Sugarcane Farming : देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों ने वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ने की पेराई का कार्य शुरू कर दिया है, जबकि पंजाब और हरियाणा में आने वाले दिनों में पेराई का कार्य शुरू हो जाएगा। इस बीच पंजाब के गन्ना किसानों के लिए एक गुड न्यूज है। खबर यह है कि पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने गन्ना किसानों के लिए राज्य सहमत मूल्य (SAP) में 10 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की है। एसएपी में बढ़ोतरी की घोषणा से अब पंजाब में किसानों को गन्ने की फसल के लिए 401 रुपए प्रति क्विंटल का रेट मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा राज्य सरकार गन्ना किसानों भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत गन्ने के दाम में किसानों को 10 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दी जा रही है। उन्होंने कहा, कि इस बढ़ोतरी के साथ पंजाब पूरे देशभर में गन्ने का सबसे अधिक रेट देगा, जिससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। पंजाब में वर्तमान पेराई सीजन में 700 लाख क्विंटल गन्ने की पराई होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार पंजाब किसानों को अधिकतम गन्ना मूल्य देने में देश का नेतृत्व करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा गन्ना किसानों को सबसे अधिक एसएसपी (Sugarcane Price) दी है। राज्य सरकार ने अब इसी दिशा में फैसला लेते हुए गन्ना मूल्य (स्टेट एग्रीड प्राइस) को बढ़ाया गया है। राज्य सरकार गन्ने की अगेती किस्मों के लिए किसानों को 401 रुपए प्रति क्विंटल और मध्यम और पछेती किस्मों के लिए 391 रुपए देगी।
राज्य सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, पंजाब में गन्ने का स्टेट एग्रीड प्राइस (SAP) बढ़ाने पर चर्चा पिछले सप्ताह हुई गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक में की गई थी। सोमवार (25 नवंबर) के दिन गन्ने के दाम में बढ़ोतरी का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया गया है। इस बात की संभावना पहले से जताई जा रही थी कि राज्य सरकार पंजाब में उपचुनावों के मद्देनजर लागू आचार संहिता के समाप्त होने के बाद गन्ने का राज्य समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 10 रुपए बढ़ा सकती है, जिसकी घोषणा अब राज्य सरकार द्वारा कर दी गई है। पंजाब में अब गन्ना किसानों को गन्ना उपज के लिए 401 रुपए प्रति क्विंटल भाव मिलेगा।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गो की भलाई के लिए समर्पित है। गन्ने का स्टेट एग्रीड प्राइस (एसएपी) देश में सबसे अधिक है, जिससे गन्ना किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ होगा। पिछले साल दिसंबर में राज्य सरकार ने गन्ने के दाम में 11 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा करके 391 रुपए प्रति क्विंटल एसएपी तय किया था। उन्होंने कहा, पड़ोसी राज्य हरियाणा में इस सीजन 2024-25 के लिए गन्ने का मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि इस साल, केंद्र सरकार ने गन्ने के लिए उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 340 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है। इसके तहत निजी चीनी मिलें गन्ना किसानों से 340 रुपए प्रति क्विंटल से कम दाम पर गन्ना की खरीद नहीं कर सकती हैं।
गन्ना नियंत्रण बोर्ड पंजाब के अनुसार, राज्य में वर्तमान सीजन के लिए गन्ने की पेराई कार्य 25 नवंबर, 2024 से शुरू कर दिया गया है। पंजाब में इस साल गन्ने की खेती रकबे में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। इस साल गन्ने की खेती एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 95 हजार हेक्टेयर से अधिक है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में 15 चीनी मिलें है, जिनमें 9 सहकारी और 6 निजी मिलें हैं। इन चीनी मिलों में इस साल करीब 700 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होने की उम्मीद है। इससे राज्य में 62 लाख क्विंटल चीनी का प्रोडक्शन होने की संभावना है।
गन्ना राज्यों में किसानों को मिल रहे रेट का विवरण (Details of rates being received by farmers in sugarcane states)
बता दें कि गन्ना उत्पादक राज्यों में स्टेट एडवायजरी प्राइस (एसएपी) पर गन्ना किसानों से गन्ने की खरीद की जाती है।
| क्रं. सं. | फसल | राज्य | गन्ने का एसएपी (प्रति क्विंटल) |
| 1 | गन्ना | पंजाब | 401 रुपए |
| 2 | गन्ना | हरियाणा | 400 रुपए |
| 3 | गन्ना | उत्तराखंड | 375 रुपए |
| 4 | गन्ना | उत्तर प्रदेश | 370 रुपए |
| 5 | गन्ना | बिहार | 365 रुपए |
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
किसान मानसून की पहली बारिश से पहले करें जुताई, होगी बंपर पैदावार
गन्ने की फसल पर खतरनाक कीट का हमला, किसानों के लिए अलर्ट जारी