Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

मौसम अलर्ट: चक्रवाती तूफान की संभावना, इन राज्यों में हाेगी बारिश

मौसम अलर्ट:  चक्रवाती तूफान की संभावना,  इन राज्यों में हाेगी बारिश
पोस्ट -28 नवम्बर 2023 शेयर पोस्ट

चक्रवाती तूफान के चलते कई राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

weather update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए जारी अपने मौसम अपडेट में कहा कि तमिलनाडु और ओड‍िशा में चक्रवाती तूफान (Cyclone Michaung) का खतरा मंडरा रहा है। दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे इलाकों में सोमवार को एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 29 नवंबर (बुधवार) तक दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव में बदलने की संभावना है। 

New Holland Tractor

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि इसके बाद यह उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा और अगले 48 घंटों में दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान का नाम मिचौंग रखा गया है। हालांकि, मौसम विज्ञान विभाग ने इसके तट की ओर बढ़ने और लैंडस्लाइड की संभावना के बारे में कोई अपडेट जारी नहीं किया है।

मौसम व‍िभाग का कहना है कि अरब सागर पर बने दबाव के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं, तमिलनाडु, पूर्वी राजस्थान,  दिल्ली,  हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, केरल, लक्षद्वीप और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय तमिलनाडु के कुछ इलाकों और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। आइए मौसम विभाग की मौसम अपडेट रिपोर्ट से जानें कि अगले 24 घंटों के दौरान देश में मौसम का मिजाज क्या रहने वाला है। 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट में दिए गए मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल के साथ-साथ कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है।

देशभर में बन रहे हैं ये मौसमी सिस्टम

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण गुजरात और उससे सटे दक्षिणी राजस्थान के हिस्सों पर है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण 4.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है। दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है और अगले 24 घंटों के दौरान यह एक दबाव में तब्दील हो सकता है। इसके बाद के 48 घंटों के दौरान, दक्षिण-पूर्व बंगाल खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 30 नवंबर से पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच सकता है। चक्रवाती तूफान उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा क्षेत्र पर है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में औसत एक्यूआई 400 को पार कर गया है। रियल टाइम डाटा में कुछ सुधार के बाद भी कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बहुत खराब कैटेगरी में बना हुआ है। अधिकतर प्रदूषण के कारकों के तौर पर वाहनों का प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अधिकतर बादल छाये रहे। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कभी-कभी दृश्यता को घटाते हुए दूर तक फैले धुएं और धुंध वाले क्षेत्र अपेक्षित है। हवाएं पूर्व-उत्तर-पूर्व और परिवर्ती रहेंगी। वहीं, 29 नवंबर को राजधानी दिल्ली में अधिकतर समय बादल छाये रहने और उच्च तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, देर रात तक हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की गतिविधियां देखी जा सकती है। 

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश का मौसम बदला है। आने वाले 2 से 3 दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर साफ दिखाई देगा। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर का असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तर प्रदेश में दिसंबर में पढ़ने वाली ठंड अब नवंबर में ही पड़ना शुरू हो गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से लेकर 12 डिग्री के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर