Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

सरकार ने बढ़ाया गन्ना का मूल्य, अब किसानों को गन्ने के दामों में 11 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा

सरकार ने बढ़ाया गन्ना का मूल्य, अब किसानों को गन्ने के दामों में 11 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा
पोस्ट -06 दिसम्बर 2023 शेयर पोस्ट

गन्ना के मूल्य में 11 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी, किसानों को प्रति क्विंटल अब इतना मिलेगा उपज का दाम 

Sugarcane Price : किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले इसके लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच राज्य सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला करते हुए गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी कर दी है। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने गन्ने के स्टेट एग्रीड प्राइस (एसएपी) में 11 रुपए की वृद्धि की घोषणा की है। इससे गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी उपज का मूल्य 391 रुपए प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा। इसके अतिरिक्त, सीएम ने राज्य की समस्त सहकारी एवं निजी चीनी मिलों में पिराई सीजन का एलान भी किया है। 

New Holland Tractor

गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक राज्य समर्थन मूल्य (स्टेट एग्रीड प्राइस) मुहैया कराना जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ने गन्ने के मूल्य में 11 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का एलान किया, जिससे किसानों को गन्ना उपज के लिए 391 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। हालांकि, गन्ना काश्तकारों ने कहा कि गन्ने के मूल्य में  बढ़ोतरी बहुत कम है और राज्य सरकार के इस कदम को विश्वासघात करार दिया। मुख्यमंत्री ने बीते दिनों  ही किसानों को आश्वासन दिया था कि उनके लिए खुशखबरी आने वाली है।
 
किसानों को होगा फायदा
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक बयान में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब में 11 रुपए की वृद्धि के साथ गन्ने का नया मूल्य 391 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है, जो देश में सबसे अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में 11 रुपए को शुभ शगुन माना जाता है, इसलिए उनकी सरकार ने किसानों को यह तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पूरे देश में गन्ने का सबसे अधिक मूल्य किसानों दे रहा है, जिससे किसानों को काफी फायदा हो रहा है। मान ने कहा कि हाल ही में किसानों के साथ हुई बैठक में उन्होंने वादा किया था कि गन्ने के मूल्य के मामले में पंजाब देशभर में अग्रणी होगा और यह वादा पूरा किया गया है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब तक 380 रुपए प्रति क्विंटल एसएपी गन्ना उपज के लिए दे रही थी, जो हरियाणा की ओर से हाल ही में 386 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य देने के फैसले तक सबसे ज्यादा थी। मान ने कहा कि राज्य सरकार ने अब इस मूल्य को बढ़ाने का ऐलान किया है। बता दें कि गन्ना उत्पादक किसानों ने हाल ही में गन्ने के मूल्य को 380 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 450 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
 
किसानों को 400 रुपए प्रति क्विंटल तक मिले गन्ने का भाव
 
हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा गन्ने के दामों में वृद्धि करने के ऐलान से किसान नाखुश है। किसान संगठन के बीकेयू (दोआबा) के अध्यक्ष मंजीत सिंह राय ने कहा कि गन्ना के दामों में बढ़ोतरी बहुत कम है। यह किसानों के साथ विश्वासघात है। हम मूल्य बढ़ोतरी से खुश नहीं हैं। राय ने कहा कि गन्ने की कीमत में उतनी वृद्धि की जानी चाहिए जितना हमसे वादा किया गया था। बीकेयू (दोआबा) के अध्यक्ष मंजीत सिंह राय के मुताबिक, बीते हफ्ते चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा था कि हरियाणा ने हाल ही में गन्ने की एसएपी में 14 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की है और आश्वासन दिया था कि पंजाब की एसएपी में 14 रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा की वृद्धि होगी। इसलिए उम्मीद लगाई जा रही थी सरकार गन्ने की नई दर कम से कम 400 रुपए (प्रति क्विंटल) घोषित करेगी। लेकिन मुख्यमंत्री ने शगुन के नाम पर मात्र 11 रुपए बढ़ाए, शगुन तो 21 और 51 रुपए का भी होता है। यहां आपको बता दें कि पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गन्ना मूल्य में 50 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ाए थे।

चीनी मिलें 391 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी गन्ना

राज्य में गन्ना के दामों में 11 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए पंजाब आम आदमी पार्टी (आप)  ने इसे किसान हितैषी बताया है। आप ने कहा कि मान सरकार सूबे के किसानों, व्यापारियों, कमजोर वर्गों, कर्मचारियों और अन्य नागरिकों समेत समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार आगे आने वाले दिनों में समाज के अन्य लोगों के लिए भी अच्छी खबरें देगी। सरकार किसानों की स्थिति में सुधार करने और खेती को लाभदायक बनाने के लिए पूरी लगन से मेहनत कर रही है। खेती पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पंजाब में एक ऐसी सरकार है, जो अपने हितों से ऊपर उठकर किसानों, खेती और राज्य के प्राकृतिक संसाधनों को प्राथमिकता देती है। पंजाब मुख्यमंत्री के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब देश में गन्ना किसानों को सबसे अधिक गन्ना का रेट देने वाला राज्य है। राज्य की सभी सहकारी और निजी चीनी मिलें इस गन्ना पेराई सीजन में किसानों से न्यूनतम 391 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदेंगी। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर