Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

गन्ना किसानों को बड़ी सौगात : गन्ना किसानों को मिलेगी अतिरिक्त सट्टे की सुविधा, जानें कैसे?

गन्ना किसानों को बड़ी सौगात : गन्ना किसानों को मिलेगी अतिरिक्त सट्टे की सुविधा, जानें कैसे?
पोस्ट -23 दिसम्बर 2023 शेयर पोस्ट

गन्ना किसानों को मिलेगी अतिरिक्त सट्टे की सुविधा, कर सकेंगे ज्यादा गन्ना की आपूर्ति 

Sugarcane :  गन्ना उत्पादक किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। सरकार गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े फैसले ले रही है। इस बीच राज्य में गन्ना किसानों की बढ़ती मांगों को देखते हुए उनके हितों की सुरक्षा के लिए सरकार अतिरिक्त सुविधा देने का प्रयास कर रही है। किसानों द्वारा उत्पादित गन्ना की अतिरिक्त मात्रा को सही और सुगम रूप से नियंत्रित करने के लिए, प्रदेश सरकार ने राज्य की सभी चीनी मिलों में एक साथ 1424 लाख क्विंटल अतिरिक्त गन्ना सट्टे की ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है। इससे किसानों को अपने निर्धारित सट्टे से अधिक गन्ना बेचने में सुविधा होगी और उन्हें अधिक फायदा होगा। इससे गन्ना किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश सरकार की यह पहल गन्ना किसानों को स्थायी लाभ पहुंचाने की दिशा में एक प्रमुख प्रयास है, जो प्रदेश में किसानों का बेहतर मार्गदर्शन करने में मददगार साबित होगा।

New Holland Tractor

गन्ना किसानों को हो रहा है फायदा

प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के हितों के लिए उन्हें अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही है। किसानों के निर्धारित कोटे से अधिक गन्ना उत्पादन की सुगम और सहज आपूर्ति बनाए रखने के लिए योगी सरकार ने प्रदेश की सभी चीनी मिलों में एक साथ 1424 लाख क्विंटल अतिरिक्त गन्ना सट्टे की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे किसानों को फायदा हो रहा है और किसानों को अपने गन्ना उत्पाद को बेहतर कीमत पर बेचने का मौका मिल रहा है। जिससे गन्ना उत्पादको की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। अतिरिक्त सट्टे की सुविधा गन्ना किसानों को स्थायी लाभ पहुंचाने में मदद कर रहा है और उनकी आय बढ़ाकर उन्हें समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने में मददगार साबित हो रहा है।

आपूर्ति हेतु पर्ची प्राप्त करने में नहीं होगी कोई समस्या

प्रदेश सरकार ने किसानों के पास उनके निर्धारित सट्टे से अतिरिक्त गन्ना उत्पादन की आपूर्ति हेतु की गई मांग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की सभी चीनी मिलों में अतिरिक्त सट्टे की सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा गन्ना किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। चीनी मिलों को गन्ने की आवश्यकता को पूरा करने और किसानों के बेसिक कोटा बढ़ाने के लिए गन्ना विकास विभाग द्वारा अतिरिक्त सट्टे की सुविधा प्रदान की गई है। इस सुविधा के लिए समितियों द्वारा किसानों से कोई प्रशासनिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रदेश में अतिरिक्त सट्टे की सुविधा से गन्ना किसानों को उत्पादन की आपूर्ति हेतु पर्ची प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं होगी। क्योंकि विभाग द्वारा किसानों के पूर्व निर्धारित सट्टे में कुल 1424 लाख क्विंटल अतिरिक्त गन्ना सट्टा जोड़ते हुए चीनी मिलों का गन्ना आपूर्ति सट्टा बढ़ाया गया है। जिससे गन्ना की आपूर्ति को पूरा करने की सुरक्षित तौर से मान्यता मिलेगी। किसानों को अतिरिक्त सट्टेबाजी से भी फायदा होगा, इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

गन्ना आपूर्ति के 85% तक अतिरिक्त सट्टे का लाभ

यदि किसान के गन्ना सट्टा की मात्रा पिछले पेराई सत्र के प्रति हेक्टेयर औसत गन्ना आपूर्ति से कम है, तो उसे औसत गन्ना आपूर्ति के 85 प्रतिशत तक अतिरिक्त सट्टे का लाभ दिया जाएगा। इस सट्‌टे की सुविधा से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें सही मौके पर आर्थिक मदद मिलेगी। वहीं, प्रदेश के लगभग 10.74 लाख पंजीकृत छोटे गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए गन्ना विकास विभाग द्वारा पेराई सत्र 2023-24 में 60 क्विंटल की जगह 72 क्विंटल के सट्टा धारकों को छोटे कृषक का दर्जा दिया है

इससे छोटे गन्ना किसानों को प्राथमिकता देते हुए पहले गन्ना आपूर्ति का मौका दिया जाएगा। वर्तमान पेराई सत्र के अन्तर्गत अब तक उत्तर प्रदेश में पंजीकृत 46 लाख गन्ना किसानों को 2.75 करोड़ गन्ना पर्चियां जारी की गई हैं। स्मार्ट गन्ना किसान व्यवस्था के माध्यम से किसानों के गन्ने की आपूर्ति चीनी मीलों को सही मौके पर हो रही है। सहकारी गन्ना समितियों के पर्ची निर्गमन एवं चीनी मिलों द्वारा गन्ना आपूर्ति के लिए किसानों के मोबाइल पर एस.एम.एस गन्ना पर्चियां भेजी जा रही है। ऐसे में गन्ना किसान अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर को नटवर्क क्षेत्र में चालू रखे। 

अतिरिक्त सट्‌टे में इन किसानों को दी जाएगी प्राथमिकता

अतिरिक्त सट्टा पर्चियों पर गन्ने की आपूर्ति बढ़ने से उत्पादकों का विश्वास गन्ना विभाग और चीनी मिलों के प्रति और भी मजबूत होगा। किसानों के हित में लागू इस सुविधा से, किसानों को प्रति हेक्टेयर अधिक मात्रा में गन्ना आपूर्ति करने की सुविधा मिलेगी। छोटे गन्ना किसान समय पर अपना गन्ना चीनी मिलों को बेच सकेंगे। वहीं, ड्रिप सिंचाई से सिंचाई करने वाले गन्ना किसानों को भी अतिरिक्त सट्टे में प्राथमिकता से लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा, अतिरिक्त सट्टे की सुविधा में अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना शामिल नहीं किया जाएगा। प्रदेश गन्ना विकास विभाग द्वारा स्वीकृत प्रजाति की पूर्ति के लिए ही किसानों को अतिरिक्त सट्‌टे की पर्ची चीनी मिलों द्वारा जारी की जाएगी। किसान चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट https://upcane.gov.in/  पर स्वीकृत गन्ना प्रजाति की सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर