ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

मौसम अपडेट : अगले तीन दिन देश के इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम अपडेट : अगले तीन दिन देश के इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
पोस्ट -02 सितम्बर 2022 शेयर पोस्ट

देशभर में मौसमी हलचल जारी, अगले 24 घंटों में इन राज्यों में होगी बारिश

देश में मानसून का दौर खत्म होने वाला है। इस वर्ष मानसून का गतिविधियाें में असमानता देखी गई है। देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून का ज्यादा प्रभावी असर देखने को नहीं मिला है। देश के कई राज्य में तो सामान्य से भी कम बारिश हुई, तो जगह मानसूनी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है, तो कहीं बादल फटने से जनधन में काफी नुकसान हुआ। लेकिन इस बीच मौसम में हो रहे बदलाव के कारण कहीं हल्की बारिश हो रही है तो कहीं नदियां उफान पर है। मौसम विभाग द्वारा संभावना जताई जा रही है कि अभी उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में अगले एक हफ्ते तक मानसून का दौर जारी रहेगा। आने वालों दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में धूप के साथ हल्की बारिश जारी रह सकती है। स्काईमेट वेदर के अनुसार बताया जा रहा है कि 3 से 6 सितंबर के बीच पंजाब और हरियाणा में कुछ जगहों पर मौसम बिगड़ सकता है और तेज वर्षा हो सकती है। 

New Holland Tractor

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के भी कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी बिहार, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों, उत्तराखंड, शेष मध्य प्रदेश, कर्नाटक, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और तेलंगाना में हल्की बारिश की संभावना जताई है, तो चलिए ऐसे में ट्रैक्टरगुरू के इस लेख के माध्यम से जानते हैं अगले 24 घंटों में मौसम कैसा रहने वाला है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में चल रही है और अमृतसर, अंबाला, बरेली, गोरखपुर, दरभंगा, बालुरघाट और फिर पूर्व की ओर उत्तरी बांग्लादेश और असम से होते हुए नागालैंड की ओर जा रही है। केरल तट के पास दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर आंतरिक तमिलनाडु होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। कच्छ और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जम्मू से मध्य पाकिस्तान तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

मछुआरों को चेतावनी

मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में चल रही है जिस कारण केरल तट के पास दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण को लेकर मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल तट, पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी, उत्तर अंडमान सागर, दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण ओडिशा तट और उत्तर ओडिशा तट, उत्तर आंध्र तट और दक्षिण आंध्र तट, उत्तर तमिलनाडु तट, दक्षिण तमिलनाडु तट, कन्या कुमारी के क्षेत्र, मालदीव क्षेत्र, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल की खाड़ी, और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी, केरल तट, कर्नाटक तट, लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, उत्तर महाराष्ट्र तट, दक्षिण महाराष्ट्र तट, गोवा तट, पश्चिम मध्य अरब सागर, पूर्व मध्य अरब सागर, उत्तर गुजरात तट, दक्षिण गुजरात तट, उत्तर-पश्चिमी अरब सागर, उत्तर-पूर्व अरब सागर के आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसे देखते हुए मछुआरों को चेतावनी जारी की है। 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। मराठवाड़ा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, शेष मध्य प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की बारिश हुई।

पिछले कुछ दिनों में देश भर में हुई मौसमी हलचल का हाल

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं असम, मेघालय, बिहार की तलहटी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई राजस्थान, गंगीय पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और तटीय ओडिशा में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह फार्मट्रैक ट्रैक्टर  व पॉवरट्रैक ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर