भारत में 50 से 60 एचपी में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 ट्रैक्टर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

भारत में 50 से 60 एचपी में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 ट्रैक्टर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
शेयर पोस्ट

मध्यम वर्गीय किसानों के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल, जानें एचपी पावर, कीमत और विशेषताएं

Best Farming Tractor In India : देश के अंदर अधिकांश किसान लघु और सीमांत की श्रेणी में आते हैं। जिनके पास एक से दो हैक्टेयर या इससे अधिक कृषि योग्य भूमि है। यूपी, बिहार जैसे कृषि सूबे राज्य में ऐसे किसानों संख्या बहुत अधिक है। यहां के ज्यादातर किसान धान और गेहूं जैसी परंपारिक फसलों की खेती करते हैं। इसके लिए वे अपनी जरूरतों के मुताबिक 50-60 एचपी श्रेणी के विभिन्न  ट्रैक्टर मॉडल का प्रयोग करते हैं। हालांकि कई बार देखा गया है कि ट्रैक्टर की खरीदारी करते समय किसान बहुत कन्फ्यूज रहते हैं कि वे अपनी जरूरत के अनुसार उचित ट्रैक्टर मॉडल का चुनाव कैसे करें? ऐसे में हम किसान भाईयों के लिए ट्रैक्टर खरीदारी को लेकर कुछ जानकारी लेकर आए हैं, जो उन्हें उनकी जरूरतों के अनुसार शक्तिशाली ट्रैक्टर विकल्प चुनने में मददगार साबित हो सकती है। हम भारत में खेती के लिए लोकप्रिय टॉप 5 ऐसे ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी साझा करेंगे, जो 50 से 60 एचपी रेंज से आते हैं। ये ट्रैक्टर श्रेणी में फ्यूल एफिशिएंट के साथ वाणिज्यिक और  खेती अनुप्रयोगों को पूरा करने के लिए सक्षम है। सर्वश्रेष्ठ शक्तिशाली ट्रैक्टरों में ये टॉप 5 मॉडल किसानों के बीच काफी अधिक लोकप्रिय है। आइए, इन ट्रैक्टर मॉडल की कीमत और विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

10 से 20 बीघा ( 2.53-5.0 हेक्टेयर) कृषि जोत वाले किसान कौन सा ट्रैक्टर खरीदें?

अगर आपके पास 10 से 20 बीघा यानी 2.53 से 5.0 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। इस जमीन पर आप  ज्यादातर धान और गेहूं जैसी फसलें लगाते है, तो आपको बहुत बड़े ट्रैक्टर में निवेश नहीं करना चाहिए। औसत भूमि जोत के अनुसार, आपके लिए 50 से 60 एचपी के ट्रैक्टर पर्याप्त है। इस एचपी रेंज के ट्रैक्टरों से आप अपनी जरूरतों के अनुकूल सभी कार्य कम ईंधन खपत के साथ पूरा कर पाएंगे। इसलिए हम हमारे मध्यम वर्गीय किसान भाइयों के लिए जॉन डियर 5050 डी, फार्मट्रैक 6060 एग्जीक्यूटिव 4WD, सोनालीका DI 60, महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i-4WD और मैसी फर्ग्यूसन 245 DI टॉप 5 शक्तिशाली ट्रैक्टर मॉडल लेकर आए हैं, जो 10 लाख रुपए की किफायती कीमत रेंज में किसानों के लिए बेस्ट खेती ट्रैक्टर मॉडल है। साथ ही 50 से 60 अश्वशक्ति (HP) के वाणिज्यिक अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है। किसान इन ट्रैक्टरों की मदद से स्ट्रॉ रीपर, हैरो, कल्टीवेटर, रोटावेटर, ट्रॉली, एमबी प्लाऊ जैसे विभिन्न हेवी ड्यूटी एप्लीकेशन्स कुशल ईंधन की खपत पर ऑपरेट कर सकते हैं।  

जॉन डियर 5050 डी, 50 Hp (2WD) ट्रैक्टर 

John Deere 5050D

जॉन डियर 5050 डी, 50 Hp ट्रैक्टर, उत्कृष्ठ ट्रैक्टर ब्रांड जॉन डियर की 50 एचपी सेगमेंट से आता है। यह शक्तिशाली ट्रैक्टर मॉडल किसानों के लिए 2WD/4WD दोनों वेरियंट में उपलब्ध है। जॉन डियर 5050 डी50 एचपी रेंज के इस ट्रैक्टर मॉडल में किसानों के लिए हाई इंजन बैकअप टॉर्क, पावर स्टीयरिंग, साइड शिफ्ट गियर लीवर, आरामदायक सीट, उच्च लिफ्टिंग क्षमता और शक्तिशाली सिंगल-डयूल-रिवर्स पीटीओ जैसे कई अत्याधुनिक फीचर्स प्रदान करता है। जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर अपनी बेहतरीन इंजन पावर, उन्नत तकनीक और किफायती कीमत के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय है। यह ट्रैक्टर 8.46 लाख से लेकर 9.22 लाख रुपए की कीमत में किसानों को मिल जाता है। जॉन डियर 5050 डी (John Deere 5050 D) में जॉन डियर कंपनी का 3029 डी, 3 सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 50 हॉर्स पावर (Hp) के साथ 2900 सीसी पर 2100 की इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इस मॉडल में कॉलर शिफ्ट टाइप का साइडशिफ्ट गियर बॉक्स दिया गया है, जिसमें ऑपरेशन के लिए 8 गियर आगे और 4 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। जॉन डियर 5050 डी सिंगल और ड्यूल-क्लच विकल्प के साथ तेल में डूबे हुए ब्रेक, मैकेनिकल/पॉवर स्टीयरिंग,1600 किलोग्राम क्षमता वाली एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स सुविधा प्रदान की गई। भारत में 50 एचपी श्रेणी में जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर खेती के उपयुक्त विकल्प है। 

फार्मट्रैक 6060 EXECUTIVE, 60 एचपी 4WD ट्रैक्टर (Farmtrac 6060 Executive)

Farmtrac 6060 Executive

  • फार्मट्रैक 6060 एग्जीक्यूटिव 4WD ट्रैक्टर, फार्मट्रैक ट्रैक्टर ब्रांड से आता है।
  • यह फार्म ट्रैक ब्रांड का 60 एचपी सेगमेंट का शक्तिशाली 4WD ट्रैक्टर है। 
  • फार्मट्रैक 6060 एग्जीक्यूटिव 4WD ट्रैक्टर में एक ईंधन-कुशल इंजन मिलता है, जो सभी प्रकार के उपयोग के लिए अनुकूल और मजबूत प्रदर्शन देता है। 
  • इसका 4 सिलेंडर, 3500 सीसी इंजन 2000 आरपीएम की पावर जनरेट करता है। 
  • फार्मट्रैक 6060 एग्जीक्यूटिव (Farmtrac 6060 Executive) 4WD में 51 एचपी पीटीओ है।
  • इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर विकल्प के साथ फुल कॉन्स्टेंट मेश गियर बॉक्स मिलता है। 
  • फार्मट्रैक 6060 एग्जीक्यूटिव 4WD 60 एचपी ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत 10.16 - 10.91 लाख रुपए है। 
  • फार्मट्रैक 6060 एग्जीक्यूटिव 4WD ट्रैक्टर में मल्टी डिस्क ऑयल इम्सर्ड ब्रेक, पावर स्टीयरिंग स्वतंत्र क्लच, 3 स्टेज ऑयल बॉथ एयर फिल्टर है। 
  • इस ट्रैक्टर में ADDC टाइप की 1800 किलोग्राम की उच्च भार क्षमता वाली हाइड्रोलिक्स है। 

सोनालीका DI 60 (Sonalika DI 60) 

Sonalika DI 60

भारत में सोनालीका डीआई 60 कीमत 7.79 - 8.53 लाख रुपए के बीच है। इस कीमत पर सोनालीका डीआई 60 में किसानों को बहुत सारे अतिरिक्त फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स मिल जाती है। 10 से 15 एकड़ भूमि जोत वाले किसान इस विश्वसनीय ट्रैक्टर से कृषि से जुड़े हर ज़रूरी काम जैसे जुताई, बीजो की बुआई, और फसलों की कटाई को अच्छे से सुनिश्चित कर पाएंगे। सोनालीका डीआई 60 एक भरोसेमंद और विशेष क्षमताओं वाला ट्रैक्टर है जिसमें जिसमें 60 एचपी, 4 सिलेंडर, 3707 सीसी उत्कृष्ट डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन बेहतरीन कार्यशीलता के लिए 2200 आरपीएम जनरेट करता है। इसमें आपको 51 एचपी की पीटीओ है, जो श्रेणी में सभी कृषि इम्प्लीमेंट्स जैसे कल्टीवेटर, रोटावेटर, प्लाऊ, सीड ड्रिल, इरीगेशन सिस्टम, फर्टीलाइजर स्प्रेडर, पेस्टिसाइड स्प्रेडर, पोटैटो प्लांटर आदि के साथ आसानी से काम कर सकता है। Sonalika DI 60 ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर्स ऑप्शन वाले कांस्टेंट मेश गियर बॉक्स मिलता है। इस ट्रैक्टर में आपको अधिक नियंत्रण देने वाली पॉवर स्टीयरिंग, ऑयल इम्सर्ड ब्रेक (तेल में डूबा हुआ), डुअल स्लिप्टो क्लच मिल जाता है। सोनालीका डीआई 60 (60एचपी) ट्रैक्टर आपको 2WD/4WD दोनों प्रकार के व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i-4WD (Mahindra Arjun Novo 605 DI-i-4WD)

MAHINDRA ARJUN NOVO 605 DI-I-4WD

  • महिंद्रा अर्जुन 605 DI-i- 4 डब्ल्यूडी (Mahindra Arjun Novo 605 DI-i-4WD) ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा डिजाइन की गई मजबूत और हाई-परफॉर्मेंस वाली मशीने हैं। 
  • इसमें नई एमबूस्ट (mBoost) टेक्नोलॉजी है, जिसमें आपकी खेती को बदलने की क्षमता है। 
  • महिंद्रा के अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई- 4WD ट्रैक्टर में शक्तिशाली 41.0 kW (55 HP), चार सिलेंडर की इंजन है, जो पडलिंग, ढुलाई, बुवाई और फसल कटाई जैसे 40 प्रकार के कृषि अनुप्रयोगों को संभालने के लिए जाना जाता है।  
  • अर्जुन 605 DI-i- 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की हाइड्रॉलिक लिफ्टिंग क्षमता 2700 kg है।
  • इस महिंद्रा ट्रैक्टर (Mahindra Tractor) में सिंगल और डुअल ड्राई टाइप क्लच, 15 रिवर्स और 15 फारवर्ड गिसर्य वाला एक स्मूथ कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन सिस्टम, फास्ट-रेस्पॉन्स हाइड्रॉलिक सिस्टम, 6 वर्षों की वारंटी, 400 घंटे का सर्विस अंतराल, हीट-फ्री सीटिंग एरिया, कम ईंधन की खपत और अनेक दूसरे उपयोगी फीचर्स मिलते हैं।
  • महिंद्रा अर्जुन 605 DI i ट्रैक्टर में 50 एचपी की PTO है, जो अपने सभी कृषि अनुप्रयोगों को संभालने के लिए उपयुक्त है। 
  • अगर आप एक ऐसा महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर चाहते हैं, जो शक्तिशाली और सटीक रूप से खेती का काम करे, तो महिंद्रा अर्जुन 605 DI-i-4WD ट्रैक्टर आपके लिए एक दम सही ट्रैक्टर है। 
  • महिंद्रा अर्जुन 605 DI-i-4WD ट्रैक्टर आपको 10.64 से 11.39 लाख रुपए की कीमत रेंज में मिल जाएगा। 

मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई ट्रैक्टर (MASSEY FERGUSON 245 DI)

MASSEY FERGUSON 245 DI

  • मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई (MASSEY FERGUSON 245 DI) एक 50 एचपी ट्रैक्टर है, जो 2000 इंजन रेटेड आरपीएम पर काम करता है।
  • यह ट्रैक्टर श्रेणी में भरोसेमंद और विशेष क्षमताओं वाला उत्कष्ट्र ट्रैक्टर है, जो किसानों की खेती दक्षता को बढ़ाता है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई में 2700 सीसी और 3 सिलेंडर संख्या का  एक भरोसेमंद इंजन मिलता है, जो ट्रैक्टर को बिना रुके बेहतरीन परफॉरमेंस देने में मददगार है।
  • इसके 42.5 एचपी की पीटीओ की 540 आरपीएम पर पीटीओ से चलने वाले विभिन्न कृषि इम्प्लीमेंट्स को आसानी से ट्रैक्टर से जोड़ने की अनुमित प्रदान करती है।
  • ट्रैक्टर की स्टाइलिश और मजबूत बॉडी उच्च गुणवत्ता वाले मैटेरियल से बनी है।
  • इसमें स्टाइलिश हेडलैंप, आरामदायक सीट और चौड़ा वर्कस्पेस जैसे डिजाइन एलिमेंट्स है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई अधिक कार्यक्षमता वाला सलाइडिंग मेंश ट्रांसमिशन है, जिसमें 8 Forward + 2 Reverse गियर्स है।
  • इसमें मैनुअल/पावर स्टीयरिंग, ड्राई डिस्क ब्रेक, डुअल ड्राई क्लच और ड्राई टाइप विथ प्री-क्लिनर एयर फिल्टर सिस्टम है।
  • इसका 47 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक, ट्रैक्टर को बिना रुके लम्बे समय तक खेतों में काम करने की क्षमता प्रदान करता है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई ट्रैक्टर की 1700 Kg की लिफ्टिंग कैपेसिटी वाली पावरफुल हाइड्रोलिक किसानों को बिना किसी दिक्कत के भारी भार उठाने में मदद करता है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई 50 एचपी एक 2WD ट्रैक्टर है, जो कृषि से जुड़े हर जरूरी कार्यों जैसे जुताई, बीजो की बुआई और फसलों की कटाई को अच्छे से करने की अनुमति देता है।
  • भारत में मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई की कीमत 7.16 से 7.73 लाख रुपए है। फीचर्स और कार्यक्षमतों के अनुरूप मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई (50Hp) 2WD ट्रैक्टर की प्राइस किफायती है। मैसी फर्ग्यूसन का 245 डीआई (50Hp) 2WD ट्रैक्टर औसत भूमि पर खेती करने वाले किसानों के लिए फ़ायदेमंद उत्पाद साबित हो सकता है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
Farmtrac
John Deere
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
ACE
Force
Escorts
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2146 cc 35 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3707 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3307 cc 50 HP

For Price Click Here