सबसॉइलर कृषि यंत्र : इस खास कृषि यंत्र से करें खेती, होगा ज्यादा मुनाफा

सबसॉइलर कृषि यंत्र : इस खास कृषि यंत्र से करें खेती, होगा ज्यादा मुनाफा
शेयर पोस्ट

सबसॉइलर कृषि मशीन : जानें दाम, सब्सिडी और इसके फायदे

Subsoiler Agricultural Machinery : देश के कई राज्यों में किसान धान सहित अन्य खरीफ फसलों की खेती करने के लिए अपने खाली खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं। ऐसे में धान की खेती करने वाले किसानों द्वारा विभिन्न मिट्टी पलटने वाले हल जैसे- सब-सॉइलर हल, कल्टीवेटर, डिस्क हैरो और प्लॉउ से खेतों की गहरी जुताई (Deep Plowing) कर मिट्‌टी को डिटॉक्स किया जा रहा है, ताकि भूमि में वायु संचार और जल सोखने की क्षमता में वृद्धि कर उम्मीद से ज्यादा फसल पैदावार प्राप्त की जा सकें। अगर आप किसान है और धान की खेती के लिए खेत तैयार करना चाहते हैं, तो आप सबसॉइलर कृषि मशीन (Subsoiler Agricultural Machinery) का उपयोग कर सकते हैं। यह कृषि यंत्र मिट्‌टी की उर्वरक क्षमता को बढ़ाने में काफी मददगार है, क्योंकि सबसॉइलर हल (Subsoiler Plow) खेत की मिट्‌टी को कई इंच की गहराई तक उखाड़ता है, जिससे जमीन में मौजूद रोग वाहक कीट, लार्वा और कीड़े-मकोड़े, जो फसल को नुकसान पहुंचाते हैं वे मिट्‌टी की ऊपरी सतह पर आ जाते हैं और गर्मी से नष्ट हो जाते हैं। आइए, सबसॉइलर कृषि मशीन क्या हैं और इस मशीन की कीमत क्या हैं तथा सरकार द्वारा इस पर कितनी सब्सिडी मिलती है आदि के बारे में जानते हैं।

क्या है हैवी ड्यूटी सब सॉइलर कृषि यंत्र? (What is Heavy Duty Sub Soiler Agricultural Equipment?)

बता दें कि खेत की गहरी जुताई करने से मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ का टर्नओवर बढ़ता है। भूमि की दोगुनी गहराई तक जुताई (खुदाई) होने से मिट़्टी ढीली हो जाती है, जिससे मिट्टी में वायु संचार और जल सोखने की क्षमता में वृद्धि होती है। इससे भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ जाती है और पैदावार उम्मीद से ज्यादा होने की संभावना होती है। खेतों की गहरी जुताई के लिए सबसॉइलर कृषि मशीन को सबसे अधिक उपयुक्त पाया गया है। यह एक हैवी ड्यूटी उप-मिट्टी गहरी जुताई (deep ploughing) ट्रैक्टर माउंटेड कृषि यंत्र है। सब सॉइलर मशीन (Subsoiler Machinery), इसे हैवी ड्यूटी हल भी कहते है। सब सॉइलर हल को ट्रैक्टर के पीछे अटैचमेंट कर खेत में बुवाई से पहले इस्तेमाल किया जाता है।

सबसॉइलर मशीन से कठोर भूमि की मिट़्टी को ढीला करके मिट्टी को बीज बुवाई के लिए तैयार किया जाता है। इस यंत्र के प्रयोग से मिट्टी की गहरी जुताई (deep ploughing) करने, भूमि की परतों को तोड़ने और बेहतर जल निकासी, जड़ विकास और खनिज परासरण की अनुमति देने वाली उप-मिट्टी को खोदने का काम किया जाता है। यह सतह की मिट्‌टी को 15 से 20 सेमी की दोगुनी गहराई तक पलट सकता है। इसके भारी और नुकीले फावड़े सतह के नीचे की मिट्‌टी को बहुत ही बेहतर तरीके से उखाड़ते है, जिससे भूमि की सेहत में काफी सुधार आता है।

सबसॉयलर हल डिस्क हैरो, रोटरी टिलर और मोल्डबोर्ड हल जैसे कृषि उपकरणों की तुलना में 60 सेमी की ज्यादा गहराई (greater depth) तक खेत की जुताई करने में सक्षम होता है। इस मशीन को खीचने के लिए  45 एचपी से ऊपर के पावरफुल ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है।

सबसॉइलर मशीन पर कितनी मिलती है सब्सिडी? (How much subsidy is available on subsoiler machine?)

आज बाजारों में महिंद्रा, फील्डकिंग, लेमकेन, जॉन डियर, लैंडफोर्स, यूनिवर्सल, केएस एग्रोटेक, मास्कीओ गास्पार्दो, आदि लोकप्रिय कृषि उपकरण निर्माता कंपनियों की सबसॉइलर मशीन उपलब्ध है, जिनकी कीमत उनके टाइन एवं ब्रांड के अनुसार अलग-अलग है। आमतौर पर सबसॉइलर मशीन की कीमत भारत में करीब 12 हजार 600 रुपए से शुरू होकर 1.80 लाख रुपए तक हो सकती है। सबसॉइलर मशीन की खरीद के लिए अलग-अलग राज्य सरकारें अपने-अपने प्रावधानों के अनुसार 50 से लेकर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान करती है। इसमें कृषि यंत्र सब्सिडी योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना, कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत राज्य सरकारों द्वारा सबसॉइलर मशीन पर सामान्य वर्ग के किसानों को 70 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों इन योजनाओं के तहत 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलती है। सबसॉइलर हल पर मिलने वाली सब्सिडी की अधिक जानकारी के लिए किसान अपने राज्य के कृषि विभाग के पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा, अपने जिला / जनपद के उप-कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क भी कर सकते हैं।

सबसॉइलर कृषि यंत्र से भूमि को होने वाले फायदे (Benefits of subsoiler agricultural equipment to the land)

  • सबसॉइलर कृषि यंत्र (Subsoiler Agricultural Machinery) खेती-बाड़ी का एक महत्वपूर्ण कृषि यंत्र है, जिसका इस्तेमाल खेत की प्राथमिक जुताई के लिए किया जाता है। 
  • इस मशीन की मदद से जमीन की ऊपरी और कठोर सतह की खुदाई/जुताई द्वारा मिट्टी का पलटाव करके मिट्टी को कृषि योग्य बनाया जाता है। 
  • सबसॉइलर कृषि मशीन से मिट्टी का पलटाव किया जाता है, जिससे मिट्टी में मौजूद नए पोषक तत्व भूमि की सतह पर ऊपर आ जाते हैं।
  • इससे जुताई करने से खरपतवार एवं पुरानी फसलों के डंठल/अवशेष आदि मिट्टी में दब जाते हैं, जो धीरे-धीरे सड़कर खाद में बदल जाते हैं। 
  • जुताई करने से जमीन में हवा का प्रवेश भी हो जाता है जिससे भूमि द्वारा पानी सोखने की शक्ति बढ़ जाती है। 
  • सबसॉइलर मशीन से खेत की जुताई करने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता भी बढ़ती है। 
  • सबसॉइलर मशीन की सहायता से खेत की गहरी जुताई करके खेत में ढाई फीट तक की गहरी नाली बनाई जा सकती है। 
  • सिंचाई वाले क्षेत्रों के लिए सबसॉइलर मशीन बड़े काम का कृषि यंत्र है। 
  • खेत में जल भराव करने के लिए भी सबसॉयलर का उपयोग कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

2780 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2592 cc 35 HP

For Price Click Here