ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

मानसून अपडेट : कई राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी निजात

मानसून अपडेट : कई राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी निजात
पोस्ट -28 जून 2022 शेयर पोस्ट

मौसम विभाग : दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में हर पल हो रहे बदलाव से पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में उमस बढ़ा दी है। इस उमस वाली गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में मौसम परिवर्तन होने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में दिल्‍ली सहित देश के कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मानसून अब आगे बढ़ने लगा है। मानसून धीरे-धीरे कई राज्यों में दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, बंगाल और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्लीवासियों को भी बहुत जल्द इस उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में उत्तराखण्ड में दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है। तो चलिए ट्रैक्टरगुरू की इस पोस्ट के माध्यम से मानसून को लेकर मौसम विभाग के आगामी 24 घंटों के पूर्वानूमान के बारे में जानते हैं।  भारत के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

New Holland Tractor

देशभर में मानसून सक्रियता की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है। इसके अलावा अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा को पार करते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। आईएमडी वैज्ञानिक ने कहा मानसून अब आगे बढ़ने लगा है, और अगले 24 घंटों में दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना हैं। 

अगले 24 घंटों के दौरान यहां बारिश की अनुमान

मौसम विभाग के अुनसार आने वाले 2-3 दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात, कोंकण, मध्य महराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, बंगाल और बिहार कुछ हिस्सों, राजस्थान सहित मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ा है। आईएमडी ने बताया, अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों, गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, केरल, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव लगाई जा रही है। तमिलनाडु, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

इन 7 राज्यों में होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मध्यप्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा अगले 4-5 दिनों के दौरान कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गोवा में भी भारी बारिश होगी। वहीं आज से लेकर अगले कुछ दिनों में राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार  29 और 30 जून को हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भी बारिश की पूरी संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में कल हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के अलावा अन्य सभी जगह पर भी तापमान में वृद्धि नोट की गई है। मौसम के जानकारों के अनुसार दिल्ली में 41 डिग्री तापमान नोट किया गया है। आईएमडी का कहना है की दिल्ली में आज का तापमान बेशक 41 डिग्री है, किन्तु आने वाले 24 घंटों में दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 29 जून को बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। जानकारों के अनुसार दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की तारीख भी 30 जून और 1 जुलाई बताई जा रही है। आईएमडी का कहना है की आगमी 6 जुलाई तक मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका होगा। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह जॉन डीरे ट्रैक्टर  व सोनालिका ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर