Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

मौसम अपडेट : देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी सर्दी

मौसम अपडेट : देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी सर्दी
पोस्ट -21 अक्टूबर 2023 शेयर पोस्ट

आईएमडी वेदर अपडेट : देश के अधिकांश हिस्सों में बढ़ने लगी सर्दी, इन राज्यों में होगी बारिश

IMD Weather Update : बीते दिनों दक्षिण, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्य बारिश हुई। जिसके कारण देश के कई राज्यों में सर्दी जोर पकड़ने लगी है। बारिश से तापमान में उतार-चढ़ाव से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में सुबह-शाम हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिम में अगले कई दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। वही दक्षिणी राज्यों में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना मौसम विज्ञान विभाग ने व्यक्त की है। इधर, उत्तर-पश्चिम राज्यों में 21 और 22 अक्टूबर से एक नया सिस्टम एक्टिव होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा बताई गई है। जिससे राजस्थान के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बदलाव से राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर समेत आस-पास के इलाकों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ने की भविष्यवाणी मौसम विज्ञान विभाग ने की है। आइए, आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान से जानें कि देशभर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है। 
 
दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी 

New Holland Tractor

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज से अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिन में तापमान बढ़ने से राजधानी में दिल्लीवासियों को सर्दी से राहत मिलेगी। वहीं, 20 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले 5 दिनों तक एक समान मौसम रहने की उम्मीद है। इससे लोगों को सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।   

अगले 24 घंटों के दौरान देश के इन हिस्सों में बारिश 

निजी मौसम विज्ञान विभाग स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से इन राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत में 21 व 22 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके एक्टिव हो जाने के बाद राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में बदलाव के कारण बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान में गिरावट से इन राज्यों में सर्दी जोर पकड़ने लग जाएगी। इससे लोगों को सुबह-शाम सर्दी महसूस होने लग जाएगी और दिन में तापमान बढ़ने से लोगों को बढ़ती ठंड से राहत मिलेगी।

आने वाले 4 दिनों में इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके कारण देश के बाकी क्षेत्रों में आने वाले 4 दिनों में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव सिस्टम के कारण ओडिशा में बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आने वाले 2 से 3 दिनों के लिए लक्षद्वीप, दक्षिणपूर्व अरब सागर और मध्य अरब सागर में मछुआरों को चेतावनी देते हुए बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में 23 और 24 अक्टूबर को बारिश की संभावना बताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के निदेशक एच आर बिस्वास के मुताबिक, आज से 23 अक्टूबर तक इन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, 23 और 24 अक्टूबर को ओडिशा के कई तटीय क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

बिहार में कैसे रहेगा मौसम का हाल

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और रात के समय न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप रहने से लोगों को ठंड से कोई खास परेशानी नहीं होगी। वहीं, हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर को बिहार में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान  20 डिग्री सेल्सियस रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। 

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वहीं, मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। साथ ही मौसम भी  साफ रहने की भविष्यवाणी की गई है।  

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर