ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

बारिश अलर्ट : आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में खूब बरसेंगे बादल

बारिश अलर्ट : आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में खूब बरसेंगे बादल
पोस्ट -03 अगस्त 2022 शेयर पोस्ट

भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किया अलर्ट जारी, कई हिस्सों में होगी जमकर बारिश 

दक्षिण पश्चिमी मानसून इन दिनों देश के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है। जिसके कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। कहीं हल्की तो कहीं सामान्य से बहुत भारी वर्षा देखने को मिल रही है। कई जगह मानसूनी बादल जमकर बरस रहे हैं। मानसूनी बारिश ने अब अधिकांश राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। कई जगह मानसूनी बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। नदियां-नाले उफान पर हैं। जिससे लोग परेशान हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले महीने में कई जगहों पर मानसूनी बादल तेज बारिश के साथ बरसते रहेंगे। आईएमडी के ताजा रिपोर्ट के अनुसार मानसून की ट्रफ समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, बरेली, बहराइच, पटना, बांकुरा, दीघा और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक बनी हुई है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान के आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के ऊपर लगभग 10 डिग्री अक्षांश के साथ चल रहा है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान यह उत्तर दिशा में आगे बढ़ सकता है। जिससे उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, आने वाले दिनों में बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 04 और 05 अगस्त को ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना बताई हैं। इसके अलावा आज से आने वालें 2 से 4 दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना जताई हैं, तो आइए ट्रैक्टरगुरू के इस लेख के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में जारी मानसूनी बारिश के पूर्वानुमान को जानते हैं। 

New Holland Tractor

अगले 24 घंटों के दौरान देश के इन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार अगले 24 घंटों में कई देश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश जारी रहेगी। बुलेटिन के अनुसार 03-05 अगस्त के दौरान दौरान तेलंगाना, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीपय दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

आईएमडी के अनुसार 03-05 अगस्त के दौरान आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों और उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश,विदर्भ, तेलंगाना और दक्षिण मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव जतााई है, तो वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, शेष उत्तर पूर्व भारत, बिहार के शेष हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, रायलसीमा, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव बताई है। इसके अलावा दिल्ली, गुजरात, गंगीय पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव बताई जा रही हैं। 

देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश से लोग हुए परेशान

देश में मानसूनी बारिश का दौर जारी हैं। मानसूनी बादल कहीं हल्के तो कहीं भारी से अति भारी बरस रहे हैं। मानसूनी बारिश से देश के कई हिस्सों में भूस्खलन, बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले दिनों उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर बारिश हुई जिससे कई स्थानों पर पहाड़ियों से भूस्खलन हुआ और मार्ग यातायात के लिए अवरूद्ध हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश का क्रम जारी रहा जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। 

आईएमडी के ताजा बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में अगले 2 से 3 दिन भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश के 13 में से सात जिलों- देहरादून, टिहरी, पौडी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत तथा उधम सिंह नगर में अगले 2 से 3 दिनों के लिए बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।  इस दौरान इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

देश में मानसूनी बारिश चरम पर है, जिसकी वजह से देश के हर राज्य में हल्की से भारी वर्षा हो रही हैं। ऐसे में पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के उत्तरी तट, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली। वहीं लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान, गुजरात, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में हल्की बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर पूर्व भारत के बाकी हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह स्वराज ट्रैक्टर  व जॉन डीरे ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर