Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

वीएसटी बिक्री रिपोर्ट जुलाई 2023 : वीएसटी ने बेचे 5021 टिलर्स और 485 ट्रैक्टर

वीएसटी बिक्री रिपोर्ट जुलाई 2023 : वीएसटी ने बेचे 5021 टिलर्स और 485 ट्रैक्टर
पोस्ट -08 अगस्त 2023 शेयर पोस्ट

वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स  की कुल बिक्री में 29.57 प्रतिशत की वृद्धि

वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने जुलाई 2023 में पावर टिलर और ट्रैक्टरों की कुल बिक्री में जबरदस्त ग्रोथ हासिल की है। कंपनी इस साल जुलाई 2023 के महीने में ट्रैक्टर और पावर टिलर की कुल 5506 यूनिट की बिक्री की है। आईये इस बिक्री रिपोर्ट से जानें कि वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स (Vst Tillers Tractors) ने जुलाई में कितने टिलर और ट्रैक्टर बेचे हैं। 

New Holland Tractor

जुलाई 23 में पावर टिलर और ट्रैक्टर की कुल बिक्री 5506 यूनिट

Vst Tillers Tractors Sales Report July 2023: वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ कृषि उपकरण निर्माता ब्रांड है। यह अपने उन्नत ट्रैक्टर और पावर टिलर निर्माण के कारण भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। वीएसटी (VST) दुनियाभर के किसानों को उनके बजट अनुरूप उन्नत ट्रैक्टर और पावर टिलर्स उपलब्ध करवाता है। देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री के इस सर्वश्रेष्ठ ब्रांड (the best band)  ने अभी हाल ही में जुलाई महीने के दौरान बेचे गए अपने पावर टिलर और ट्रैक्टर्स (Power Tiller & Tractor) की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। जिसमें दर्शाया गया है कि जुलाई महीने में कंपनी ने पावर टिलर और ट्रैक्टर की बिक्री में 29.57% जबदस्त ग्रोथ की है। कंपनी ने जुलाई 2023 में पावर टिलर और ट्रैक्टर (Power Tiller & Tractor) दोनों को मिलकर कुल 5506 यूनिट बेची है। वहीं, पिछले साल इसी समान अवधि के दौरान वीएसटी ने कुल 4249 ट्रैक्टर और पावर टिलरों की बिक्री की थी। आईये वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड द्वारा जारी सेल्स रिपोर्ट से जानते हैं कि कंपनी ने जुलाई 2023 में पावर टिलर और ट्रैक्टर की बिक्री में कितनी वृद्धि और कमी दर्ज की है।

पावर टिलर और ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट जुलाई 2023 में प्रदर्शित डाटा का विवरण

वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स बिक्री रिपोर्ट जुलाई 2023 में प्रदर्शित डाटा से पता चलता है कि वीएसटी ने जुलाई 2023 में पावर टिलर की 5021 यूनिट की बिक्री की जबकि पिछले साल जुलाई 2022 के महीने में कंपनी द्वारा कुल 3747 पावर टिलर ही बेचे गए थे। इससे पता चलता है कि पावर टिलर की बिक्री में कंपनी को जुलाई 2022 की अपेक्षा जुलाई 2023 में पावर टिलर की बिक्री में 33.95 प्रतिशत की शानदार वृद्धि हुई है। जारी आंकड़े बताते है कि वीएसटी ने जुलाई 2023 के महीने में कुल 1274 पावर टिलर अधिक बेचे हैं।  

जुलाई 2023 में वीएसटी द्वारा बेचे गए कुल ट्रैक्टर

वीएसटी ने जुलाई 2023 में कुल 485 ट्रैक्टर बेचे है, जबकि जुलाई 2022 में कंपनी की कुल ट्रैक्टरों की बिक्री 502 यूनिट रही थी। इस प्रकार ट्रैक्टर बिक्री में वीएसटी ने जुलाई 2023 के महीने में कुल 3.39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। 

वीएसटी द्वारा जुलाई 2023 में बेचे गए पावर टिलर और ट्रैक्टर के प्रदर्शित आंकड़े 

विवरण      जुलाई 2023  जुलाई 2022  परिवर्तन (% में)
पावर टिलर्स 5021 3747 +33.95 
वीएसटी ट्रैक्टर 485 502 -3.39
कुल बिक्री 5506 4249 +29.57

चालू वर्ष 2023-24 के (अप्रैल-जुलाई) चार महीने में ट्रैक्टर और पावर टिलर्स की कुल बिक्री

ट्रैक्टर और पावर टिलर्स दोनों की बिक्री रिपोर्ट यह दर्शाती है कि वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड की चालू वर्ष 2023-24 के (अप्रैल-जुलाई) चार महीनों में कुल बिक्री (ट्रैक्टर और पावर टिलर) 16,102 यूनिट रही है, जबकि जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के इसी समान अवधि के दौरान कंपनी ने पावर टिलर और ट्रैक्टर को मिलाकर कुल 15,097 यूनिट बेचे थे। तुलनात्मक आंकड़ों से पता चलता है कि वीएसटी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल से जुलाई महीने (4 महीने) के दौरान ट्रैक्टर और पावर टिलर की कुल बिक्री में 6.65 प्रतिशत की संतोषजनक वृद्धि दर्ज की है। 

चालू वित्तीय वर्ष के (अप्रैल से जुलाई) महीने तक पावर टिलर की कुल बिक्री में 9.63 प्रतिशत की वृद्धि 

वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने चालू वित्तवर्ष 2023 के (अप्रैल से जुलाई) महीने तक कुल 14146 पावर टिलर बेचे है, जबकि पिछले साल 2022 में इन चार महीने (अप्रैल से जुलाई) के दौरान कंपनी ने कुल 12908 पावर टिलर बेचे थे। उपरोक्त प्रदर्शित तथ्यों से स्पष्ट होता है कि कंपनी ने अप्रैल से जुलाई महीने तक पावर टिलर की कुल बिक्री में 9.63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। 

चालू साल 2023 में (अप्रैल से जुलाई) महीने के दौरान बेचे गए कुल ट्रैक्टरों का डेटा

वीएसटी ने चालू वित्त वर्ष 2023 में (अप्रैल से जुलाई) महीने के दौरान कुल 1956 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल 2022 में इन 4 महीनों (अप्रैल से जुलाई) में   कंपनी ने कुल 2189 वीएसटी ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। कुल मिलाकर बिक्री रिपोर्ट में प्रदर्शित आंकड़े बताते है कि कंपनी ने इस साल 2023 के अप्रैल से जुलाई महीने के दौरान  कुल मिलाकर ट्रैक्टरों की बिक्री में 10.66 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। 

चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में  (अप्रैल से जुलाई) महीने तक की कुल बिक्री के आंकड़े 

विवरण   अप्रैल से जुलाई (चार महीने)
 

चालू वित्तीय वर्ष 2023-24

वित्तीय वर्ष 2022-23

परिवर्तन (प्रतिशत में)

पावर टिलर्स          14146         12908 

   9.63 प्रतिशत

ट्रैक्टर्स          1956          2189   -10.66 प्रतिशत
कुल बिक्री (ट्रैक्टर और टिलर्स)         16102         15097     6.65 प्रतिशत

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर