मंडी भाव : धान के भाव में जबरदस्त तेजी, 7 हजार रुपए क्विंटल के पार पहुंचा भाव

पोस्ट -29 दिसम्बर 2023 शेयर पोस्ट

कृषि उपज मंडी में 7 हजार रुपए से ऊपर पहुंचा धान का भाव, अच्छे  भाव पर बिक रहा बासमती धान

कृषि उपज मंडी : किसानों द्वारा उत्पादित फसल उत्पादन को सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाता है। ताकि किसानों को फसल उत्पादन लागत के साथ लाभकारी मूल्य मिल सके। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर धान समेत अन्य फसल उत्पादन की खरीद करती है।  किसानों को खेती में नुकसान न हो इसके लिए कुछ राज्य सरकारें न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर फसलों की खरीद पर किसानों को बोनस भी देती हैं। ऐसे में अभी देशभर की कृषि उपज मंडियों में धान की आवक जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चावल की लगातार बढ़ती मांग के चलते देश की मंडियों में धान के भाव में फिर से तेजी आई है। 

हाल यह है कि कई मंडियों में धान के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से तीन गुना ऊपर पहुंच गया है। किसानों को मंडियों में धान का भाव 7 हजार रुपए से ऊपर मिल रहे हैं। जिससे किसानों को अधिक मुनाफा हो रहा है, तो दूसरी ओर आम जनता को चावल की बढ़ती कीमतों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब के बीच अन्नदाता किसानों को काफी फायदा हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मांग बढ़ने से पिछले एक महीने से किसानों को धान की अच्छी कीमतें मिल रही है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सुधरेगी। आईए जानते है कि देश की किस मंडी में धान सबसे अधिक भाव में बिक रहा है और उपज मंडियों में अभी क्या भाव चल रहा है। 

देश की इन मंडियों में 7 हजार के पार बिक रहा है धान

केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन 2023-24 के लिए धान का न्यनूतम समर्थन मूल्य 2203 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। लेकिन इस बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बासमती और गैर- बासमती चावल की अच्छी मांग है। जिसके चलते घरेलू बाजार में तेजी दर्ज की जा रही है। धान के भाव में इस प्रकार तेजी चढ़ रही है कि कई मंडियों में धान 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहा है, जो मौजूदा न्यूनतम समर्थन मूल्य से तीन गुना अधिक है। मौजूदा वक्त में लगभग सभी मंडियों में धान की कीमतें समर्थन मूल्य से ऊपर चल रही है। कृष‍ि व क‍िसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के एगमार्कनेट पोर्टल (https://agmarknet.gov.in/) के मुताबिक, कर्नाटक की शिमोगा मंडी में धान सबसे अच्छी कीमत पर 7500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं, महाराष्ट्र की सोलापुर मंडी में  6545 रुपए प्रति क्विंवट के भाव से धान बिक रहा है। इसके अलावा, कर्नाटक की बंगारपेट मंडी में 6500 रुपये प्रति क्विंटल, उमरेड मंडी में 5400 रुपये प्रति क्विंटल और गुजरात की दाहोद मंडी में 5600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान बिका है। बाजार जानकारों का कहना है कि बाजार में जितनी मांग बढ़ेगी, किसानों को उतने ही अच्छे भाव मिलेंगे। पिछले साल की अपेक्षा इस साल धान के अच्छे भाव मिलने से किसानों को अधिक फायदा हो रहा है। 

3 हजार प्रति क्विंटल तक मिल रहा है बासमती धान का औसत भाव

मार्केट जानकारों के मुताबिक, धान के भाव में तेजी के पीछे अतंरराष्ट्रीय डिमांड का बढ़ना है। इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बासमती चावल की डिमांड बढ़ने से बासमती धान की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। विपण सीजन के शुरुआत किसानों को धान के अच्छे दाम मिले रहे हैं, जबकि पिछले वर्ष सीजन के शुरूआत में भाव इतने अच्छे नहीं रहे थे। सरकार द्वारा बासमती धान के लिए समर्थन मूल्य (MSP)  निर्धारित नहीं किया जाता है, बल्कि मांग के आधार पर इसके भाव में उतार- चढ़ाव होता है। स्थानीय चावल कारोबारी के अनुसार अभी मंडियों में किसानों को बासमती धान का औसत भाव 3000 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा है, जिससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।

मंडियों में चल रहे धान की कीमतों का विवरण  

क्र. सं. फसल विविधता मंडी अधिकतम मंडी भाव (रुपए/क्विंटल)
1. धान MTU-1010 तेलंगाना की नलगोंडा 2203
2. धान स्वर्ण मसूरी (नया) पश्चिम बंगाल की खन्ना 2203
3. धान मोटा धान फतेहपुर की जहानाबाद (उत्तर प्रदेश) 2205
4. धान 1001 मऊ की दोहरीघाट (उत्तर प्रदेश) 2183
5. धान बसुमती रायसेन की बरेली (मध्यप्रदेश) 4351
6. धान सामान्य धान मध्यप्रदेश की अनूपपुर 1800
7. धान सामान्य धान झारखंड की राममढ़ 1700
8. धान 6444 धान उत्तर प्रदेश की बस्ती 2500
9. धान 6444 धान बिहार मुजफ्फरपुर 1830
10. धान 6444 धान बिहार, जहानाबाद 3200
11. धान सामान्य धान छत्तीसगढ़, बिलासपुर 1900
12. धान सामान्य धान छत्तीसगढ़, बेमेतरा 1700

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors