख जुताई उपकरण है।

गहरी जुताई में काम आने वाले कृषि यंत्र

खेती में काम आने वाले जुताई यंत्रों की विशेषताएं (Features of tillage machines used in farming)

  • प्लाऊ (plow) : खेतों की जुताई के लिए प्लाऊ को ट्रैक्टर की सहायता से संचालित किया जाता है। प्लाऊ की तीन वैरायटी हैं जिन्हें मोल्डबोर्ड प्लाऊ, डिस्क प्लाऊ और रिवर्सिबल प्लाऊ के से जाना जाता है।
  • ल्टीवेटर (Cultivator) : कल्टीवेटर एक बहुउद्देश्यीय कृषि उपकरण है। कल्टीवेटर में लगे टाइन्स मिट्‌टी में घुसकर ढेलों को तोड़ते हैं और जमी हुई परतों को ढीला करते हैं और खरपतवारों को हटा देते हैं।
  • रोटावेटर (Rotavator) : फसल बोने से पहले खेत की मिट्‌टी को तैयार करने के लिए रोटावेटर का उपयोग किया जाता है। रोटावेटर में कई घूमने वाले टाइन होते हैं जो मिट्‌टी को तोड़कर भुरभुरी बनाते हैं। रोटावेटर का उपयोग सूखी व गीली दोनों भूमि की जुताई में होता है।
  • सबसॉइलर (Subsoiler) : यह सबसे ज्यादा गहरी जुताई करने वाला कृषि उपकरण है। अगर प्लाऊ, डिस्क हैरो और रोटावेटर से ज्यादा गहरी जुताई करनी है तो सबसॉइलर को खेत में चलाना चाहिए। ट्रैक्टर से चलने वाले इस कृषि यंत्र का उपयोग खेतों में नाली बनाने के लिए भी किया जाता है।
  • हैरो (Harrow) : खेतों की प्राथमिक और माध्यमिक जुताई में हैरो को काम में लिया जाता है। प्राथमिक जुताई में डिस्का हैरो का उपयोग होता है, यह मिट्‌टी को तोड़ता है और फसल अवशेषों को जमीन में मिलाता है। वहीं माध्यमिक जुताई में पावर हैरो काम में आता है।

जुताई यंत्रों पर सब्सिडी कैसे मिलेगी (How to get subsidy on tillage equipment)

केंद्र व राज्य सरकार कृषि यंत्र अनुदान जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को जुताई यंत्रों पर सब्सिडी उपलब्ध कराती है। वर्तमान में राजस्थान सरकार की ओर से रोटावेटर पर सब्सिडी दी जा रही है। किसान 20 बी.एच.पी. से अधिक की क्षमता से लेकर 35 बी.एच.पी. से अधिक की क्षमता तक के रोटावेटर पर अधिकतम 50 प्रतिशत या 42,000-50,400 रु. जो भी कम हो, उस पर अनुदान प्राप्त कर सकता है। किसान योजना की अधिक जानकारी के लिए राज किसान साधी पोर्टल पर संपर्क कर सकता है।

रोटावेटर पर सब्सिडी के लिए आधिकारिक पोर्टल : https :// rajkisan . rajasthan . gov . in /Rajkisanweb/ Kisan#

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2731 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 39 HP

For Price Click Here