ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

मौसम अपडेट : समय से पहले मानसून की संभावना, लेकिन अभी गर्मी का रहेगा जोर

मौसम अपडेट : समय से पहले मानसून की संभावना, लेकिन अभी गर्मी का रहेगा जोर
पोस्ट -16 मई 2022 शेयर पोस्ट

27 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, अच्छी बारिश से किसानों की बढ़ेगी खुशहाली 

मौसम विभाग ने किसानों के लिए खुशखबर दी है। वर्तमान में पूरा देश भीषण गर्मी की चपेट में है, लोग गर्मी के कारण पसीने से लथपथ वहीं लू के गर्म थपेड़ों ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। बता दें कि गर्मी की इस परेशानी से लोगों को जल्द ही निजात मिलने वाली है और किसानों के मुरझाए चेहरों पर लंबी मुस्कान दिखाई देगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार समय से पहले मानसून दस्तक देगा। वहीं मानसून सामान्य रहने के कारण अच्छी बारिश होने की संभावना है। आगामी 27 मई को मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। यहां मानसून की पहली बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद मानसून बंगाल की खाड़ी से पुन: सक्रिय होते हुए भारत के कई राज्यों में छा जाएगा। मानसून की पहली बारिश जोरदार होने की संभावना को देखते हुए किसानों को भी खरीफ सीजन की फसलों की बंपर पैदावार होने की उम्मीद बंध गई है और इनके चेहरे पर रौनक आने लगी है। 

New Holland Tractor

मानसून का है बेसब्री से इंतजार 

पिछले करीब एक माह से भीषण गर्मी से परेशान सभी लोगों को मानसून को लेकर आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। धरती तवे की भांति जल रही है। राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड , झारखंड सहित कई राज्यों में पिछले तीन-चार दिनों से भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही माने तो भारत में इस बार मानसून अपने समय चक्र से पहले ही सक्रिय हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी से उठा मानसून भारत में अच्छी बारिश लाता है। 27 मई के बाद मानसून बंगाल की खाड़ी में मानसून प्रवेश करेगा। 

उधर अंडमान  निकोबार में बारिश का मौसम बना 

यहां बता दें कि 16 मई से दक्षिण-पश्चिम का मानसून अंडमान निकाबार में प्रवेश करेगा। यहां इस मानसून की पहली बारिश आज कल मेें होने वाली है। कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने के समाचार हैं।  वहीं अंडमान निकोबार क्षेत्र से यह मानसून झारखंड, बिहार होते हुए देश के अनेक राज्यों में सक्रिय होगा। आईएमडी के अनुसार पहली बार समय से पहले ही मानसून आने की पूरी संभावना है। मानसून जितना अधिक सक्रिय रहेगा उतनी अच्छी पैदावार होगी। 

मानसून आने से पहले की तैयारियां हुई 

यहां बता दें कि मानसून के आने के पहले केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से बांधों के रखरखाव आदि  के साथ ही अन्य राहत संबंधी कार्र्यों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। वहीं जिला अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। 

बीज-खाद वितरण हुआ शुरू 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से इस बार समय से पहले मानसून के आने की सूचना के बाद किसानों ने खरीफ की प्रमुख फसलों के बीज और खादों की खरीददारी शुरू कर दी है। बाजरा, मक्का, ग्वार, तिल्ली आदि बीजों की बिक्री होने लगी है। वहीं राज्य सरकार ने कृषि विभाग को खाद-बीज वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। खाद-बीज के लिए किसानों को को-ऑपरेटिव सोसायटियों की ओर से फसली ऋणों का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। 

अंडमान निकोबार से आगे बढ़ रहा मानसून 

यहां आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र का मानसून अंडमान निकोबार सागर तरफ आगे बढ़ गया है। यहां चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। यह समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। वहीं मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब के कुछ हिस्सों में इसका सर्कुलेशन बना हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक तरफ पूर्वी उत्तर प्रदेश की तलहटी तक फैला हुआ है। 

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम का हाल  

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों मेें देश के पूर्वोत्तर हिस्सों, सिक्कम, अंडमान और निकोबार, केरल एवं दक्षिणी कर्नाटक में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, बिहार के कुछ हिस्सों, रायल सीमा, छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी हिमालय, कोंकण, गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक एवं तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभावित है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी हवाओं और गरज के साथ बारिश के छींटे पड़ सकते हैं। उधर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, विदर्भ और दक्षिण, उत्तरप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। 

बीते 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल 

बता दें कि 16 मई की सुबह समाप्त हुए चौबीस घंटों में देश के कई प्रदेशों में हल्की और भारी बारिश हुई। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, झारखंड के कुछ क्षेत्रों में और केरल एवं आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसी तरह छत्तीसगढ, तेलंगाना मे भी बारिश होने के समाचार हैं। वहीं पश्चिमी बंगाल, आंतरिक ओडिसा, कोंकण और गोवा एवं दक्षिण पश्चिम उत्तरप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इधर राजस्थान में पिछले चार-पांच दिनों से प्रचंड धूप और गर्मी के साथ लू का प्रकोप चल रहा है। सुबह से देर रात तक गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह जॉन डीरे ट्रैक्टर  व सोनालिका ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर