ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर : 60 एचपी का दमदार ट्रैक्टर, किसानों की पहली पसंद

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर : 60 एचपी का दमदार ट्रैक्टर, किसानों की पहली पसंद
पोस्ट -28 जुलाई 2022 शेयर पोस्ट

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर की कीमत, माइलेज, एचपी और फीचर्स की फुल जानकारी

स्वराज ट्रैक्टर अपने मेहनती ग्राहकों के लिए 963 स्वराज एफई ट्रैक्टर पेश करता है। यह भारतीय कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट ट्रैक्टर मॉडलों में से एक है। 963 एफई स्वराज ट्रैक्टर सबसे प्रभावशाली है और सभी चुनौतीपूर्ण कृषि कार्यों को करने में सक्षम है। इसी वजह से मुख्य रूप से किसान या ग्राहक स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर को पसंद करते हैं। ट्रैक्टरों का कोहिनूर कहे जाने वाला स्वराज ट्रैक्टर आकर्षक लुक, बढि़या परफॉर्मेंस,डीजल खपत, मेंटीनेंस और शानदार कार्य शक्ति आदि सभी सटीक विशेषताओं के कारण अग्रणी श्रेणी का ट्रैक्टर है। स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का उल्लेख ट्रैक्टरगुरू की इस पोस्ट में किया गया है। यहां आप स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर का माइलेज प्रति लीटर और कई अन्य आवश्यक विवरण प्राप्त कर सकते हैं। 

New Holland Tractor

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर में मजबूत इंजन 

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर तीन सिलेंडर वाला 60 एचपी का ट्रैक्टर है, जो भारतीय किसानों के लिए उनके खेतों में मध्यम से कठिन कार्यों के साथ बनाया गया है। ट्रैक्टर में 3478 सीसी का इंजन है, जो उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए 2100 का इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है, जो इस ट्रैक्टर को शक्ति और स्थायित्व का एक बेहतरीन संयोजन बनाता है। इसके अलावा इसमें इंजन वाटर कूल्ड और ड्राई टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है, जो इसे साफ और ठंडा रखता है। ये सुविधाएं इस ट्रैक्टर की कार्य क्षमता और इसके कामकाजी जीवन को भी बढ़ाती हैं। 

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर में सिंक्रो मैश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि साइड शिफ्ट होता है। जिसमें 12 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। स्वराज 963 की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 31.70 किमी/घंटा है, जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 10.6 किमी प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर में डुअल क्लच दिया गया है। इसके ब्रेक की बात करें, तो इसमें तेल में डूबा हुआ ब्रेक दिया गया है, जो प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करता है और खेतों पर फिसलन को रोकता है। 

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर स्टीयरिंग

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग दिया गया है, जो बहुत आराम दायक होता है। इसमें एडजस्टेबल सीट होने के काणम आप अपनी सुविधा के अनुसार आगे-पीछे कर सकते है। इस ट्रैक्टर के साथ कई अतिरिक्त फीचर्स और एक्सेसरीज जैसे टूल्स, टॉप लिंक, एडजस्टेबल सीट, मोबाइल चार्जर आदि दिए गए हैं।

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर पीटीओ

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर में पीटीओ इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप की है। जो  इकोनॉमी मोड पर 540 आरपीएम की मल्टीस्पीड से काम करता है। साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको रिवर्स पीटीओं की सुविधा भी मिलती है। इस ट्रैक्टर में 53.6 एचपी पीटाओ पावर है। जिससें आप कृषि संबंधित कृषि मशीनों को आसानी से चला सकते हैं।  

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर में एडीडीवी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 2200 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में डीजल टैंक की क्षमता 60 लीटर है। स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.50 x 24 और पीछे के टायर 16.9 x 28 के साइज में आते है। यह ट्रैक्टर 2 व्हील और 4 व्हील ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर की गारंटी 2000 घंटा/2 वर्ष है।  

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर डाइमेन्शन

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3775 एमएम है। ट्रैक्टर की चौड़ाई 1930 एमएम है। इसका व्हील बेस 3775 एमएम है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 3015 किलोग्राम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 370 मिमी है। 

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर कीमत 

स्वराज ट्रैक्टर्स आपको अच्छी कीमत पर दमदार बेहतर मॉडल ट्रैक्टर प्रदान करता है। स्वराज 963 एफई 2/4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की कीमत 8.40 - 10.50 लाख’ रुपए है। यह कीमत एक्स शोरूम है। स्वराज 963 एफई 2/4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह सोलिस ट्रैक्टर व इंडो फार्म ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर