ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2023: 8वीं पास महिलाओं के लिए बंपर भर्ती का मौका

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2023: 8वीं पास महिलाओं के लिए बंपर भर्ती का मौका
पोस्ट -13 फ़रवरी 2023 शेयर पोस्ट

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल, आंगनबाड़ी सहायिका के हजारों पद रिक्त

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2023 : देश की लाखों महिलाओं को जल्द ही महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के बारे में खुशखबरी मिल सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका 2023 के 50 हजार से अधिक रिक्त पदों को बंपर भर्ती निकाली जा सकती है। इस बंपर भर्ती के तहत आठवीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पर लगने का सुनहरा मौका है। आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2023 के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

New Holland Tractor

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2023 के लिए  रिक्त पदों पर सीधी भर्ती

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय समय-समय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/ आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती के लिए वैकेंसी निकालती रहती है। विभाग आंगनबाड़ी में सहायिका के लिए 8 वीं पास महिलाओं की सीधी भर्ती करता है। आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती पदों पर योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार महिलाओं की नियुक्ति बिना लिखित परीक्षा/ इंटरव्यू के होने की संभावना है। नियुक्त अभ्यार्थियों को निर्धारित मानदेय के आधार पर हर महीने वेतन भुगतान किया जाता है।

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2023 का पूरा विवरण 

  • विभाग- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  • भर्ती पद- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/ आंगनबाड़ी सहायिकाओं
  • भर्ती पदों की संख्या- 50,000 से अधिक (अनुमानित) 
  • शैक्षणिक योग्यता- 8वीं पास
  • आवेदन प्रोसेस- ऑनलाइन फॉर्म
  • निर्धारित वेतन- 10,000 रुपए प्रतिमाह
  • ऑफिशियल वेबसाइट -  https://wcd.nic.in/hi/

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2023 के लिए पात्रता

  • आंगनबाड़ी हेल्पर भर्ती 2023 के लिए रिक्त पदों पर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यार्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। 
  • अभ्यार्थी महिला किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 8वीं पास होनी चाहिए।
  • आंगनबाड़ी हेल्पर भर्ती 2023 के लिए अधिकतम 40 वर्ष की आयु तक की अभ्यार्थी महिलाएं ही आवेदन कर सकती है। 

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2023 के लिए यहां करे आवेदन 

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2023 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यार्थी महिलाएं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइटhttps://wcd.nic.in/hi/  पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकती है।

आंगनबाड़ी हेल्पर भर्ती संबंधित आवश्यक सूचना

मंत्रालय ने आंगनबाड़ी हेल्पर भर्ती 2023 के लिए 50000 से अधिक पदों पर भर्ती का इंतजार बना हुआ है। फिलहाल, महिला एवं बाल विकास विभान की आधिकारिक वेबसाइट पर आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। कृपया विभागीय नोटिफिकेशन के लिए इंतजार करें। ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद https://wcd.nic.in/hi/ पर आवेदन कर सकते है। अभ्यार्थियों से निवेदन है कि अन्य किसी फर्जी वेबसाइट पर आवेदन करने से बचे। आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती खबर को सोशल मीडिया से लिया गया है। इस पोस्ट को प्रकाशित करने का उद्देश्य केवल आंगनबाड़ी हेल्पर भर्ती 2023 की जानकारी से अवगत करना है। भर्ती संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर