Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2024 : कुल बिक्री में 2 प्रतिशत की वृद्धि, 44,256 यूनिट्स बेचे

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2024 : कुल बिक्री में 2 प्रतिशत की वृद्धि, 44,256 यूनिट्स बेचे
पोस्ट -02 अक्टूबर 2024 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ट्रैक्टर की कुल बिक्री में 2 प्रतिशत की वृद्धि, सितंबर में 44,256 यूनिट्स की बिक्री

Mahindra Tractors Sales Report September 2024 : दुनिया की सबसे बड़ी और देश में अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (FES) ने सितंबर 2024 के लिए ट्रैक्टरों की बिक्री की रिपोर्ट जारी की है।  इस रिपोर्ट में महिंद्र ट्रैक्टरों की बिक्री में वृद्धि देखी गई। कंपनी ने सितंबर 2024 में कुल ट्रैक्टरों की बिक्री (घरेलू+निर्यात) में 2 प्रतिशत वृद्धि के साथ 44,256 यूनिट़्स बेची है, जो पिछले साल सितंबर 2023 में 43,210 ट्रैक्टर की थी। कंपनी ने सितंबर 2024 में घरेलू स्तर पर ट्रैक्टरों की बिक्री में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जबकि निर्यात बिक्री 10 प्रतिशत की गिरावट है। आइए, महिंद्रा ट्रैक्टर की ओवरऑल ट्रैक्टरों की बिक्री के आंकड़े जानते हैं। 

New Holland Tractor

घरेलू स्तर पर कुल बिक्री 43,201 यूनिट्स की रही (Total sales domestically stood at 43,201 units)

सितंबर 2024 में कंपनी की घरेलू स्तर पर कुल बिक्री 43,201 यूनिट्स की रही है, जो पिछले साल सितंबर 2023 में बेची गई 42,034 यूनिट की तुलना में 3 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है, जबकि कंपनी की निर्यात बिक्री 10 प्रतिशत घटकर सितंबर 2024 में 1,055 इकाई हो गई है। कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर 2023 में 1,176 ट्रैक्टर निर्यात किए थे। इस प्रकार महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (FES) ने सितंबर 2024 में निर्यात सहित कुल 44,256 ट्रैक्टरों की बिक्री की है।

सितंबर 2024 में निर्यात सहित बेचे गए कुल ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ें (Total tractor sales figures including exports in September 2024)

विवरण सितंबर 2024 सितंबर 2023 परिवर्तन (%) में
घरेलू 43,201 42,034 3%
निर्यात 1,055 1,176 -10%
ऑल-ओवर बिक्री (घरेल+निर्यात) 44,256 43,210 2%

ट्रैक्टर की साल-दर-साल (YTD) बिक्री में  5% की वृद्धि (5% growth in tractor year-on-year (YTD) sales)

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने सितंबर 2024 में ट्रैक्टर की साल-दर-साल (YTD) बिक्री में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने कहा कि, चालू वर्ष 2024-25 के शुरुआती 6 महीने (अप्रैल से सितंबर) में कुल (घरेलू और निर्यात) 2,14,849 ट्रैक्टर बेचे है, जो कि पिछले वर्ष में अप्रैल से सितंबर महीने (6 महीने) में 2,05,070 यूनिट्स की थी। महिंद्रा ने चालू वर्ष में अप्रैल से सितंबर 2024 तक घरेलू बाजार में 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,06,236 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वर्ष अप्रैल से सितंबर 2023 तक 1,98,724 यूनिट्स की बिक्री घरेलू स्तर पर की थी। इस प्रकार कंपनी ने निर्यात बाजार में इस वित्तीय वर्ष में सितंबर 2024 तक 36 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की साल-दर-साल निर्यात बिक्री सितंबर 2024 में 8613 यूनिट की रही है, जो पिछले साल अप्रैल से सितंबर 2023 तक 6346 ट्रैक्टर की थी। इस प्रकार कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के 6 महीने (अप्रैल से सितंबर) तक साल-दर-साल-(YTD) निर्यात बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स की सितंबर 2024 में साल-दर-साल (YTD) बिक्री के आंकड़े (Year-to-date (YTD) sales figures of Mahindra & Mahindra Tractors in September 2024)

विवरण

YTD 2024-25 अप्रैल से सितंबर ( 6 महीने)
YTD 2024-25 YTD 2023-24 परिवर्तन (% में)
घरेलू बिक्री 2,06,236 1,98,724 4%
निर्यात 8,613 6,346 36%
कुल बिक्री 2,14,849 2,05,070 5 %

प्रदर्शन पर टिप्पणी- हेमंत सिक्का (Comment on performance- Hemant Sikka)

महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एमएफई) के अध्यक्ष हेमंत सिक्का के बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हमने सितंबर 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 43,201 ट्रैक्टर बेचे हैं।  मानसून वर्षा दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) से 7.5 प्रतिशत अधिक देखी गई है। इससे कपास को छोड़कर खरीफ फसल की बुवाई में वृद्धि हुई और जलाशयों के स्तर को ठीक करने में मदद मिली है। सामान्य से अधिक बारिश से अब जलाशयों का स्तर एलपीए से 13 प्रतिशत अधिक है। सिक्का ने कहा, कि यह प्रवृत्ति बंपर रबी फसल के लिए अच्छा संकेत है। अच्छी खरीफ फसल और मजबूत रबी फसल के कारण ग्रामीण भावनाओं में सकारात्मक योगदान देता है।  किसानों के लिए व्यापार की अनुकूल परिस्थितियों और आगामी त्यौहारी सीजन के साथ, हम आगामी महीने में ट्रैक्टरों की मजबूत मांग की उम्मीद करते हैं। निर्यात बाजार में हमने 1055 ट्रैक्टर बेचे है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की कमी दर्शाती है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर