Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023: 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 25 हजार 175 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023: 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 25 हजार 175 ट्रैक्टर बेचे
पोस्ट -04 अगस्त 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023 : घरेलू बाजार में पिछले साल के मुकाबले 2484 ट्रैक्टर ज्यादा बेचे

Mahindra & Mahindra Tractors : महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने हाल ही में जुलाई 2023 के महीने के दौरान बेचे गए ट्रैक्टरों की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट में प्रदर्शित आंकड़े बताते हैं कि महिंद्रा ने ट्रैक्टर बिक्री में जुलाई 2023 महीने में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने जुलाई महीने में 25 हजार 175 महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री करते हुए ओवरऑल ट्रैक्टर बिक्री में 8 प्रतिशत की जबर्दस्त ग्रोथ दर्ज की है। महिंद्रा ने जुलाई 2023 में 25,175 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि जुलाई 2022 में कंपनी ने कुल 23,307 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। इस तरह कंपनी ने पिछले साल जुलाई 2022 की तुलना में इस साल जुलाई 2023 के महीने में कुल 1868 ट्रैक्टर अधिक बेचे हैं। जारी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा ने जुलाई 2023 में अपने घरेलू ट्रैक्टर बाजार (domestic tractor market)  में सबसे ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री  (sales) की है, जबकि निर्यात बाजार (export market) में कंपनी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। आईये महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की जुलाई 2023 की ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट से जानें कि कंपनी ने पिछले साल जुलाई 2022 की तुलना में जुलाई 2023 के महीने में ओवरऑल ट्रैक्टर बिक्री में कैसा प्रदर्शन किया है। आईये, ट्रैक्टर गुरू के इस लेख के माध्यम से जुलाई 2023 में महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री के आंकड़ों को जानते हैं।

New Holland Tractor

जुलाई 2023 में घरेलू बाजार में कुल 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बेचे 24,168 ट्रैक्टर

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जुलाई 2023 में घरेलू बाजार में जबर्दस्त प्रर्दशन करते हुए कुल 24 हजार 168 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल जुलाई 2022 के महीने में महिंद्रा ने अपने घरेलू बाजार में कुल 21,684 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में बेचे गए ट्रैक्टरों के आंकड़े दर्शाते हैं कि कंपनी ने जुलाई 2023 में 11 प्रतिशत की शानदार वृद्धि के साथ जुलाई 2022 की तुलना में जुलाई 2023 में कुल 2484 ट्रैक्टर अधिक बेचे हैं। वहीं, कंपनी जुलाई 2023 में निर्यात बाजार कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। निर्यात बाजार में महिंद्रा ने जुलाई 2023 में कुल 1007 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जो पिछले साल जुलाई 2022 में बेचे गए ट्रैक्टरों से 616 ट्रैक्टर कम है। कंपनी ने पिछले साल जुलाई 2022 में 1623 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट किए थे। निर्यात बाजार में बेचे गए ट्रैक्टर के आंकड़े बताते है कि कंपनी ने जुलाई 2023 में ट्रैक्टरों के निर्यात में कुल 38 प्रतिशत की गिरावट का सामना किया है।    

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा जुलाई 2023 में बेचे गए कुल ट्रैक्टरों का डाटा   

विवरण जुलाई 2023      जुलाई 2022  परिवर्तन (% में)
घरेलू (domestic) 24,168     21,684     +11 %
निर्यात (export) 1007 1623     -38 %
कुल ट्रैक्टर बिक्री     25,175     23,307     +8 %

चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के 4 महीने (अप्रैल-जुलाई) की ट्रैक्टर बिक्री का डाटा

विवरण     चालू वित्तीय वर्ष 23-24     पिछला वित्तीय वर्ष 22-23  परिवर्तन (% में)
घरेलू  1,36,043 1,35,067  +1 %
निर्यात  4141 6749      -39 %
कुल 1,40,184 1,41,816 -1 %

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के 4 महीने (अप्रैल-जुलाई) में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 1,40,184 ट्रैक्टर बेचे हैं। वहीं, कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में इसी समान अवधि के दौरान 1,41,816 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष (अप्रैल से जुलाई) इन 4 महीनों की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष के इन चार महीनों में 1 प्रतिशत की कमी के साथ 1632 ट्रैक्टरों की बिक्री कम की है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर