राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार : सर्वश्रेष्ठ किसान को मिलेगा 5 लाख रुपए का ईनाम
सरकार ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, 15 सितंबर तक करे अपना आवेदन
केन्द्र सरकार द्वारा देश में स्वदेशी गौवंशीय पशुओं की नस्लों में सुधार करने, उनके संरक्षण तथा दुग्ध उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के साथ ही उसकी गुणवत्ता को बेहतर बनने के लिए “राष्ट्रीय गोकुल मिशन” दिसंबर 2014 में लागू किया गया था। इस मिशन का उद्देश्य पशुओं और भैंसों का आनुवांशिक सुधार करना है। योजना के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार द्वारा डेयरी क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले किसानों, कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों और डेयरी समितियों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार दिया जाता है।
ऐसे में एक बार फिर देश के डेयरी किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसानों को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 दिया जाएगा। जिसके तहत देश के सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान को 5 लाख रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इसी कड़ी में मंत्रालय ने देश के सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान को चिन्हित करने और चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय दुग्ध दिवस यानी 26 नवंबर के अवसर पर दिया जाएगा। डेयरी क्षेत्र में दिया जाने वाला राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार देश का सर्वश्रेष्ठ सरकार पुरस्कार है। ट्रैक्टरगुरू के इस लेख के माध्यम से हम आपको योजना से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से देने जा रहे है। आशा करते है इस जानकारी से आपको योजना में आवेदन करने में आसानी होगी।
तीन श्रेणियों में दिया जाएंगा राष्ट्रीय गोपाल पुरस्कार
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तरफ से दिए जाने वाले राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य गायों और भैंसों की स्वदेशी नस्लों को बढ़ावा देना है। देश में पहली बार ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम)’ दिसंबर 2014 में शुरू किया गया था। दुग्ध उत्पादक किसानों और इस क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों तथा दुग्ध उत्पादकों को बाजार तक सुलभ पहुंच प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सहकारी समितियों को गोपाल रत्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है। यह पुरस्कार केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तरफ से कुल तीनद श्रेणियों में दिए जाते है। जिसमें बेस्ट डेयरी फार्मर (स्वदेशी पशु नस्ल रखने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान), बेस्ट एआइटी टेक्निशियन (सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन) और बेस्ट डेयरी को आपरेटिव सोसाइटी (सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/दुग्ध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन) इनमें शामिल हैं। चयनितों को 5 लाख रुपये (प्रथम पुरस्कार), 3 लाख रुपये (द्धित्तीय पुरस्कार) और 2 लाख रुपये(तृत्तीय पुरस्कार) के अलावा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया जाएगा।
पिछले साल भी हुआ था सम्मान समारोह का आयोजन
जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर 2021 के दिन केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत के मिल्क मैन डॉ. वर्गीस कुरियन की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्री, पुरुषोत्तम रूपला देशी गाय/भैंस की नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान विजेता, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी/दुग्ध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन के विजेताओं को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
15 सितंबर तक ऑनलाइन तरीके से देने होंगे आवेदन
केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने वर्ष 2022 के राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन 15 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन तरीके से देने होंगे। देशी गाय/भैंस की नस्लों को पालने-पोसने वाले डेयरी किसान/कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन और डेयरी सहकारी समिति/दुग्ध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन से जुड़े किसान राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कारों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम पर अपना आवेदन कर सकते है। पात्रता आदि के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु और ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए वेबसाइट https://awards.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट में ही मवेशियों तथा भैंसों की पंजीकृत नस्लों के नाम संलग्नक में किए गए हैं।
गतवर्ष इन किसानों को दिया गया राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए दी गई श्रेणियों में से पूरें देश भर के किसानों में से सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों का चुनाव किया गया था। देशी गाय/भैंस की नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी/दुग्ध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन के चुनाव के लिए गत वर्ष राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से पूरे देश भर के डेयरी किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कुल मिलाकर देश भर से ऑनलाइन माध्यम से 4,401 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों में से राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों का चुनाव कर उन्हें प्रत्येक श्रेणी में पुरस्कार के रूप में योग्यता प्रमाण पत्र, एक स्मृति चिन्ह एवं राशि प्रदान की गई थी।
जिनमें से प्रथम श्रेणी देशी गाय/भैंस की नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान में सुरेंद्र अवाना, जयपुर राजस्थान प्रथम पुरस्कार, रेशमी एडाथानल, कोट्टायम, केरल द्धितीय पुरस्कार और तृतीय पुरस्कार विजेता राजपूत मोधीबेन वर्धमानसिंह, बनासकांठा, गुजरात एवं माधुरी, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ को पुरस्कार के रूप में योग्यता प्रमाण पत्र, एक स्मृति चिन्ह एवं राशि प्रदान की गई थी।
द्धितीय श्रेणी सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) में प्रथम विजेता- रामा रावकरी, आंध्र प्रदेश, द्वितीय विजेता- दुलारू राम साहू, छत्तीसगढ़, तृतीय विजेता- राजेश बागरा, राजस्थान को पुरस्कार के रूप में योग्यता प्रमाण पत्र, एक स्मृति चिन्ह एवं राशि प्रदान की गई थी।
तृतीय श्रेणी सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी/दुग्ध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन में कामधेनु हिताकरी मंचबिलासपुर, हिमाचल प्रदेश प्रथम पुरस्कार, दीप्तिगिरिक्षीरोलपदक सहकारना संगम, वायनाड, केरल द्वितीय पुरस्कार दिया गया था।
ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह फार्मट्रैक ट्रैक्टर व सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
इसे भी पढ़ें
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल