Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

रिटेल ट्रैक्टर सेल्स रिपार्ट अक्टूबर 2023 : ट्रैक्टर की बिक्री में 6.15 प्रतिशत की वृद्धि

रिटेल ट्रैक्टर सेल्स रिपार्ट अक्टूबर 2023 : ट्रैक्टर की बिक्री में 6.15 प्रतिशत की वृद्धि
पोस्ट -15 नवम्बर 2023 शेयर पोस्ट

खुदरा ट्रैक्टर बिक्री रिपार्ट : अक्टूबर 2023 में ट्रैक्टर की बिक्री में 6.15% की वृद्धि

खुदरा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट अक्टूबर 2023 : फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (Federation of Automobile Dealers Association) ने हाल ही में अक्टूबर 2023 के लिए ट्रैक्टर खुदरा (रिटेल) बिक्री रिपोर्ट का खुलासा किया है। खुदरा बिक्री रिपोर्ट डेटा से पता चलता है कि देश की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों ने अक्टूबर 2022 में बेचे गए ट्रैक्टरों के मुकाबले अक्टूबर 2023 में ट्रैक्टर की बिक्री में 6.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। अक्टूबर 2023 ट्रैक्टर इंडस्ट्री में प्रमुख निर्माता कंपनियों के लिए खास रहा है। इस महीने में किसी कंपनी ने ट्रैक्टरों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की, तो किसी ने खुदारा ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरारवट का मुंह देखा है। ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों ने अक्टूबर 2023 में कुल 62,440 ट्रैक्टरों की खुदारा बिक्री की है, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2022 में कुल 58,823 ट्रैक्टरों की रिटेल सेल्स विभिन्न ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों ने की थी। खुदरा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट में प्रदर्शित आंकड़े दर्शाते है कि अक्टूबर 2023 ट्रैक्टर निर्माताओं के लिए फायदेमंद महीना रहा। आइए, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) द्वारा जारी अक्टूबर 2023 की रिटेल बिक्री रिपोर्ट से जानें कि किस ट्रैक्टर निर्माता कंपनी ने कितने ट्रैक्टर बेचे हैं। 

New Holland Tractor

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर ने अक्टूबर 2023 में बेचे 14,180 ट्रैक्टर

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर ने अक्टूबर 2023 में  14,180 ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री की है, जबकि महिंद्रा ने  पिछले साल अक्टूबर 2022 में 13,024 ट्रैक्टर बेचे थे। ये आंकड़े साबित करते हैं कि खुदरा ट्रैक्टर बिक्री में महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर ने अक्टूबर 2023 में 8.88 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। परिणामस्वरूप, महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने बाजार हिस्सेदारी में 0.57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। 

स्वराज ट्रैक्टर्स ब्रांड : खुदरा ट्रैक्टर बिक्री अक्टूबर 2023 में 16.46% की उल्लेखनीय वृद्धि 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (स्वराज डिवीजन) ने अक्टूबर 2023 में 11,054 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि अक्टूबर 2022 में 9,492 ट्रैक्टरों की रिटेल सेल्स रही थी। इससे पता चलता है कि कंपनी ने अक्टूबर 2023 में स्वराज ट्रैक्टर खुदरा (रिटेल) बिक्री में 16.46 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बाजार हिस्सेदारी में 1.56 प्रतिशित की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। 

टैफे ट्रैक्टर्स लिमिटेड की रिटेल सेल्स अक्टूबर 2023 : ट्रैक्टरों की बिक्री में 6.20 प्रतिशत की वृद्धि 

टैफे ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने अक्टूबर 2023 में खुदरा ट्रैक्टर बिक्री में 8671 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2022 में टैफे ने 8165 ट्रैक्टरों की रिटेल बिक्री की थी। रिटेल ट्रैक्टरों की बिक्री डाटा बताते हैं कि टैफे ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने अक्टूबर 2023 में 6.20 प्रतिशत की वृद्धि की है। साथ ही, बाजार हिस्सेदारी में 0.01 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।  

सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने बेचे 7,690 ट्रैक्टर

सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने अक्टूबर 2023 में 7,690 ट्रैक्टरों की रिटेल बिक्री की है, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2023 सोनालिका ने 6,516 ट्रैक्टर बेचे थे। इससे रिटले सोनालिका ट्रैक्टर बिक्री में 18.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है और बाजार हिस्सेदारी 1.24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में दर्ज की वृद्धि

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड (फार्मट्रैक, पॉवरट्रैक एवं डिजिट्रैक ट्रैक्टर) ने अक्टूबर 2022 की तुलना में अक्टूबर 2023 में खुदरा ट्रैक्टरों की बिक्री में 13.67% की वृद्धि दर्ज की है। अक्टूबर 2023 की खुदरा ट्रैक्टर बिक्री में एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने 6,261 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल समान अवधि में एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने 5,508 ट्रैक्टर रिटेल बिक्री किए थे। परिणामस्वरूप, कंपनी ने बाजार हिस्सेदारी में 0.67 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
 
जॉन डियर ट्रैक्टर की खुदरा ट्रैक्टर बिक्री अक्टूबर 2023

अक्टूबर 2023 की खुदरा ट्रैक्टर बिक्री में जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 0.76% की मामूली गिरावट दर्ज की है। जॉन डियर ट्रैक्टर ने अक्टूबर 2023 की खुदरा ट्रैक्टर बिक्री में 4,579 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल अक्टूबर 2022 में 4,614 ट्रैक्टर बेचे थे। परिणामस्वरूप, अक्टूबर 2023 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 0.51 प्रतिशत की कमी हुई है।

आयशर ट्रैक्टर ने अक्टूबर 2023 में बेचे 4,267 ट्रैक्टर

आयशर ट्रैक्टर ने अक्टूबर 2023 के महीने में  खुदरा ट्रैक्टर बिक्री में 4,267 ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल अक्टूबर 2022 के महीने में 3,654 ट्रैक्टरों की थी। ये आकंडे़ बताते हैं कि कंपनी ने खुदरा ट्रैक्टरों की बिक्री में 16.78 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

CNH इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (न्यू हॉलैंड) ने दर्ज की वृद्धि

खुदरा ट्रैक्टर बिक्री की अक्टूबर 2023 में CNH इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (न्यू हॉलैंड) ने 5.59 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 2,476 ट्रैक्टर बेचे है, जबिक पिछले साल अक्टूबर 2022 में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स इंडस्टियल द्वारा 2,345 ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री की गई थी।

कुबोटा ट्रैक्टर की बिक्री में गिरावट

कुबोटा ट्रैक्टर्स ने अक्टूबर 2023 के महीने में 1,091 ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री की है ,जबकि अक्टूबर 2022 में कुबोटा ट्रैक्टर ने 1,401 ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री की थी। इस तरह, खुदरा ट्रैक्टर बिक्री अक्टूबर 2023 में कुबोटा को 22.13% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। वहीं, बाजार हिस्सेदारी में 0.63% की कमी दर्ज की गई है।
 
वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड : खुदरा ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट

वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने अक्टूबर 2023 में खुदरा ट्रैक्टरों की बिक्री में 43.02 प्रतिशत की गिरावट देखी है। अक्टूबर 2023 की खुदरा ट्रैक्टर बिक्री में वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने कुल 298 यूनिट बेची है। जबकि पिछले साल  अक्टूबर 2022 में वीएसटी ट्रैक्टर्स ने 523 इकाइयों की बिक्री की थी। यही कारण है कि कंपनी ने बाजार हिस्सेदारी में भी 0.41 प्रतिशत की गिरावट देखी है।

फोर्स ट्रैक्टर मोटर्स लिमिटेड की खुदरा ट्रैक्टर बिक्री अक्टूबर 2023

फोर्स ट्रैक्टर मोटर्स लिमिटेड ने अक्टूबर 2023 के दौरान खुदरा ट्रैक्टर बिक्री में 8.30% की गिरावट का सामना किया है। फोर्स ट्रैक्टर मोटर्स लिमिटेड ने अक्टूबर 2023 में 232 ट्रैक्टर बेचे  है , जबकि अक्टूबर 2022 में 253 ट्रैक्टर बेचे थे।

अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की खुदरा ट्रैक्टर बिक्री

अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की खुदरा बिक्री अक्टूबर 2023 में 1,641 ट्रैक्टरों की दर्ज की गई, जबकि अक्टूबर 2022 में यह खुदरा बिक्री 3,328 ट्रैक्टरों की थी। इस प्रकार अक्टूबर 2023 में अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों को ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री में 50.69% की गिरावट देखने को मिली है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर