Mushroom Farming : मशरूम की खेती शुरू करने पर सरकार से पाए 10 लाख की सब्सिडी

Mushroom Farming : मशरूम की खेती शुरू करने पर सरकार से पाए 10 लाख की सब्सिडी
शेयर पोस्ट

Mushroom Farming : घर के कमरे में शुरू करें मशरूम की खेती, सरकार से मिलेगी 10 लाख की सब्सिडी

Mushroom Farming Subsidy Scheme : देश में मशरूम की मांग में तेजी से वृद्धि हुई है, जिसको देखते हुए शहरों, कस्बों से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग घर के एक छोटे से कमरे में मशरूम की खेती कर लाखों रुपए की आमदनी कमा रहे हैं, वह भी न्यूनतम लागत पर।  मशरूम की बढ़ती मांग और इसके उत्पादन में न के बराबर लागत को देखते हुए आज कई राज्यों में किसानों को इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से वित्तीय सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार ने भी अपने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए बिहार सरकार मशरूम की खेती करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। ऐसे में किसान कम लागत और कम जगह में मशरूम के उत्पादन से बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। आइए जानते हैं सरकार की इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं। 

मशरूम की खेती के लिए इतनी मिलेगी सब्सिडी (This much subsidy will be given for mushroom cultivation)

उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग बिहार सरकार ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट प्लेटफार्म पर एक ट्वीट किया है। ट्वीट में यह जानकारी दी है कि राज्य में मशरूम की खेती करने वाले किसानों के पास मशरूम की उत्पादन इकाई की लागत पर 50 प्रतिशत तक अनुदान पाने का मौका है। राज्य सरकार ने मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मशरूम की खेती योजना लागू की है, जिसके तहत किसानों को मशरूम की खेती पर कुल इकाई लागत 20 लाख रुपए पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। इस प्रकार इस योजना के तहत मशरूम उत्पादन इकाई के लिए किसान को केवल 10 लाख रुपए ही खर्च करने होंगे। इस योजना में किसानों को कम जगह में अधिक मशरूम उत्पादन कैसे करें की जानकारी दी जाएगी, जिससे किसान इसकी खेती करके बेहतर मुनाफा कमा सकें। 

सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए यहां करें संपर्क (Contact here to avail subsidy)

अगर आप बिहार से और कम जगह में मशरूम का उत्पादन करना चाहते हैं, तो इसके लिए राज्य सरकार आपको सब्सिडी मुहैया करा रही है। इसके लिए आप विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। मशरूम उत्पादन इकाई पर सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए इच्छुक किसान बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के कृषि या बागवानी विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। 

सब्सिडी के लिए कहां करना होगा ऑनलाइन आवेदन? (Where to apply online for subsidy?)

उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य में 2024-25 के लिए मशरूम से संबंधित विभिन्न योजना के तहत किसानों को मशरूम की खेती के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक किसान के पास मशरूम  उत्पादन पर अनुदान पाने का सुनहरा मौका है। राज्य सरकर की इस योजना में सभी वर्ग के किसान लाभ हेतु अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन देने के लिए इच्छुक किसान को पहले बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की साइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको “सभी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन करें” का विकल्प मिलेगा। इसमें आपको मशरूम से संबंधित योजना पर क्लिक करना है। इसके बाद मशरूम उत्पादन पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें। इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फार्म खुलेगा, इसमें मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक और अच्छे से भर दें। अपने सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर आवेदन को सफलतापूर्वक जमा करें। 

कैसे करें मशरूम का उत्पादन (How to produce mushrooms)

बता दें कि मशरूम का उत्पादन एक छोटे से कमरे में भी किया जा सकता है। इसकी खेती लगाने के लिए खाद तैयार करना होता है। इसके लिए सबसे पहले अन्‍न की फसलों के तिनकों (गेंहू, मक्‍का, धान) तथा गन्‍ने फसल के अपशिष्टों में कुछ केमिकल्स को मिलाकर खाद तैयार करें। खाद तैयार होने के बाद इसे छोटे से कमरे या झोपड़ी में मशरूम के उत्पादन हेतु 6 से 8 इंच की मोटी परत में बिछा दें। इसके बाद इसमें मशरूम के बीज लगाएं और ऊपर से कोकोपिट या कंपोस्ट खाद से ढ़क दें। ध्यान रखे जहां मशरूम की खेती लगा रहे है वहां बारिश और सूरज की रोशनी नहीं पहुंचनी चाहिए। मशरूम खेती के लिए इसके स्पॉन (मशरूम जीवाणु) सहायक रोगविज्ञानी, मशरूम विकास केन्‍द्र से हर ब्‍लॉक के लिए प्राप्‍त किया जा सकता है। मशरूम का उत्पादन के लिए आप बाजार से वर्मी कंपोस्ट, पोल्ट्री अपशिष्ट और कोकोपिट खरीद कर खेती लगा सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
John Deere
Powertrac
Eicher
Farmtrac
New Holland
VST
Solis
Captain
Kubota
Preet
Indo Farm
Tafe
Same Deutz Fahr
Trakstar
Escorts
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

3682 cc 49 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2048 cc 30 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

N/A cc 50 HP

For Price Click Here