Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2023 : कुल बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट

महिंद्रा ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2023 : कुल बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट
पोस्ट -06 मई 2023 शेयर पोस्ट

अप्रैल 2023 में ट्रैक्टर सेल्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने 11 प्रतिशत की गिरावट का किया सामना 

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने अप्रैल 2023 के दौरान बेचे गए ट्रैक्टरों की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 11 प्रतिशत की कमी दर्ज करते हुए 36,405 ट्रैक्टर बेचे है, जबकि पिछले साल अप्रैल 2022 के दौरान महिंद्रा ने कुल 40,939 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। ट्रैक्टरगुरू की इस लेख में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अप्रैल 2023 के दौरान बेचे गए ट्रैक्टरों की सेल्स रिपोर्ट की जानकारी देने जा रहे हैं। 
  
घरेलू और निर्यात दोनों बाजार में ट्रैक्टर सेल्स में गिरावट

New Holland Tractor

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2022 में 39,405 ट्रैक्टरों की तुलना में अप्रैल 2023 में घरेलू बाजार में कुल 35,398 ट्रैक्टर बेचे है, जो घरेलू ट्रैक्टर सेल्स में कुल 10 प्रतिशत की गिरावट दर्शाते हैं। वहीं, कंपनी ने निर्यात बाजार में अप्रैल 2023 के दौरान कुल 1007 ट्रैक्टर सेल किए हैं, जबकि पिछले साल महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2022 में निर्यात बजार में कुल 1534 ट्रैक्टर बेचे थे। इस हिसाब से कंपनी ने अप्रैल 2023 में निर्यात बाजार में कुल 34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। इस प्रकार से कंपनी को घरेलू और निर्यात दोनों बाजार में ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट अप्रैल 2023 : कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 

विवरण  अप्रैल 2023  अप्रैल 2022       परिवर्तन (% में)
घरेलू     35,398     39,405     -10 %
निर्यात     1007     1534     -34 %
कुल सेल्स 36,405     40,939     -11 %

ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद : सिक्का 

महिंद्रा एंड महिंद्रा के कृषि उपकरण सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, “हमारे द्वारा अप्रैल 2023 में घरेलू बाजार में 35,398 ट्रैक्टर बेचे गए हैं। कंपनी को अप्रैल 2023 में घरेलू बाजार के अंदर ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है, जिसका मुख्य कारण नवरात्रि और गुड़ी पड़वा के त्यौहार का जल्दी पड़ना है। लेकिन फसलों की कटाई और खरीद का कार्य तेजी से सही तरीके से चल रहा है। वर्तमान समय में बाजारों में अभी गेहूं की अच्छी मांग है जिससे गेहूं की खरीदारी बहुत बढि़या तरह से चल रही है। जिससे किसानों के पास अच्छा पैसा आने की संभावना है, जिससे खरीफ की बुवाई का क्षेत्र बढ़ने के साथ ट्रैक्टर और कृषि उपकरण की मांग बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा की, हमारे द्वारा निर्यात बाजार में अप्रैल 2023 में कुल 1,007 ट्रैक्टर बेचे गए हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर