किसानों के लिए खुशखबरी : 2 लाख रुपए तक ऋण होगा माफ, कर्ज सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

किसानों के लिए खुशखबरी : 2 लाख रुपए तक ऋण होगा माफ, कर्ज सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम
शेयर पोस्ट

किसान ऋण माफी योजना, किसानों को बड़ी राहत, 2 लाख रुपए तक ऋण माफ करेगी सरकार

loan waiver scheme maharashtra : खेती के कामों में आने वाली वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केंद्र एवं राज्य की सरकारों द्वारा कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके  माध्यम से किसानों को कम ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे बिना किसी वित्तीय परेशानी के आसानी से खेती कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे। ऐसे में किसानों के खेती के काम को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit card) नाम से एक ऋण वितरण योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत देशभर के छोटे-सीमांत किसानों को लाभान्वित किया जाता है। इसके माध्यम से किसान अपने जिला के सहकारी बैंक व अधिसूचित निजी बैंक या वित्तीय संस्थानों से कम ब्याज पर ऋण प्राप्त कर सकते है। इस बीच राज्य के जिन छोटे-सीमांत किसानों ने ऋण ले रखा है और वे किसी कारणवश ऋण का भुगतान नहीं कर पाए हैं उनके लिए बड़ी खुशखरी है। ऐसे सभी किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार की ओर से ऋण माफी योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज (ऋण) माफ किया जाएगा। जिन किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। राज्य के ऋणी किसान इस योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। आईए, जानते हैं कि इस योजना के किन किसानों का ऋण माफ किया गया है।

राज्य के इन किसानों का ऋण किया जाएगा माफ

राज्य सरकार ने अपने स्तर पर पहल करते हुए किसान ऋण माफी योजना चलाई है, जिसके माध्यम से राज्य के जिन किसानों ने राष्ट्रीयकृत बैंक, व्यापारिक बैंक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों, ग्रामीण बैंकों या विभिन्न कार्यकारी सहकारी समितियों से ऋण (कर्ज) लिया है उनका फसल ऋण और पुनर्गठित फसल ऋण माफ किया जाएगा। इस योजना का सीधा लाभ राज्य के 29 जिलों के किसानों को मिलेगा। योजना के तहत उन किसानों को भी ऋण माफी का लाभ दिया जाएगा जो गन्ने व फलों के साथ पारंपरिक फसलों की खेती कर रहे हैं। इसमें उन किसानों को ऋण माफ किया जाएगा जिन्होंने 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2019 तक सहकारी बैंक से कर्ज लिया है।

ऋण माफी के लिए चलाई जा रही है ये योजना

दरअसल, राज्य सरकार की तरफ से महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ति योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत राज्य के छोटे और सीमांत किसानों का 2 लाख रुपए का ऋण माफ किया जा रहा है। राज्य के जिन  किसानों नें सहकारी बैंक से कर्ज (Loan) ले रखा है वे सभी महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ति योजना (Mahatma Jyotirao Phule Shetkari Debt Waiver Scheme) का लाभ उठाकर अपना दो लाख रुपए तक कृषि ऋण (Agricultural loan) माफी का लाभ ले सकते हैं। किसान कर्ज माफी का लाभ लेने के लिए किसानों को इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। योजना के तहत जिन किसानों की कर्ज माफी की जाएगी, उनकी लिस्ट संबंधित बैंक द्वारा नोटिस बोर्ड पर भी प्रकाशित की जाएगी। लाभार्थी किसान इस सूची (List) में अपना नाम चेक कर सकते हैं। पहली व दूसरी सूची (List) पहले ही प्रकाशित की जा चुकी है, अब तीसरी सूची जनवरी 2024 में प्रकाशित की गई है। आप इस ऋण माफी सूची में अपना नाम चेक करके ऋण माफी (Loan Waiver) का लाभ ले सकते हैं।

ये किसानों नहीं होंगे योजना के लिए पात्र

महाराष्ट्र सरकार की ओर से प्रदेश में चलाई जा रही महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ति योजना का लाभ छोटे व सीमांत किसानों को दिया जाएगा। इस योजना में जिन किसानों को लाभ नहीं दिया जाएगा, उनके वर्तमान और पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक और सांसद शामिल है । इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी व कर्मचारी जिनकी आय प्रति माह 25 हजार  रुपए से अधिक है ऐसे किसानों को पात्र नहीं माना जाएगा। इस योजना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल नहीं होंगे। सहकारी चीनी मिलों, कृषि उपज मंडी समिति, सहकारी दुग्ध संघ, शहरी सहकारी बैंकों, सहकारी सूत कारखानों के निदेशक मंडल और इन संगठनों में 25,000 रुपए से अधिक मासिक वेतन वाले अधिकारी/कर्मचारी इस योजना के  लाभ के लिए पात्र नहीं होंगे। साथ 25,000 रुपए से ऊपर की पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं, चाहे वे किसान ही क्यों न हो।

इस तरह उठाए ऋण माफी योजना का लाभ

राज्य के जिन किसानों ने सहकारी बैंकों से कर्ज ले रखा है और वे महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ति योजना के तहत कृषि कर्ज माफी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने आधार नंबर को बैंक, विभिन्न कार्यकारी सहकारी समितियों के ऋण खाते से लिंक करना होगा। बैकों द्वारा आधार संख्या और ऋण खाता राशि के साथ सूचियां तैयार की जाएगी। साथ ही इसे नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित भी किया जाएगा। इन सूचियों (Lists) में किसान के कर्ज खाते को निर्दिष्ट एक विशिष्ट पहचान संख्या होगी। किसानों को आधार कार्ड के साथ दिए गए विशिष्ट पहचान संख्या के साथ आपले सरकार सेवा केंद्र पर जाकर अपने आधार नंबर और राशि का सत्यापन करना होगा। सत्यापन के पश्चात अगर किसान द्वारा ऋण राशि स्वीकार कर ली जाती है, तो ऋण माफी की राशि नियमानुसार ऋण खाते में जमा कर दी जाएगी।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2734 cc 40 HP

For Price Click Here