खेतों की गहरी जुताई करने की टॉप 4 कृषि यंत्र, उत्पादन में मिलेंगे ये फायदे

खेतों की गहरी जुताई करने की टॉप 4 कृषि यंत्र, उत्पादन में मिलेंगे ये फायदे
शेयर पोस्ट

किसान इन कृषि यंत्रों से करें खेतों की गहरी जुताई, उत्पादन में मिलेंगे ये फायदे

Deep Plowing Agricultural Machines : गेहूं की कटाई के बाद किसानों के खेत चार महीने के लिए परती पड़े रहते हैं। इसके बाद किसान खरीफ मौसम में धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई करेंगे। ऐसे में किसान इन चार महीने की अवधि के दौरान अपने खाली पड़े खेतों में ये काम कर आगामी फसल सीजन यानी खरीफ मौसम की फसलों से बेहतर उत्पादन हासिल कर सकते हैं। इसमें मृदा की जांच से लेकर खेतों की गहरी जुताई तक का कार्य शामिल है। 

अक्सर देखा गया है कि अधिकांश किसान रबी फसलों की कटाई के बाद अगले फसल सीजन तक अपने खेत को खाली छोड़ देते हैं। हालांकि किसानों को खेत को ऐसे ही खाली छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि बिना खेत की गहरी जुताई के खाली छोड़ने से खेतों की मिट्टी ठोस और बंजर होती है। ऐसे में किसानों को खेत खाली छोड़ने पहले इसकी गहरी जुताई कर देनी चाहिए। गर्मी के दिनों में खेतों की गहरी जुताई करके खाली छोड़ देने से मिट्टी में मौजूद कीटों और लार्वा जो फसल को नुकसान पहुंचाते हैं, वे भी नष्ट हो जाते हैं। इसका लाभ अगली फसल की पैदावार पर दिखाई देता है तथा मिट्टी ऊपर-नीचे होने से पुराने फसल अवशेष और खरपतवार मिट्टी में दब जाते हैं, जो धीरे-धीरे सड़कर खाद में तब्दील हो जाते हैं, जिससे खरीफ फसलों की पैदावार बढ़ती है। किसान खेतों की गहरी जुताई के लिए इन टॉप 4 कृषि मशीनों का उपयोग कर सकते हैं। इसके बारे में जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से दी जा रही है। 

इन कृषि मशीनों से करें खेत की गहरी जुताई (Do deep plowing of the field with these agricultural machines)

रबी फसलों की कटाई के बाद अगर किसान भाई अपने खेतों को खाली छोड़ना चाहते हैं, तो वे फसल की कटाई के बाद खाली खेत की गहरी जुताई करके छोड़ सकते हैं। इसके लिए किसान भाई मिट्टी पलटने वाले हल, कल्टीवेटर, डिस्क हैरो, एमबी प्लॉउ, प्लॉउ, सब सॉइलर हल और डक फुट कल्टीवेटर और पशु चालित उन्नत बक्खर कृषि मशीनरी या यंत्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन यांत्रिक उपकरणों से गर्मी के दिनों में 15 सेमी. तक गहरी खुदाई/ जुताई कर सकते हैं। ये सभी यंत्र खेत की 15 से 20 सेमी. तक की गहराई तक जुताई करते है, जिससे खेत से मिट्टी के बड़े- बड़े ढेले के रूप में ऊपर-नीचे पलटते हैं। गर्मी के दिनों में तापमान बढ़ने से मिट्टी में पनप रहे रोग कीट, लार्वा और कीड़े-मकोड़े नष्ट हो जाते हैं। वहीं, जुताई से जो ढेले बनते हैं वे धीरे-धीरे हवा और बारिश से टूटते रहते हैं, जिससे मिट्टी में वायु संचार और जल सोखने की क्षमता में वृद्धि होती है। 

हल (Plow)

हल (Plow) खेती-किसानी का एक महत्वपूर्ण कृषि यंत्र है, जिसका इस्तेमाल खेतों की प्राथमिक जुताई के लिए किया जाता है। कृषि में प्रयुक्त यांत्रिक उपकरणों ( कृषि मशीनरी/औजारों) में हल सबसे प्राचीन है, जो खेती के लिए किसी न किसी रूप में प्रचलित पाया गया है। हल की मदद से जमीन की उपरी और कठोर सतह की खुदाई/जुताई द्वारा पलटाव करके मिट्टी को कृषि योग्य बनाया जाता है। पलटाव द्वारा मिट्टी में मौजूद नये पोषक तत्व भूमि की सतह पर ऊपर आ जाते हैं और खरपतवार एवं पुरानी फसलों के डंठल/अवशेष आदि मिट्टी में दब जाते हैं, जो धीरे-धीरे खाद में बदल जाते हैं। जुताई करने से जमीन में हवा का प्रवेश भी हो जाता है जिससे भूमि द्वारा पानी सोखने की शक्ति बढ़ जाती है। 

डक-फुट कल्टीवेटर (Duck foot Cultivator)

  • डक-फुट कल्टीवेटर (Duck foot Cultivator) भी एक भूमि तैयारी का कृषि यंत्र है ।
  • इसका उपयोग भूमि की अधिक गहरी जुताई के लिए किया जाता है।
  • डक-फुट कल्टीवेटर (Duck foot Cultivator) का इस्तेमाल बीज की बुवाई से ठीक पहले भूमि की अंतिम तैयारी और ऊपरी जमीन की ऊपरी मिट्‌टी का पलटाव करके मिट्‌टी की कठोरता तोड़ने के लिए किया जाता है।
  • डक-फुट कल्टीवेटर के दो प्रकार हैं। पहला स्प्रिंग डक फुट कल्टीवेटर (1 Row, 2 Row, 3 Row) और दूसरा सिंपल डक फुट कल्टीवेटर (1 Row, 2 Row, 3 Row)
  • डक-फुट कल्टीवेटर का निर्माण सटीक तौर पर सर्वोत्तम ग्रेड के कच्चे माल और आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करके किया जाता है।
  • कटाई के तुरंत बाद भूमि पर खेती करने के लिए डक-फुट कल्टीवेटर कृषि यंत्र बहुत उपयोगी है।
  • इसकी मदद से जमीन की 6 इंच तक गहरी जुताई या खुदाई की जा सकती है और पुराने बचे फसल अवशेषों और खरपतवारों को हटाया जा सकता है।
  • डक-फुट कल्टीवेटर का इस्तेमाल काली-कपास प्रकार की भूमि में व्यापक तौर पर किया जाता है।
  • डक-फुट सब्जी की फसलों के लिए कतार (पंक्तियों) को बनाता है।
  • यह हल्की छेनी के हल के रूप में कार्य करता है।
  • डक-फुट कल्टीवेटर हर प्रकार के ट्रैक्टर के लिए निर्माण किए गए हैं।
  • 20 एचपी से लेकर 30 HP के ट्रैक्टर के लिए 1 Raw, 35 हॉर्स पावर से लेकर 45 HP के ट्रैक्टर हेतु 2 Raw, और 45 Hp से ऊपर के ट्रैक्टर के लिए 3 Raw Duck foot Cultivator का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।

एमबी प्लाऊ (MB Plough)

  • एमबी प्लाऊ (MB Plough) ट्रैक्टर से जोड़कर संचालित की जाने वाली एक कृषि मशीन है, जिसका उपयोग बीज बोने से पहले मिट्टी तैयार करने के लिए किया जाता है।
  • एमबी प्लॉउ का उपयोग आमतौर पर भूमि की गहरी जुताई और मिट्टी की ऊपरी परत को पलटकर नये पोषक तत्वों को ऊपरी सतह पर लाने के लिए किया जाता है।
  • यह पिछली फसल के खरपतवार और अवशेष डंठलों को मिट्टी में दबाने के लिए मददगार है, जिससे यह मिट्टी में सड़कर खाद बन जाता है और मिट्टी में वायु संचार करता है।
  • एमबी प्लाऊ (MB Plow) मिट्टी की पानी सोखने की शक्ति और मिट्‌टी में नमी  बनाए रखने की शक्ति को बढ़ाता है।
  • एमबी प्लाऊ भूमि की गहरी जुताई करने पर मिट्टी का पूर्ण तरीके से उलट-पटल करना सुनिश्चित करता है।
  • एमबी प्लाऊ 12-14 इंज की गहरी जुताई प्रदान करता है।  
  • मिट्टी की गहराई से जुताई को 3 बिंदु लिंकेज और हाइड्रोलिक्स पर नियंत्रित किया जाता है।
  • आमतौर एमबी प्लाऊ 2 Bottom (2 टांग)  तथा 3 Bottom (टांग ) वाले प्रचलित है, जिसे 50 HP श्रेणी वाले विभिन्न ट्रैक्टरों की मदद से बड़ी आसानी से चलाया जा सकता है।

हैवी ड्यूटी सब सॉइलर हल (Heavy Duty Subsoiler Plow)

हैवी ड्यूटी सब सॉइलर हल एक उप-मिट्टी गहरी जुताई ट्रैक्टर माउंटेड कृषि उपकरण है, जिसकी मदद से कठोर भूमि की मिट़्टी को ढीला करके लिए तैयार किया गया है। इसकी मदद से मिट्टी की गहरी जुताई करने, भूमि की परतों को तोड़ने और बेहतर जल निकासी, जड़ विकास और खनिज परासरण की अनुमति देने वाली उप-मिट्टी को जोतने के लिए किया जाता है। इसे भारी शुल्क वाले अनुप्रयोगों के लिए सुरक्षित रूप से उपयोग किया जा सकता है। जहां अधिकांश कृषि उपकरण सतह की मिट्‌टी को 15 से 20 सेमी की गहराई तक मिट्टी पलटते हैं। वहीं एक सब सॉइलर हल मिट्टी को उससे दोगुनी गहराई तक ढीला करने के लिए तैयार किया गया है।  यह कार्बनिक पदार्थ की गहरी परतों तक पहुंचकर मिट्टी के टर्नओवर को बढ़ाता है। इसके फावड़े के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पहनने-प्रतिरोधी स्टील का उपयोग किया जाता है, जो इसे सबसे कठिन परिस्थितियों में लंबा जीवन देता है। भारी नुकीली छेनी सतह के नीचे की मिट्टी को अच्छी तरह से तोड़ देती है, जिससे जल धारण क्षमता बढ़ जाती है। सबसॉइलर हल भूमि को 60 सेमी की गहराई तक गहरी जुताई प्रदान करता है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

3682 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 45 HP

For Price Click Here