Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

भारत में खेती के लिए 7 सर्वश्रेष्ठ मिनी ट्रैक्टर, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में खेती के लिए 7 सर्वश्रेष्ठ मिनी ट्रैक्टर, जानें कीमत और फीचर्स
पोस्ट -26 मई 2024 शेयर पोस्ट

मिनी ट्रैक्टर 2024 : इन छोटे ट्रैक्टरों को खरीदने के लिए उतावले हैं किसान

आज खेती में सभी तरह के कार्यों के सफल संचालन के लिए ट्रैक्टर हर किसान परिवार की जरूरत बन गया है। ट्रैक्टर इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनियां किसानों को लेटेस्ट तकनीक के ट्रैक्टर उपलब्ध करा रही है जिससे किसानों के लिए खेती का काम आसान हुआ है। भारत में किसान वर्ग के अनुसार अलग-अलग एचपी रेंज में ट्रैक्टर उपलब्ध है। अगर किसान लघु औ सीमांत श्रेणी में आता है तो उसकी प्राथमिकता मिनी ट्रैक्टर (Mini Tractor) या 50 एचपी से कम रेंज के ट्रैक्टर होते हैं। यदि किसान के पास ज्यादा भूमि है तो वह 50 एचपी रेंज से ज्यादा क्षमता के शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदना पसंद करते हैं। आज हम आपको ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट में टॉप 7 मिनी ट्रैक्टरों के बारे में बता रहे हैं। इन ट्रैक्टरों की सबसे खास बात यह है कि भारत का किसान इन ट्रैक्टरों को बहुत ज्यादा पसंद करता है और दूसरे किसानों का भी इन्हीं ट्रैक्टरों को खरीदने की सलाह देता है। 2024 में सर्वश्रेष्ठ 7 ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ।

New Holland Tractor

सर्वश्रेष्ठ 7 मिनी ट्रैक्टर 2024 (Best 7 Mini Tractors 2024)

भारतीय किसान के लिए बेस्ट मिनी ट्रैक्टर 2024 की लिस्ट में ये ट्रैक्टर शामिल है। नीचे सूची देखें :

  • आयशर 188 (Eicher 188)
  • आयशर 242 (Eicher 242)
  • महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT)
  • स्वराज 717 (Swaraj 717)
  • महिंद्रा जीवो 245 डीआई (Mahindra JIVO 245 DI)
  • जॉन डियर 3028 एन (John Deere 3028 EN)
  • सोनालिका जीटी 20 (Sonalika GT20)

आयशर 188 (Eicher 188)

आयशर 188 ट्रैक्टर 18 एचपी रेंज में एक शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर है जो किसानों के बीच लोकप्रिय है। अगर आप कम भूमि में कृषि या बागवानी कार्यों के लिए एक मिनी ट्रैक्टर की तलाश में है तो आयशर 188 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 825 सीसी इंजन के साथ आने वाले इस मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम फारवर्ड स्पीड 22.29 किमी प्रतिघंटा है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर में 28 लीटर का ईंधन टैंक दिया है। आयशर 188 मिनी ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 700 किलोग्राम है जबकि ट्रैक्टर का कुल वजन 790 किलोग्राम है। भारत में आयशर 188 मिनी ट्रैक्टर की कीमत 3.08 लाख रुपए से शुरू होती है।

आयशर 242 (Eicher 242)

कंपनी ने आयशर 242 ट्रैक्टर मॉडल को हाई-टेक टेक्नोलॉजी के साथ विकसित किया है। इस ट्रैक्टर की मांग इसकी हाई क्वालिटी के कारण लगातार बढ़ रही है। 25 एचपी का यह ट्रैक्टर कम डीजल खपत में खेती के छोटे-बड़े सभी काम आसानी से करता है। इस ट्रैक्टर में 1 सिलेंडर और 1557 सीसी के साथ एयर कूल्ड इंजन देखने को मिलता है। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 27.66 किमी प्रतिघंटा है। यह ट्रैक्टर विभिन्न उद्यान कार्यों जैसे रोपण, बुवाई आदि कार्य कुशलता के साथ करता है। आयशर 242 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1220 किलोग्राम है। 2WD वेरिएंट में आने वाले इस ट्रैक्टर की कीमत 4.71 लाख रुपए से 5.08 लाख रुपए तक है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT)

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर अपनी किफायती कीमत के कारण हर किसान की पहुंच में है। 15 एचपी के इस ट्रैक्टर की कीमत 3.29 लाख रुपए से शुरू होकर 3.50 लाख रुपए तक है। यह ट्रैक्टर छोटे खेतों और बागवानी कार्यों के लिए विश्वसनीय साथी है। महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर 2300 का रेटेड आरपीएम और 778 केजी की हाइड्रॉलिक्स लिफ्टिंग कपैसिटी भी देता है। ट्रैक्टर का कुल वजन 780 किलोग्राम है और अधिकतम स्पीड 25.62 किमी प्रतिघंटा है। अगर आप अपनी खेती से जुड़ी बहुत सी ज़रूरतों के लिए महिंद्रा मिनी ट्रैक्टरों की तलाश में हैं, तो महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर आपके लिए बेहतरीन चुनाव होगा क्योंकि यह ट्रैक्टर परफ़ॉरमेंस से कोई समझौता नहीं करता।

स्वराज 717 (Swaraj 717)

स्वराज 717 ट्रैक्टर 15 एचपी रेंज में विश्वसनीय मिनी ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर, स्प्रेइंग, ट्रांसपोर्टेशन, सीडिंग, हार्वेस्टर, थ्रेसिंग जैसे उपकरणों के साथ आसानी से काम करता है। साथ ही अंगूर, मूंगफली, कपास, अरंडी आदि जैसी कई फसलों में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर 3 पॉइंट लिंकेज ऑटोमैटिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 780 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है जो 15 एचपी में सबसे अधिक है। स्वराज 717 ट्रैक्टर में सिंगल सिलेंडर के साथ 863.5 सीसी क्षमता का इंजन दिया गया है जो 2300 आरपीएम जनरेट करता है।स्वराज के इस ट्रैक्टर में सिंगल क्लच है जिससे खेती का कार्य आसान हो जाता है। भारत में स्वराज 717 की कीमत 3.39 लाख रुपए से शुरू होकर 3.49 लाख रुपए तक है। 

जॉन डियर 3028 एन (John Deere 3028 EN)

जॉन डियर 3028 ईएन ट्रैक्टर 28 एचपी में सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ एक मल्टीपरपज ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में बेहतर इंजन पॉवर है जो 14-24% का टॉर्क जनरेट करता है। यह ट्रैक्टर अंतरवर्गीय कृषि कार्यों, अंगूर के बागों और सब्जियों की फसलों के लिए सबसे उचित ट्रैक्टर है। इसका पतला डिजाइन और पावर पैक्ड इंजन बेहतर ईंधन दक्षता के साथ डीजल की बचत करता है और ज्यादा उत्पादकता प्रदान करता है। इसमें नैरो ट्रैक विड्थ जैसा फीचर्स है जो कम टर्निंग रेडियस के साथ अंगूर के बागों और फल के बगीचों के लिए आदर्श है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5 साल की वारंटी प्रदान करती है। भारत में जॉन डियर 3028 ईएन ट्रैक्टर की कीमत 7.52 लाख रुपए से शुरू होकर 8 लाख रुपए तक है।

सोनालीका जीटी 20 (Sonalika GT20)

सोनालीका जीटी 20 एक कस्टमाइज्ड ट्रैक्टर है जो 3 सिलेंडर, 20 एचपी और 959 सीसी के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इसमें 650 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स दी गई है। यह ट्रैक्टर स्प्रेयर , प्लाऊ , कल्टीवेटर , रोटावेटर , ढुलाई  जैसे विभिन्न एप्लीकेशन्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस ट्रैक्टर को खास तौर पर राजस्थान की मिट्‌टी के लिए बनाया गया है। इसमें 31.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जो किसान को लंबे समय तक कार्य करने में मदद करता है। 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 23.9 किमी प्रतिघंटा है। भारत में सोनालीका जीटी 20 की कीमत 3.74 लाख रुपए से शुरू होकर 4.09 लाख रुपए तक जाती है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर