MSP : 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि

MSP : 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि
शेयर पोस्ट

विपणन सीजन 2025-26 : 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित

MSP For Kharif Crops 2025-26 : किसानों के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Pradhan Mantri Narendra Modi) की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसकी कुल परिव्यय राशि 2.07 लाख करोड़ रुपए है। कैबिनेट द्वारा यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को उनकी लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत मार्जिन मिले।

पिछले वर्ष की तुलना में एमएसपी वृद्धि (MSP increase compared to last year)

कृषि मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार ने किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए विपणन सीजन 2025-26 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है।  पिछले वर्ष की तुलना में एमएसपी (MSP) में सबसे अधिक वृद्धि रामतिल (820 रुपए प्रति क्विंटल) के लिए की गई है, इसके बाद रागी (596 रुपए प्रति क्विंटल), कपास (589 रुपए प्रति क्विंटल) और तिल (579 रुपए प्रति क्विंटल) के लिए एमएसपी में बढ़ोतरी की गई है।  

बयान में कहा गया है कि विपणन वर्ष 2024-25 में नाइजरसीड के लिए एमएसपी 8,717 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई थी जिसे संशोधित कर 9,537 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसी तरह रागी के लिए 4,290 रुपए प्रति क्विंटल के एमएसपी को संशोधित कर 4,886 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। कपास के लिए, मध्यम स्टेपल किस्म के एमएसपी को 7,121 रुपए प्रति क्विंटल से संशोधित कर 7,710 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है और लंबी स्टेपल किस्म के लिए इसे 7,521 रुपए प्रति क्विंटल से संशोधित कर 8,110 रुपए कर दिया गया है। तिल के लिए एमएसपी को 9,267 रुपए प्रति क्विंटल से संशोधित कर उसी मात्रा के लिए 9,846 रुपए घोषित किया गया है।

उत्पादन लागत पर 50 प्रतिशत मार्जिन (50% margin on production cost)

बयान में बताया कि सभी फसलों के एमएसपी में वृद्धि देशभर की औसत उत्पादन लागत का कम से कम 1.5 गुना सुनिश्चित करते हुए की गई है, जो केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप है। किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर अपेक्षित मार्जिन बाजरा (63 प्रतिशत) के मामले में सबसे अधिक होने का अनुमान है, उसके बाद मक्का (59 प्रतिशत), तुअर (59 प्रतिशत) और उड़द (53 प्रतिशत) का स्थान है। शेष फसलों के लिए, किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर मार्जिन 50 प्रतिशत होने का अनुमान है। केंद्र सरकार का यह निर्णय किसानों को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है। 

कृषि मंत्री ने क्या कहा? (What did the Agriculture Minister say?)

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बारे में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अन्नदाताओं के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है। जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, कृषि और किसान कल्याण उनके विचार के केन्द्र में रहा है। उत्पादन बढ़ाना और लागत घटाना इस पर उनका मुख्य फोकस रहा है, जिसके लिए कई योजनाएं भी तैयार की गई है। चाहे किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत कम ब्याज दर से ऋण सुनिश्चित कराना हो, पर क्रॉप मोर ड्राप हो, मैकेनाइजेशन हो, सस्ती खाद हो, फर्टिलाइजर की सब्सिडी हो, पीएम किसान सम्मान निधि योजना हो, इन सभी के परिणाम अब सामने आए हैं। 

खरीफ विपणन सत्र 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (रुपए प्रति क्विंटल) (Minimum Support Price for Kharif Marketing Season 2025-26 (Rs. per quintal))

क्र.सं. फसल

MSP 2025-26

लागत 2025-26

लागत पर मार्जिन(%)

MSP 2025-26 में MSP वृद्धि
 

अनाज

2024-25 2013-14 2024-25 की तुलना में 2013-14 की तुलना में
               
1

धान

सामान्य 2369 1579 50 2300 1310 69 1059(81%)
  ग्रेड ए^ 2389 2320 1345 69 1044(78%)
2

ज्वार

हाइब्रिड 3699 2,466 50 3371 1500 328 2199(147%)
  मालदंडी^ 3749 3421 1520 328 2299(147%)
3 बाजरा 2775 1703 63 2625 1250 150 1525(122%)
4 रागी 4886 3257 50 4290 1500 596 3386(226%)
5 मक्का 2400 1508 59 2225 1310 175 1090(83%)
  दलहन              
6 तूर/अरहर 8000 5038 59 7550 4300 450 3700(86%)
7 मूंग 8768 5845 50 8682 4500 86 4268(95%)
8 उड़द 7800 5114 53 7400 4300 400 3500 (81%)
  तिलहन              
9 मूंगफली 7263 4842 50 6783 4000 480 3263(82%)
10 सूरजमुखी के बीज 7721 5147 50 7280 3700 441 4021(109%)
11 सोयाबीन (पीला) 5328 3552 50 4892 2560 436 2768(108%)
12 तिल 9846 6564 50 9267 4500 579 5346(119%)
13 रामतिल 9537 6358 50 8717 3500 820 6037(172%)
  वाणिज्यक              
14

कपास

(मध्यम रेशे) 7710 5140 50 7121 3700 589 4010(108%)
  (लंबे रेशे)^ 8110 7521 4000 589 4110(103%)

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
Farmtrac
John Deere
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
ACE
Force
Escorts
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3065 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2592 cc 35 HP

For Price Click Here