ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

अब गैस सिलेंडर भराने में खर्च नहीं होंगे पैसे, सोलर स्टोव से फ्री में बनेगा खाना

अब गैस सिलेंडर भराने में खर्च नहीं होंगे पैसे, सोलर स्टोव से फ्री में बनेगा खाना
पोस्ट -12 जुलाई 2022 शेयर पोस्ट

अब घरेलू गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों की समस्या का मिलेगा हल, जानें सोलर चूल्हे की खासियत 

अगर आप भी घरेलू गैस सिलेंडरों पर महंगाई की मार से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़ी काम की हो सकती है। पिछले दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम घटने के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडरों पर महंगाई की मार पड़ गई है। गैस वितरण कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। आये दिन घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से लोग परेशान है। ऐसे में भारत सरकार की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक ऐसा चूल्हा विकसित किया है, जो कि सौर ऊर्जा से चलने वाला है। इसका मतलब यह है कि इसके लिए गैस या लकड़ी जैसे किसी भी प्रकार के ईंधन की जरूरत नहीं होगी। ये चूल्हा सूर्य की किरणों से चार्ज होगा और फिर आप इस पर खाना बना पाएंगे। इस सोलर चूल्हे का नाम सूर्य नूतन चूल्हा रखा गया है। और यह चूल्हा रिचार्जेबल है और आप इसे घरेलू गैस चूल्हे की तरह ही घर के अंदर इस्तेमाल कर सकते है। ये सोलर चूल्हा मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। इस सोलर चूल्हे को हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के दिल्ली स्थित निवास पर लॉन्च किया गया और इसके बाद इसी चूल्हे पर तीन टाइम का खाना पकाया और परोसा भी गया है, तो आईए ट्रैक्टर गुरू की इस पोस्ट में माध्यम से इस सोलर चूल्हे की खासियत, कीमत और किस प्रकार करता ये काम के बारे में जानते हैं। 

New Holland Tractor

सोलर चूल्हे की खासियत

वर्तमान समय में दुनियाभर में सौर ऊर्जा का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। क्योंकि लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक हो रहे हैं तथा पारंपरिक ऊर्जा स्रोत से उत्पन्न होने वाली बिजली की कीमत ज्यादा होने के कारण भी लोग सौर ऊर्जा का अधिकतम इस्तेमाल कर रहे हैं। सौर ऊर्जा का इस्तेमाल अब लोग घरेलू रसोईघर में खाना बनाने के लिए भी कर सकते हैं। भारत सरकार की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक ऐसा चूल्हा विकसित किया है, जो सौर ऊर्जा से चलेगा। यह सौर ऊर्जा से उत्पन्न विद्युत् से चलता है। इस सोलर चूल्हे पर आप आम चूल्हे की तरह ही खाना पका सकते हैं। इस सोलर चूल्हे से आपको गैस सिलेंडर के खत्म होने पर इसे भरवाना की समस्या से राहत मिलेगी। दूसरी तरफ गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम से भी राहत मिलेगी। 

सोलर चूल्हे की कीमत 

चूल्हे का परीक्षण पूरा कर लिया गया है। ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी के दिल्ली स्थित आवास पर इस सोलर चूल्हे को लॉन्च किया गया। इसी चूल्हे पर तीन टाइम का खाना पकाया और परोसा भी गया। लेकिन अभी इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग होना बाकी है। इसके अलावा अगर अनुमानित कीमत की बात करें तो ये 18 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये के आसपास होगी। इसके कमर्शियल लॉन्चिंग होने के बाद इसकी कीमतें कम हो भी सकती या अधिक भी हो सकती है। पहले चरण में 2 से 3 लाख चूल्हे बनाए और बेचे जाएंगे, सरकार द्वारा इस पर सब्सिडी भी दी जाएगी। ऐसे में इसकी कीमत 10 हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक आ सकती है।

कैसे काम करता है यह चूल्हा?

यह सोलर चूल्हा मुख्य रूप से सोलर पैनल से बनने वाली बिजली से चलने वाला है। इसे आप अपने घर में किचन या कहीं और भी रख सकते हैं। इस चूल्हे से एक केबल कनेक्ट होती है जो कि छत पर रखे हुए सोलर पैनल से कनेक्ट होती है। इस केबल के द्वारा सोलर पैनल द्वारा उत्पन विद्युत को इस चूल्हे तक पहुंचाया जाता है। इस केबल की लाइफ 10 साल तक बताई जा रही है। आपको बता दें कि सोलर पैनल वो उपकरण होता है जिसकी मदद से सूरज की किरणों को विद्युत् में परिवर्तित किया जाता है। सूर्य से निकलने वाली किरणों में जो कण पाए जाते हैं उन्हें फोटोन कहा जाता है। इन फोटॉन को सोलर पैनलों की मदद से ऊष्मा या विद्युत् में परिवर्तित करने के लिए ही सोलर पैनलों का इस्तेमाल किया जाता है। सोलर पैनलों में फोटोवोल्टिक सेल लगे होते हैं जो सिलिकॉन से बने होते हैं। जब सूर्य की रौशनी इन सेल पर पड़ती है तो फोटॉन की ऊर्जा अवशोषित हो जाती है और ऊपरी परत में पाए जाने वाले इलेक्ट्रॉन सक्रिय हो जाते हैं। धीरे धीरे यह ऊर्जा पूरे पैनल में प्रवाहित होती है और इस प्रकार विद्युत् का उत्पादन होता है। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह जॉन डीरे ट्रैक्टर  व कुबोटा ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर