Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

एस्कॉर्ट्स कुबोटा सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : बेचे 10,114 ट्रैक्टर, बिक्री में गिरावट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : बेचे 10,114 ट्रैक्टर, बिक्री में गिरावट
पोस्ट -11 अक्टूबर 2023 शेयर पोस्ट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : सितंबर 2023 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 11.2 प्रतिशत की गिरावट 

भारत की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने सितंबर 2023 में बेचे गए ट्रैक्टरों की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। जिसमें घरेलू और निर्यात बाजारों में बेचे गए ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े प्रदर्शित किए हैं। आईए, इस बिक्री रिपोर्ट से एस्कॉर्ट्स कुबोटा के ट्रैक्टर बिक्री के प्रदर्शन के बारे में जानें। 

New Holland Tractor

सितंबर 2023 में ट्रैक्टर बिक्री में दर्ज की 11.2 प्रतिशत की गिरावट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी विपणन डिवीजन ने सितंबर 2023 में घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में बेचे कुल ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। इस बिक्री रिपोर्ट के मुताबिक, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने सितंबर 2023 के दौरान दोनों बाजारों में कुल 10,861 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल सितंबर 2023 के महीने में कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों में कुल 12,232 ट्रैक्टर बेचे थे। रिपोर्ट में प्रदर्शित आकड़ों से पता चलता है कि कंपनी ने सितंबर 2022 की तुलना में सितंबर 2023 के महीने में कुल ट्रैक्टरों की बिक्री में 11.2 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की है। 

सितंबर 2023 के महीने में घरेलू और निर्यात बाजार में बेचे गए ट्रैक्टर की बिक्री का डाटा

विवरण सितंबर 2023 सितंबर 2022 परिवर्तन (%)
घरेलू बाजार 10,114 11,384 -11.2 %
निर्यात बाजार 747 848 -11.9 %
कुल बिक्री ट्रैक्टर बिक्री 10,861 12,232 -11.2 %

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट : सितंबर 2023 में निर्यात बाजार में 11.9 प्रतिशत की गिरावट

ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने सितंबर 2023 के महीने में निर्यात बाजारों में ट्रैक्टर बिक्री में 11.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने सितंबर 2023 में कुल 747 ट्रैक्टरों निर्यात किया है, जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में कंपनी द्वारा 848 ट्रैक्टर निर्यात बाजारों में बेचे गए थे। उपरोक्त आंकड़ों से पता चलता है कि इस बार सितंबर 2023 में कंपनी को निर्यात ट्रैक्टर बिक्री में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है।  

साल-दर-साल की ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े

अगर एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री पर नजर डाली जाए तो वित्तवर्ष 2023-24 के अप्रैल से सितंबर (6 महीने) के दौरान घरेलू बाजारों में कुल 45,699 ट्रैक्टरों की बिक्री एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने की है, जबकि पिछले साल अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 के महीने तक कंपनी ने कुल 46,004 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बेचे थे। साल-दर-साल की ट्रैक्टर बिक्री के आकड़े बताते हैं कि कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के अप्रैल से सितंबर (6 महीने) की तुलना में इस साल अप्रैल 2023 से सितंबर 2023 तक 0.7 प्रतिशत कम ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बेचे हैं। वहीं, अगर एस्कॉर्ट्स कुबोटा के निर्यात बाजारों में साल-दर-साल की ट्रैक्टर बिक्री के आकड़ों की बात करें तो कंपनी ने वित्तवर्ष 2023-24 के 6 महीने (अप्रैल से सितंबर) में कुल 2907 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं, जबकि पिछले वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी ने इसी समान अवधि में कुल 4496 ट्रैक्टरों का निर्यात किया था। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2023 में कंपनी ने निर्यात बाजारों में 35.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। 

वित्तवर्ष 2023-24 के अप्रैल से सितंबर (6 महीने) में घरेलू और निर्यात ट्रैक्टर बिक्री में परिवर्तन

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की YTD 2023-24 के 6 महीने (अप्रैल से सितंबर) की घरेलू और निर्यात ट्रैक्टर बिक्री कुल 48,606 ट्रैक्टरों की है, जबकि पिछले साल अप्रैल से सितंबर महीने तक कंपनी ने  घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 50,500 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। साल 2023 के सितंबर महीने तक बेचे गए ट्रैक्टरों के आंकड़े दर्शाते हैं कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पिछले वित्तवर्ष 2022-23 की तुलना में चालू वित्तवर्ष 2023-24 के अप्रैल से सितंबर महीने तक कुल ट्रैक्टर बिक्री में 3.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। 

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े

विवरण YTD 2023-24 अप्रैल से सितंबर (छह महीने)
YTD 2023-24 YTD 2022-23 परिवर्तन (% में)
घरेलू 45,699 46,004 -0.7 %
निर्यात 2,907 4,496 -35.3 %
कुल ट्रैक्टरों की बिक्री 48,606 50,500 -3.8 %

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर