ट्रैक्टर माउंटेड चारा मशीन: बिना किसी परेशानी के काट सकेंगे पशुचारा, जानें विशेषताएं

ट्रैक्टर माउंटेड चारा मशीन: बिना किसी परेशानी के काट सकेंगे पशुचारा, जानें विशेषताएं
शेयर पोस्ट

अब चारा काटने में श्रम और समय दोनों की होगी बचत, जानें हैवी ड्यूटी कुट्‌टी मशीन की विशेषताएं

Tractor Mounted Kutt Machine : कृषि के सहायक व्यवसाय में पशुपालन काफी लोकप्रिय है। देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश किसान गाय-भैंस जैसे दुधारू पशुओं का पालन कर डेयरी व्यवसाय से बेहतर लाभ कमाते हैं। हालांकि पशुओं में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्हें पर्याप्त चारा खिलाना होता है। किसान इसके लिए अपने खेतों में ज्वार, मक्का, बाजरा, लोबिया, ग्वार, बरसीम, ल्यूसर्न, जई और गिनी घास जैसे कई अन्य चारा फसलों की खेती कर चारे की आपूर्ति करते हैं। अभी अधिकांश किसान आज भी खेत से चारा काटकर इसे सामान्य कुट्टी मशीन या हाथ से चलने वाली चारा मशीन से चारे की कटाई कर पशुओं को चारा खिलाते हैं। इस काम में किसानों को काफी श्रम करना पड़ता है। कई बार चारा काटने में किसानो की कमर तक रह जाती है। पशुपालकों की इस समस्या को दूर करने के लिए मौजूदा समय में बाजार में कई पावर चलित एवं ट्रैक्टर चलित चारा काटने वाली मशीन उपलब्ध है। हम हमारे किसान भाईयों के लिए एक ट्रैक्टर माउंटेड कुट्टी मशीन के बारे में जानकारी लेकर आए है। इस मशीन को चाफ कटर मशीन भी कहते हैं और ट्रैक्टर से अटैच कर चलाई जाती है। यह मशीन एक घंटे में कई क्विंटल चारा आसानी से चैफ कर सकती है। आइए, इस कुट्टी मशीन के फायदे और इसकी कीमत के बारे में जानते हैं। 

चाफ कटर मशीन के बारे में (About Chaff Cutter Machine)

चैफ/चाफ कटर एक यांत्रिक चारा कटाई उपकरण है, जिसकी मदद से भूसे या घास को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने यानी कट्‌टी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे कटे चारे को अन्य चारे के साथ मिलाकर मवेशियों को खिलाया जाता है। आज चारा काटने वाली मशीनें बुनियादी मशीनों से विकसित होकर व्यावसायिक मानक मशीनों में बदल गई हैं, जिन्हें विभिन्न गति से चलाया जा सकता है। साथ ही पशु की पसंद के अनुसार भूसे की विभिन्न लम्बाई में चारा काटा जा सकता है। नई चारा काटने वाली मशीनों में इलेक्ट्रिक चाफ कटर और पोर्टेबल ट्रैक्टर माउंटेड चारा काटने वाली मशीनें शामिल हैं। हम जिस चाफ कटर मशीन/चैफ कटर मशीन की बात कर रहे हैं वह ट्रैक्टर से चलने वाली कुट्टी मशीन है। इसे ट्रैक्टर के पीछे पीटीओ शाफ्ट से जोड़कर ऑपरेट किया जाता है। यह आसानी से हर तरह का चारा बहुत तेजी से काट सकती है। यह चैफ कटर मशीन एक हाइब्रिड हैवी ड्यूट मशीन है। इसका उपयोग डेयरी फॉर्मिग कारोबार के लिए किया जा सकता है।  

ट्रैक्टर चलित चैफ कटर मशीन की विशेषताएं (Features of Tractor Operated Chaff Cutter Machine)

यह ट्रैक्टर चलित चैफ कटर एक हैवी ड्यूट हाइब्रिड मशीन है, जिसका उपयोग डेयरी फॉर्मिग कारोबार में  किया जाता है। यह मशीन एक हेवी चेचिस फ्रेम पर सेट रहती है। हेवी-ड्यूटी चेसिस होने के कारण इसे ट्रैक्टर में पीछे लगाकर खेतों में या अन्य स्थानों पर आराम से  लाया ले जाया जा सकते हैं।  इस चाफ/चैफ कटर में एक बड़े व्हील पर कई सारे हेवी ड्यूटी ब्लेड लगे होते हैं, जिससे हरा चारा और सूखा चारा दोनों काटे जा सकते हैं। ट्रैक्टर माउंटेड कुट्टी मशीन में 4, 3 और 2 ब्लेड का विकल्प मिल जाता है। ब्लेड की संख्या को आप अपनी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। टैक्टर चालित इस कटर मशीन में पीछे की ओर एक गियर भी होता है, जिसकी मदद से आप चारे की मोटाई और बारीकी सेट कर सकते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर इसे रिवर्स भी घुमा सकते हैं।  इस गियर से कटर की स्पीड भी एडजस्ट की जा सकती है। चाफ/चैफ कटर मशीन में दो प्रकार से कटा हुआ चारा निकालने के विकल्प मिलते हैं।  मशीन का एक प्वाइंट खोलने पर कटा हुआ चारा सीधे भूमि पर गिरता है, जबकि दूसरा प्वाइंट चालू करने पर ये मशीन कटाई के बाद चारा सीधे ट्रॉली में भी गिरा सकती है।  इससे किसानों की  मजदूरी की बचत होगी।  

काेई खास मेनटेनेंस खर्च भी नहीं (There is no special maintenance cost)

ट्रैक्टर से अटैच कर चलने वाली कई कुट्‌टी मशीन का कोई खास मेंटेनेंस भी नहीं होता है। यह मशीन कई घंटों तक लगातार काम कर सकती है। यह चाफ/चैफ कटर उन पशुपालकों के लिए फायदेमंद है, जो डेयरी का काम करते हैं और कुट्टी कटाई के लिए अलग से मजदूर लगाते है। ट्रैक्टर चलित इस कुट्टी मशीन पशुपालकों और किसानों की श्रम और समय दोनों की बचत होती है। इसमें लगे गियर लीवर की मदद से चारे की मोटाई और लंबाई पशुओं के पंसद के आधार पर एडजस्ट कर हर तरह का चारा काटा जा सकता है। यह ट्रैक्टर से चलने वाली कट्टी मशीन कम समय में ज्यादा और अच्छी क्वालिटी का चारा आसानी से काट सकती है।

चैफ कटर मशीन की चारे काटने की क्षमता क्या हैं? (What is the fodder cutting capacity of the chaff cutter machine?)

ट्रैक्टर से चलने वाले इस चैफ कटर मशीन से आप ज्वार, मक्का, बाजरा, लोबिया, ग्वार, बरसीम, ल्यूसर्न, जई, गिनी घास और धान पराली तक कट्टी कर सकते हैं। इस मशीन से आप छोटी अन्य घास भी चारे के लिए आराम से काट सकते हैं।  इस चैफ कटर मशीन की क्षमता 4-7 क्विंटल प्रति घंटा है। इसका ज्यादा एचपी वाला मॉडल 12 क्विंटल प्रति घंटे की क्षमता से चारा कटाई कर सकता है। चारा काटने की क्षमता इसकी स्पीड और चारे की मोटाई-लंबाई पर भी निर्भर करती है। 

ट्रैक्टर माउंटेड चैफ कटर मशीन की कीमत कितनी हैं? (What is the price of tractor mounted chaff cutter machine?)

ट्रैक्टर माउंटेड चैफ कटर की कीमत की बाते करें, तो इसकी बाजार कीमत लगभग 30 हजार रुपए से शुरू होकर 2 लाख रुपए तक हो सकती हैं। अगर किसान या पशुपालक इस मशीन को खरीदना चाहते हैं, उन्हें सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत इसकी खरीद पर सब्सिडी लाभ भी मिल जाता है।  क्योंकि केंद्र सरकार राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत चारा और आहार विकास संबंधी उप-मिशन के तहत चारा काटने वाली मशीन पर पशुपालकों और किसानों को अच्छी-खासी सब्सिडी देती है। अगल-अलग चैफ कटर पर अलग-अलग सब्सिडी प्रतिशत दिया जाता है, जिसमें  ट्रैक्टर से चलने वाली कुट्टी मशीन और पॉवर से चलित चारा मशीन पर 50 तक प्रतिशत और हाथ से चलने वाली चारा मशीनों पर 70 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ दिया जाता है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

3682 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

3532 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3478 cc 49 HP

For Price Click Here