Snail Farming: जाने घोंघा पालन से कैसे करें अपनी आय को दोगुना

पोस्ट -18 अक्टूबर 2024 शेयर पोस्ट

सफल घोंघा पालन के लिए किसान इन बातों का रखें ध्यान, कम निवेश में बन जाएंगे पैसे वाले

Snail Farming : किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए खेती के तौर-तरीके में बदलाव कर रहे हैं। इसका रिजल्ट भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में कई क्षेत्रों के किसान खेती से हटकर नए-नए संबंधित क्षेत्र में निवेश कर अच्छी कमाई हासिल करने में लगे हुए हैं। इन नए संबंधित क्षेत्र में घोंघा पालन (स्नैल फार्मिंग) भी शामिल है। कई किसानों ने घोंघा पालन में निवेश कर इनके उत्पादन से बेहतर कमाई करने में महत्वपूर्ण सफलता भी प्राप्त की है। स्नैल फार्मिंग यानी घोंघा पालन किसानों के लिए न सिर्फ कमाई का एक बेहतर विकल्प साबित हो रहा है, बल्कि यह एक लाभदाय व्यवसाय भी बनकर उभर रहा है। इस सेक्टर में बढ़ती डिमांड और कम निवेश की वजह से किसान इसे एक अच्छे आय स्रोत के रूप में देख रहे हैं।  हालांकि, सफल घोंघा पालन (Snail Farming) शुरू करने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 

निवेश करने से पहले करें ये तैयारी (Make these preparations before investing)

एक्सपर्ट्स के अनुसार, घोंघा पालन (Snail Farming) एक लाभकारी व्यवसाय है, क्योंकि स्थानीय बाजार, रेस्तरां और विदेशों में इसकी मांग बहुत है। साथ ही सरकार द्वारा कई योजनाओं के तहत घोंघा (स्नैल), मछली पालन (फिश), झींगा पालन (prawns), केकड़ा पालन (crab), सीप पालन (oyster) और ऑक्टोपस पालन (Octopus) जैसे विभिन्न सी-फूड के पालन और निर्यात को बढ़ावा दिया है। हालांकि, सी-फूड घोंघा पालन (स्नैल फार्मिंग) में सफलता हासिल करने के लिए सही रणनीति और जानकारी का होना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर आप सही घोंघा प्रजाति का चुनाव करते हैं, उचित देख-रेख करते हैं और मार्केटिंग हेतु सही और मजबूत प्लान तैयार करते हैं, तो आप इस घोंघा पालन के बिजनेस से अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए बेहद जरूरी है कि घोंघा पालन में निवेश (Investment) करने से पहले सभी पहलुओं पर ध्यान दें और आवश्यक तैयारी करें। 

घोंघे की सही प्रजाति का चयन (Choosing the Right Snail Species)

एक्सपर्ट्स का कहना है कि घोंघा एक खोल वाला गैस्ट्रोपॉड है। इसमें न केवल भूमि घोंघे बल्कि समुद्री घोंघे और मीठे पानी के घोंघे की कई प्रजातियां भी शामिल होती हैं। अगर आप घोंघा पालन यानी स्नैल फार्मिंग की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले आपको इसकी सही प्रजाति का चयन करना चाहिए। एक्सपर्ट्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, घोंघे की सबसे पॉपुलर प्रजातियों में "हेलिक्स अटलेंटिका""हेलिक्स माइलिटोरिस" शामिल हैं, जो न केवल जल्दी बढ़ती हैं, बल्कि मार्केट में इनकी मांग भी अधिक होती है। बता दें कि घोंघे का मानवीय महत्व काफी है, जिसमें भोजन, उनके खोल का उपयोग सजावटी वस्तुओं के रूप में किया जाता है और उन्हें आभूषणों में शामिल किया जाता है। 

शेड या ग्रीनहाउस का उपयोग करना फायदेमंद (Beneficial to use shed or greenhouse)

घोंघे की सही प्रजाति का चयन सफल पालन शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन इसके अच्छी बढ़वार के लिए सही पर्यावरण का निर्माण करना भी बेहद जरूरी होता है। क्योंकि घोंघे बहुत विस्तृत प्रकार के वातावरण में रहना पंसद करते है, जिसमें खाइयां, रेगिस्तान और नदी-समुद्र की गहरी गहराई शामिल है। इसलिए घोंघा पालन करने के लिए सुनिश्चित करें कि आपके फार्म में हाई टेम्परेचर (18 से 25 डिग्री सेल्सियस) और ह्यूमिडिटी (75 से 90 प्रतिशत) बनी रहे। इसके लिए एक शेड नेट या ग्रीनहाउस का उपयोग करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इस तरह का पर्यावरण सफल घोंघा पालन के लिए अनुकूल होता है। 

घोंघों का आहार (diet of snails)

घोंघों की भोजन (खाने) की आदतें व्यापक रूप से अलग होती हैं, कुछ सामान्यवादी होते हैं और कुछ विशेषज्ञ फीडर होते हैं। घोंघे रात में भोजन करते हैं। वे मुख्य रूप से सड़ते हुए कार्बनिक पदार्थों पर भोजन करते हैं, जिनमें कवक, लाइकेन, हरे पत्ते, कीड़े, सेंटीपीड, कीड़े, पशु मल, सड़ा हुआ मांस और अन्य स्लग भी शामिल हैं। इसलिए नियमित रूप से घोंघों के लिए संतुलित आहार का ध्यान रखें और इन्हें सही मात्रा में कैल्शियम भी अवश्य देना चाहिए, क्योंकि यह कवच के अच्छे से विकास करने में मददगार होता है। 

घोंघे की सही देखभाल (proper care of snails)

घोंघा पालन में घोंघे की सही देखभाल करना बेहद महत्वपूर्ण है। सही देखभाल से घोंघों की वृद्धि और गुणवत्ता दोनों में सुधार होता है। इसलिए घोंघों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित निगरानी करना चाहिए। किसी भी संक्रमण या बीमारी का प्रकोप को तुरंत पहचानें और एक्सपर्ट से परामर्श कर सही उपचार करें। स्वच्छता का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है, जिससे रोगों की संभावना कम हो सके। घोंघों की स्वास्थ्य के लिए फार्म की नियमित रूप से साफ-सफाई करें।  

अच्छी मार्केटिंग योजना (good marketing plan)

घोंघा पालन करने के बाद उन्हें बेचने के लिए आपके पास एक अच्छी मार्केटिंग योजना का होना जरूरी है। इसलिए आप अपने स्थानीय बाजार, रेस्तरां और निर्यातकों से संपर्क करें। सही विपणन के माध्यम से आप अच्छे दाम पर घोंघों के उत्पादन को बेच सकते हैं। साथ आप फेसबुक, इंस्टाग्राम या एक्स पोस्ट जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग घोंघे की मार्केटिंग के लिए कर सकते हैं और अपने उत्पाद बेच सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors