ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर : 60 एचपी श्रेणी का हैवी डयूटी ट्रैक्टर

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर : 60 एचपी श्रेणी का हैवी डयूटी ट्रैक्टर
पोस्ट -20 अगस्त 2022 शेयर पोस्ट

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर मॉडल की विशेषता और कीमत के बारे में जानें

सोनालिका देश की अग्रणी ट्रैक्टरों में शुमार है। सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर एक प्रधान ट्रैक्टर मॉडल है, जो सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं के साथ विशेष तौर पर जुताई, कटाई, पुलिंग और ढुलाई के लिए निर्मित किया गया है। सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर 60 एचपी श्रेणी का सबसे दमदार एवं विभिन्न आधुनिक नए फीचर्स से लैस है, जो इसे एक बेहतरीन ट्रैक्टर मॉडल बनाते हैं और साथ ही यह किसानों के लिए किफायती है। दिखने में यह ट्रैक्टर बहुत सुंदर और आकर्षक है। सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर मॉडल में फ्रंट एक्सल काफी हैवी और एडजस्टेबल दिया है। सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर एक ऐसे ट्रैक्टर मॉडल है जिसमें आपको 60 एचपी में सुपर शटल गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा इसमें आपको स्टाइलिस बंपर, एडजस्टेबल सीट, टूल बॉक्स, टॉप लिंक, कैनोपी, हुक, ड्रा बार आदि कई सारे अत्याधुनिक फीचर्स मिलते हैं। यह ट्रैक्टर खेतों के काम में अच्छा माइलेज देता है। इसमें डीजल टैंक की क्षमता 62 लीटर दी गई है। साथ ही यह ट्रैक्टर 540 आरपीएम दी गई है, जो इसे सुचारू रूप से खेतों में बड़े से बड़े काम करने में मदद करते हैं। कुल मिलाकर यह ट्रैक्टर किसानों को उम्मीद से ज्यादा फायदा पहुंचाता है। आईये ट्रैक्टरगुरू के इस लेख में सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर मॉडल के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानते हैं। 

New Holland Tractor

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर इंजन

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर में 4 सिलेंडर, 3707 सीसी और 60 एचपी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो इंजन रेटेड आरपीएम 2200 उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में वेट टाइप का एयर फिल्टर है। कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड सिस्टम दिया गया है, जो इसे साफ और ठंडा रखता है। सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर का पीटीओ पावर 51 एचपी है।

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर में कांस्टेंट मैश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि साइड शिफ्ट होता है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 31.2 किमी/घंटा है। इस ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच दिया गया है। इसके ब्रेक की बात करें, तो इसमें तेल में डूबा हुए ब्रेक दिए गए हैं। जो ट्रैक्टर के टायर पर अच्छी पकड़ प्रदान करता है। 

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर स्टीयरिंग

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग दिया गया है, जो खेती के क्षेत्र में भी अच्छा काम करने में मदद करता है। 

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर पीटीओ पॉवर

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर में इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप की पीटीओ  है। जो 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको रिवर्स पीटीओ की सुविधा भी मिलती है। इस ट्रैक्टर में 51 एचपी पीटाओ पावर है। कल्टीवेटर, ट्रेलर, रोटावेटर, वॉटर पंप और सीड ड्रिल जो पीटीओ से संबंधित 30 से अधिक विभिन्न एप्लिकेशन चला सकता है। 

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर कि लिफ्टिंग क्षमता 2200 किलोग्राम है। सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर में लंबी अवधि तक चलने के लिए 62-लीटर का बड़ा कुशल-ईंधन टैंक है। सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.5 x 16 और पीछे के टायर 16.9 x 28 साइज में दिए गए हैं। सोनालिका ट्रैक्टर का यह मॉडल 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी और अनूठी विशेषताओं के साथ, किसानों के लिए एक आदर्श विकल्प है।

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर डाइमेन्शन

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर का कुल वजन 2450 किलोग्राम है। यह ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी श्रेणियों में आता है। इस ट्रैक्टर में 2200 मिमी का व्हीलबेस है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 440 एमएम है। 

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर कीमत 

सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर की कीमत 8.30 लाख रुपये से शुरू होकर 8.90 लाख रुपये तक है। सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर की कीमत सभी किसानों के लिए उचित है। लेकिन यह एक्स-शोरूम कीमत है, जो कंपनी निर्धारित करती है। सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण अलग-अलग होती है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। भारत में सोनालिका डीआई 60 सिकंदर ट्रैक्टर 8 लाख रुपये के तहत सबसे अच्छा ट्रैक्टर है। विभिन्न राज्य सरकारों से विभिन्न ट्रैक्टर सब्सिडी भी उपलब्ध हैं।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर  व कुबोटा ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर