ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

पोस्ट होल डिगर मशीन : 4 दमदार ट्रैक्टर होल डिगर, रोपण और बीज के लिए उपयुक्त

पोस्ट होल डिगर मशीन : 4 दमदार ट्रैक्टर होल डिगर, रोपण और बीज के लिए उपयुक्त
पोस्ट -11 अप्रैल 2023 शेयर पोस्ट

कृषि उत्पादक ट्रैक्टर ऑपरेट बेहतरीन पोस्ट होल डिगर मशीन की जानकारी और उपयोग

पोस्ट होल ट्रैक्टर डिगर : आधुनिक कृषि मशीनों ने खेती-बाड़ी का पूरा तरीका ही बदल दिया, क्योंकि खेती में किसानों द्वारा आधुनिक मशीनों का प्रयोग बहुत ज्यादा किया जा रहा है। खेती-बाड़ी में सभी छोटे-बड़े कामों को आधुनिक तकनीकों और मशीनों द्वारा आसानी से निपटाया जा रहा है। इस पोस्ट में हम किसान भाइयों के लिए खेती और औद्योगिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले पोस्ट होल ट्रैक्टर डिगर मशीन की जानकारी लेकर आए हैं। यह ट्रैक्टर ऑपरेट गड्ढा खोदने की मशीन है। इससे विभिन्न उद्देश्यों के लिए जमीन में अलग-अलग आकार में गड्ढे खोदे जा सकते हैं। ट्रैक्टर गुरू के इस पोस्ट में हम आपको भारत में प्रचलित 4 ऐसे बेहतरीन पोस्ट होल ट्रैक्टर डिगर मशीन की जानकारी देंगे, जिनके इस्तेमाल आप आधुनिक तकनीक से कृषि उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के औद्योगिक उपयोग से पैसा भी कमा सकते हैं। 

New Holland Tractor

ट्रैक्टर ऑपरेट पोस्ट होल डिगर मशीन

ट्रैक्टर ऑपरेट पोस्ट होल डिगर मशीन एक प्रकार की कृषि और औद्योगिक मशीनरी है। इसका इस्तेमाल से जमीन में विभिन्न उद्देश्यों के लिए अलग-अलग साइज में गड्ढे खोदे जा सकते हैं। इसमें पौधरोपण, बीजों की बुवाई, बिजली के खंभे, खोल और खेतों में बाड़ के निर्माण के लिए गड्ढे खोदे जा सकते हैं। इस मशीन को 45 एचपी से ऊपर के रिवर्स पीटीओ वाले सभी ट्रैक्टरों के साथ अटैचमेंट कर यूज किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मशीन जमीन में होल बनाने का काम करती है। यह मशीन जमीन में 10 इंच से 35 इंच के साइज में अलग-अलग गड्ढा खोद सकती है। यह मशीन औसतन 4 लीटर प्रति घंटा डीजल खर्च में 55 से 60 गड्ढे (होल) कर सकती है। विभिन्न ब्रांड और कंपनियों के आधार पर इसकी कार्य क्षमता अलग-अलग भी हो सकती है। यह मशीन ट्रैक्टर के पीटीओ से चलती है। इस मशीन के प्रयोग से गड्ढे खोदने का कार्य मानवीय श्रम की तुलना में काफी तेज और अच्छे तरीके से होता है। इस मशीन का रखरखाव आसान और सस्ता है।

4 कमाल के पोस्ट होल डिगर मशीन

यहां हम आपके लिए टॉप 4 पोस्ट होल डिगर मशीन लेकर आए हैं, जो देश की टॉप एग्रीकल्चर इम्प्लीमेंट कंपनियों द्वारा निर्मित है। इसमें जॉन डियर पोस्ट होल डिगर, लैंडफोर्स पोटैटो डिगर, शक्तिमान हाइड्रॉलिक पोस्ट होल डिगर और महिंद्रा पोस्ट होल डिगर मशीन शामिल है। पोस्ट होल ट्रैक्टर डिगर मशीन को ट्रैक्टर के साथ जोड़कर इस्तेमाल किया जा सकता। इन विभिन्न पोस्ट होल डिगर की जानकारी नीचे विस्तार से दी जा रही है। 

जॉन डियर पोस्ट होल डिगर

जॉन डियर पोस्ट होल डिगर जॉन डियर ब्रांड द्वारा निर्मित है। यह कंपनी अपने आधुनिक और एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसके द्वारा निर्मित कृषि मशीनों को किसानों द्वारा प्रमुखता से पंसद किया जाता है। जॉन डियर पोस्ट होल डिगर से विभिन्न काम किए जा सकते हैं। यह पोस्ट होल डिगर मशीन 36 से 55 एचपी पावर रेंज में आता है। यह अपनी श्रेणी में एक फ्यूल एफिशिएंट पोस्ट होल डिगर मशीन है। इसका 3-प्वाइंट लिंकेज लिफ्टिंग आसान बनाता है और रखरखाव एवं कार्य लागत पर कम खर्च आता है। इसका 3:1 का  सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स, गति को बढ़ाने और घटाने के लिए स्पीड फंक्शन को कंट्रोल करता है। यह अपने रेगुलर पीटीओ / 540 आरपीएम तथा लंबाई और वजन के कारण भूमि पर होल के लिए बहुत अच्छी तरह से काम करता है।

शक्तिमान हाइड्रॉलिक पोस्ट होल डिगर

शक्तिमान हाइड्रोलिक पोस्ट होल डिगर, शक्तिमान ब्रांड से आता है। यह खेती में वृक्षारोपण के लिए बेहद लोकप्रिय है। इसकी शानदार गुणवत्ता एवं शक्तिशाली पावर क्षमता इसे टॉप श्रेणी का होल डिगर मशीन बनाती है। यह खेती एवं संबंधित क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के सभी काम बेहतर तरीके से कर सकता है। यह पोस्ट होल डिगर 30-60 एचपी श्रेणी के अंतर्गत आता है और इसका कार्य प्रदर्शन फ्यूल एफिशिएंट है। शक्तिमान पोस्ट होल डिगर हाइड्रोलिक पोस्ट होल डिगर है। इसमें सभी कृषि गतिविधियों को अधिक आराम से करने के लिए सभी आवश्यक विशेषताएं हैं। इसमें स्लिप क्लच के साथ हैवी-ड्यूटी शील्डेड पीटीओ ड्राइव शाफ्ट है। इसमें शीघ्र खुदाई के लिए ऑप्शनल हाइड्रोलिक किट मिलता है। बेहतर संचालन के लिए इसमें मजबूत और अत्यधिक कुशल गियर बॉक्स दिया गया है। इस मशीन के इस्तेमाल से जमीन में 2 मिनट से कम समय में 12 से 36 इंच के गड्ढा बनाया जा सकता है। शक्तिमान हाइड्रोलिक पोस्ट होल डिगर वजन 116 से 441 किलोग्राम तक हो सकता है। इसे ट्रैक्टर के साथ अटैच कर कम समय और प्रयास के साथ कृषि या किसी उद्देश्य से भूमि में गड्ढे खोदने के लिए संचालित कर सकते हैं।

महिंद्रा पोस्ट-होल डिगर

महिंद्रा ब्रांड द्वारा निर्मित महिंद्रा पोस्ट होल डिगर एक प्रकार की गड्ढे खोदने वाली डिगर मशीन है। यह भूमि तैयारी श्रेणी (land preparation category) से संबंधित है। इसका 3 प्वाइंट लिंकेज माउंटेड सुविधा इसे मुख्य रूप से भूमि तैयार करने के लिए उपयुक्त बनाता है। यह 35-60 एचपी वाला ट्रैक्टर डिगर है, जो इसे उपयुक्त ट्रैक्टर के साथ माउंट करने के लिए आदर्श बनाता है। महिंद्रा पोस्ट होल डिगर का कुल वजन 165 किग्रा हो सकता है। इसका वजन उत्पादक खुदाई और इष्टतम उत्पादन सुनिश्चित करने में मददगार हैं। यह पोस्ट होल डिगर विभिन्न उद्देश्यों के लिए 12 इंच से 36 इंच के छेद के विभिन्न आकार में उपलब्ध है। यह प्रति 1 मिनट की गति से एक होल करता है। इसकी संचालन की गति को एडजस्ट किया जा सकता है। महिंद्रा पोस्ट होल डिगर लगभग 4 लीटर डीजल का उपयोग करके एक घंटे में लगभग 50 से 60 होल खोद सकता है। यह 35-60 एचपी का ट्रैक्टर डिगर है, जो कम ईंधन की खपत के कारण कम परिचालन लागत पर कम खर्च करता है। 

लैंडफोर्स पोटैटो डिगर (आलू खोदने वाला)

लैंडफोर्स पोटैटो डिगर आलू खोदने की उत्कृष्ट मशीन हैं, जो आलू खोदती हैं। इस स्टिक के सहारे आलू को क्यारी से खोदने का काम किया जाता है। इसकी मदद से जमीन की मिट्टी और फसल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जाता है। लैंडफोर्स पोटैटो डिगर मशीन की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 2020 एमएम, 1500 एमएम, 1130 एमएम है। यह अपने संतुलित लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई के कारण एक कुशल खुदाई मशीन है। इस मशीन की कार्य क्षमता 0.4 हेक्टेयर/घंटा है। लैंडफोर्स पोटैटो डिगर का 3 प्वाइंट लिंकेज व्यवस्था इसकी कार्यप्रणाली को अधिक कुशल बनाती है। 

बता दें कि आज बाजारों में कई मानक प्रमाणित कंपनियों द्वारा निर्मित पोस्ट-होल डिगर उपलब्ध है। इन्हें किसान भाई अपनी जरूरत और बजट के अनुसार फीचर्स देखकर खरीद सकते हैं। हमारे द्वारा बताए गए इन पोस्ट-होल ट्रैक्टर डिगर के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो ट्रैक्टगुरू वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर