ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

सोनालिका स्ट्रॉ-रीपर : मल्टी-क्रॉप कंबाइन हार्वेस्टर, जाने कीमत और फीचर्स

सोनालिका स्ट्रॉ-रीपर : मल्टी-क्रॉप कंबाइन हार्वेस्टर, जाने कीमत और फीचर्स
पोस्ट -17 जनवरी 2023 शेयर पोस्ट

सोनालिका स्ट्रॉ-रीपर: किसानो को मिलेगा कंबाइन हार्वेस्टर इस्तेमाल से अधिक मुनाफा 

सोनालिका स्ट्रॉ-रीपर (पुआल कटाई मशीन) : खेती में फसलों की बुवाई से लेकर कटाई एवं फसल अवशेष प्रबंधन हेतु आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित कृषि मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। जिसमें मल्टी-क्रॉप कंबाइन हार्वेस्टर के इस्तेमाल से फसलों की कटाई के पश्चात शेष बचे हुए फसल अवशेष प्रबंधन हेतु भारतीय कृषि में बड़े पैमाने पर स्ट्रॉ रीपर (पुआल कटाई की मशीन) का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में हम किसान भाईयों के लिए सोनालिका ब्रांड का एक बेजोड़ मजबूती वाला आधुनिक तकनीक से निर्मित सोनालिका स्ट्रॉ रीपर की जानकारी ट्रैक्टरगुरु के इस लेख में लेकर आए है। सोनालिका ब्रांड का यह स्ट्रॉ रीपर एक कम मेंटेनेंस वाला आधुनिक तकनीक और क्षेत्र में बेहतर सेवा देने वाली सुविधाओं से सुसज्जित है। यह कम मेंटेनेंस होने के कारण पैसे और समय दोनों की बचत करता है और किसानों को फसल अवशेषों से अतिरिक्त आय देता है। यह हेवी-ड्यूटी स्ट्रॉ रीपर कार्य कुशलता और उच्च प्रदर्शन की पेशकश करने वाली सभी प्रकार की फसलों के लिए एकदम सही है। सोनालिका स्ट्रॉ रीपर (Sonalika Straw Reaper)  गेहूं, चावल, मक्का, सरसों और सोयाबीन जैसी फसलों की कटाई के पश्चात बचे अवशेषों के प्रबंधन के लिए सबसे उपयुक्त है। 

New Holland Tractor

सोनालिका स्ट्रॉ रीपर के बारें 

सोनालिका स्ट्रॉ रीपर एक ऐसी फसल अवशेष प्रबंध मशीन है, जिससे 41 से 50 एच.पी डबल क्लच ट्रैक्टर से चलाया जा सकता है। यह मशीन एक ही बार में फसल अवशेष को काटती है, थ्रेस करती है और साफ करती है। सोनालिका ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा निर्मित सोनालिका स्ट्रॉ रीपर का इस्तेमाल मल्टी-क्रॉप कंबाइन हार्वेस्टर से कटने के बाद बचे गेहूं के पुआल को दोलन करने वाले ब्लेड से काटा जाता है। जिसे थ्रेस कर साफ करती है। यह मशीन गेहूं के डंठल से पशुओं के लिए चारा बनाने के लिए उपयुक्त है। 

पुआल को विभिन्न आकार में काटने के लिए उपयुक्त

सोनालिका स्ट्रॉ रीपर में लगे एडजस्टेबल टोकरी जरूरत के हिसाब से पुआल को विभिन्न आकारों में काटने लिए इसे सुविधाजनक बनाती है। यह कंबाइन हार्वेस्ट से गेहूं, धान, सरसों, मक्का और सोयाबीन कटाने के बाद बचे डंठल को दोलन करने वाले ब्लेड से काटता है और इसकी घूमने वाली रील इन डंठलों को पीछे की ओर पहुचाती है और बरमा करती है। बरमा और गाइड ड्रम द्वारा इन डंठल को थ्रेसिंग सिलेंडर तक पहुँचाया जाता है, जहाँ डंठल को विभिन्न आकारों में काटा जाता है। मशीन के नीचे लगे अनाज टैंक में बचे हुए अनाज को इकट्ठा किया जाता है। 

उच्च दक्षता के साथ बेहतर कार्य प्रदर्शन

सोनालिका स्ट्रॉ रीपर (Sonalika Straw Reaper) कटाई मशीन उच्च दक्षता के साथ बेहतर कार्य प्रदर्शन करता है, जिसकी वहज से ईंधन की खपत कम होती है। और ट्रैक्टर पर न्यूनतम भार पड़ता है। इसमें लगा गियर बॉक्स इसे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेहतर पावर देता है। इस मशीन को 45 एच.पी पावर के डबल क्लच ट्रैक्टर की मदद से आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। यह मशीन कम ईंधन खपत में कुशल कार्य निकाल कर देती है। जिस वजह से पैसा और समय दोनों की बचत होती है।   

सुरक्षा के लिए विशेष स्टोन ट्रैप ट्रे

यह मशीन बेजोड क्वालिटी की है। इस मशीन का मेंटेनेंस कम है। कम मेंटेनेंस होने की वजह से पैसे और समय दोनों की भारी बचत होती है। मशीन की सुरक्षा के लिए इसमें विशेष स्टोन ट्रैप ट्रे लगा हुआ है, जो कंकड़ पत्थर को डंठल से अलग कर साफ डंठल को थ्रेसिंग सिलेंडर तक पहुँचाता है। इसमें लगे कटर बार को जरुर के अनुसार आसानी से बदला जा सकता है, क्योंकि यह वेल्ड नहीं होते है। इसके स्पेयर-पार्ट्स बाजार में आसानी से मिल जाते है, जिस वजह से इसके मेंटेनेंस में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। 

सोनालिका स्ट्रॉ रीपर (Sonalika Straw Reaper) की तनकीकी विशिष्टता

सोनालिका स्ट्रॉ रीपर सोनालिका ब्रांडा का एक पुआल कटाई की मशीन है, जो उच्च दक्षता, बेहतर प्रदर्शन और कम ईंधन के खपत लिए जाना जाता है। यह मशीन 41  से 50 एच.पी पावर की है। इस मशीन की मदद से 1 से 2 एकड़ प्रति घंटे में पुआल की कटाई की जा सकती है। मशीन की कुल लंबाई 3470 एमएम है। और चौड़ाई 2440 एमएम है। इसमें लगे कटर बार की चौड़ाई 2050 एमएम है। मशीन की कुल ऊँचाई स्ट्रॉ पाईप के साथ 2095 एमएम है। और बिना स्ट्रॉ पाईप के मशीन की ऊँचाई 1640 एमएम है। 

सोनालिका स्ट्रॉ रीपर की कीमत

सोनालिका ब्रांड किसानों के लिए हमेशा से वैल्यू फॉर मनी फॉर्म मशीनों का निर्माण करती है। यह किसानों को उनकी जरुर के हिसाब से उनके बजट में उन्हें बेहतर से बेहतर प्रोडक्ट्स उपलब्ध करवाती है। सोनालिका द्वारा निर्मित सोनालिका स्ट्रॉ रीपर (Sonalika Straw Reaper) मशीन की कीमत भारतीय किसानों के अनुकूल है। इस मशीन की जानने के लिए आप ट्रैक्टरगुरु की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। ट्रैक्टरगुरु पर इसकी सही कीमत और विशेषताओं की जानकारी उपलब्ध है।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह हिंदुस्तान ट्रैक्टर व स्वराज ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर