ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

इस नस्ल की बकरी का करें पालन, रोजाना होगी 10 हजार रुपए की कमाई

इस नस्ल की बकरी का करें पालन, रोजाना होगी 10 हजार रुपए की कमाई
पोस्ट -22 मार्च 2024 शेयर पोस्ट

बकरी पालन : बरबरी नस्ल की बकरीसे 1 साल में 25 लाख रुपए कमाएं, करना होगा यह काम

अगर आप कम निवेश में पशुपालन का व्यवसाय करके ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो बकरी पालन (Goat Farming) आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। गाय व भैंस की बढ़ती कीमत के कारण पिछले कुछ सालों में बकरी पालन (Goat Farming) का व्यवसाय बेहद लोकप्रिय हुआ है। आज देश में 15 करोड़ से ज्यादा बकरियां हैं और 3.5 करोड़ से ज्यादा बकरी पालक इनकी देखभाल करते हैं। बकरी पालन ज्यादा मुनाफे का सौदा होने के कारण ग्रामीण सहित शहरी लोगों में इसके प्रति दिलचस्पी बढ़ रही है।

New Holland Tractor

आज हम आपको बकरी (Goat) की एक ऐसी नस्ल की जानकारी दे रहें जिसे आप खूंटे पर भी बांध सकते हैं और उसे बाहर चराने के लिए ले जाने की भी आवश्यकता नही है। इसे आप अपने घर की छत पर भी बांधकर पालन कर सकते हैं। इस खास किस्म की बकरी के आहार का खर्चा मात्र 10 रुपए प्रतिदिन है। एक बकरी (Goat) अपने दूध व मांस से पशुपालक को कम से कम 10 हजार रुपए की कमाई करा सकती है। देश सहित विदेश में बकरी की इस नस्ल की भारी मांग है। बकरी की यह नस्ल बरबरी या बारबरी कहलाती है। आइए, बरबरी नस्ल की विशेषताएं, दूध देने की मात्रा, प्रजनन क्षमता और मांस के लिए कितने रुपए में यह बकरी बिकती है, आदि के बारे में जानें।

बरबरी बकरी की प्रजनन क्षमता : एक बार में 2 से 5 बच्चों को जन्म

बरबरी नस्ल (Barberry breed) की बकरी अपनी बेहतर प्रजनन क्षमता के कारण पसंद की जाती है। बकरी की यह नस्ल साल में दो बार बच्चों को जन्म देती है। एक बार में 2 से 5 बच्चे तक पैदा करती है। इसके बच्चे 10 महीने में व्यस्क हो जाते हैं। बरबरी बकरी प्रतिदिन डेढ़ से दो लीटर दूध देती है और इसके खान पान का खर्च भी बेहद कम है। मात्र 10 रुपए प्रतिदिन में इनके चारा-पानी की व्यवस्था हो जाती है। एक स्वस्थ व्यस्क बकरी व बकरे की कीमत आपको 10 हजार रुपए तक मिल जाती है। यहां आपको बता दें कि बरबरी बकरी की प्रजनन क्षमता अन्य बकरी नस्ल से बेहतर है। जहां जमुनापारी 22 से 23 महीने और सिरोही नस्ल 18 महीने में गाभिन होती है, वहीं बरबरी बकरी 10 महीने में गर्भधारण करने के लिए तैयार हो जाती है।

इस विधि से करें बकरी पालन, एक साल में मिलेंगी 250 से ज्यादा बकरियां

अगर कोई व्यक्ति 90 बकरी और 10 बकरे से अपना बरबरी बकरी पालन (Goat Farming) व्यवसाय शुरू करता है तो एक साल के अंदर उसके पास 250 से ज्यादा बकरे-बकरियां होंगे। बरबरी बकरी (Barberry Goat) ज्यादा बच्चे देने की खासियत के कारण पशुपालकों को मोटा मुनाफा प्रदान करती है। अगर एक बकरे व बकरी की कीमत 10 हजार रुपए लगाए तो कुल 25 लाख की आय अर्जित की जा सकती है। इस नस्ल की बकरी में बीमारियां कम होती है और यह सर्दी, गर्मी और बरसात हर मौसम को आसानी से सहन कर लेती है।

बरबरी बकरी की विशेषता

  • बरबरी बकरी अन्य नस्ल के मुकाबले ज्यादा फुर्तीली है। यह एक साल में बिकने के लिए तैयार हो जाती है।
  • इसका मांस ज्यादा स्वादिष्ट है और बाजार में इसकी अधिक मांग रहती है।
  • जिन लोगों के पास चराने की जगह नहीं है, वे भी इसका पालन कर सकते हैं।
  • बरबरी बकरी का कद मध्यम व शरीर गठीला होता है व वजन 25 से 30 किलो होता है। जबकि बरबरी बकरे का वजन 37 से 40 किलोग्राम होता है।
  • शरीर पर छोटे-छोटे बाल के साथ सफेद शरीर पर हल्के भूरे व सुनहरे रंग के धब्बे होते हैं।
  • इसकी नाक बहुत छोटी व कान खड़े होते हैं। सिंग छोटे और घुमावदार होते हैं।
  • इसे गर्म व ठंडे दोनों इलाकों में आसानी से पाला जा सकता है।

बरबरी बकरी काे क्या खिलाना चाहिए?

बरबरी नस्ल की बकरी को खिलाने का खर्चा बहुत कम है। इसे गेहूं का भूसा, दलहन, उड़द और ग्वार के अलावा पेड़ की पत्तियां खिलाई जाती है। इसके अलावा सब्सिजों का बचा हुआ भाग जैसे गाजर, मूली, मटर, फूल गोभी, गाजर, चकूंदर, पालक, शलगम खिलाया जा सकता है। चारे में इसे नेपियर घास, गिन्नी घास, दूब घास, अंजन घास और स्टाइलो घास खिलाई जा सकती है।

कहां मिलेंगी बरबरी नस्ल की बकरी

बरबरी नस्ल की बकरी का पालन उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब में अधिक किया जाता है। यह बकरी (Goat) भारत के अधिकांश राज्यों में मिल जाएगी। इस नस्ल की बकरी को बरबरी और बकरे को बरबरा कहते हैं। अगर आप भारत में बरबरी नस्ल की बकरी खरीदना चाहते हैं और उसके पालन के लिए प्रशिक्षण  प्राप्त करना चाहते हैं तो मथुरा स्थित बकरी अनुसंधान संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर