Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

गिनी फाउल पालन :कमाए 8 से 10 लाख रुपए का मुनाफा, जानें पूरी जानकरी

गिनी फाउल पालन :कमाए 8 से 10 लाख रुपए का मुनाफा, जानें पूरी जानकरी
पोस्ट -22 जून 2023 शेयर पोस्ट

गिनी फाउल पालन : किसान इस पक्षी को पालकर कमा सकते हैं 8 से 10 लाख रुपए

गिनी फाउल पालन (Guinea Fowl Bird Farming) : समय के साथ कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग खेती-बाड़ी के अलावा पशुपालन और पक्षी पालन पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इन सब में केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारें भी लोगों की विभिन्न योजनाओं के तहत मदद कर रही हैं। आज बाजार मांग को ध्यान में रखते हुए किसान पक्षी पालन में विभिन्न प्रकार के पक्षियों का पालन कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी घर बैठे कम लागत में 8 से 10 लाख रुपए की जबरदस्त कमाई करना चाहते हैं, तो आप गिनी फाउल पक्षी (Guinea Fowl Bird) का पालन कर सकते हैं। यह पक्षी आपको बहुत ही कम लागत में जबरदस्त मुनाफा देगा। आप घर बैठे इस पक्षी का पालन कर व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। यह पक्षी खेती के साथ आपकी आजीविका के लिए बेहतर आय का जरिया हो सकता है, तो आइये ट्रैक्टरगुरू के इस लेख के माध्यम से इस पक्षी के पालन और इसकी विशेषताओं के बारे में जानते हैं।  

New Holland Tractor

गिनी फाउल पक्षी (Guinea Fowl Bird) के बारे में 

समय के साथ बाजार में मांस और अंडे की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते किसान मुर्गी, बतख और बटेर जैसे कई अन्य प्रजातियों के पक्षी का पालन का काम करते हैं। आज हम जिस पक्षी बात कर रहे हैं वह मुर्गी प्रजाति की ही एक नस्ल है, जिसे गिनी फाउल पक्षी (Guinea Fowl Bird) के नाम से जानते हैं। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग इस पक्षी को चकोर मुर्गी पालन के नाम से जानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह पक्षी अफ्रीका के गिनिया द्वीप में सबसे अधिक पाए जाते हैं। इसलिए इस पक्षी को गिनी फाउल के नाम से जाना जाता है। खास बात यह है कि यह विदेशी पक्षी कम लागत खर्च में पल जाता है और कम समय में अच्छा मुनाफा देने वाला पक्षी माना जाता है। छोटे और मध्यम स्तर के किसान गिनी फाउल पक्षी का पालन कर कम लागत व कम समय में जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं। 

गिनी फाउल पालन से हर साल 8 से 10 लाख रुपए की कमाई 

गिनी फाउल को कम लागत में अच्छा मुनाफा देने वाला पक्षी माना जाता है, क्योंकि इसके पालन और देखरेख में काफी कम खर्च आता है। इन पक्षियों के लिए अलग से बाड़ा बनाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। छोटे किसान जिनके पास जमीन कम है वे गिनी फाउल पालन (guinea fowl farming) करके अच्छी इनकम कमा सकते हैं। वहीं इन पक्षियों के खान-पान में भी कुछ खास खर्च नहीं करना पड़ता है। आप इन पक्षियों को बैकयार्ड, घर के आंगन और खेतों में भी चराकर पालन कर सकते हैं। आज कई राज्यों के किसान इन पक्षियों का पालन कर इनके अंड़े और मांस दोनों से लाखों रुपए की आमदनी कर रहे हैं। देखा जाए तो बिहार राज्य के कई किसान इस पक्षी के पालन से हर साल 8 से 10 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं। ऐसे में आप अगर 1 हजार गिनी फाउल पक्षी का पालन करते हैं, तो इसके लिए आप को 150000 से 200000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे और इसके पालन से आप कई गुना अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। 

इस तरह करें गिनी फाउल पक्षी का पालन

अगर आपको मुर्गी पालन (Poultry Farming) का अनुभव है, तो आप गिनी फाउल पक्षी का पालन बड़े स्तर पर आसानी से कर सकते हैं, क्योंकि इसका पालन मुर्गी पालन की तरह ही होता है। अगर आपके पास मुर्गी पालन का अनुभव नहीं है तो आप छोटे स्तर पर 20 से 50 गिनी पक्षी के चूजों से यह काम शुरू कर सकते हैं। इससे आप इनके पालन करने का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, आप गिनी फाउल पक्षी पालन के लिए केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान बरेली से भी संपर्क कर प्रशिक्षण और चूजे भी ले सकते हैं। 

गिनी फाउल पक्षी पालन की विशेषताएं (Specialty of Guinea Fowl Bird)

  • सामान्य मुर्गी पालन की तुलना में गिनी फाउल पक्षी के पालन में किसानों को करीब 60 से 70 प्रतिशत तक ही खर्च करना पड़ता है।
  • इस पक्षी पर सर्दी, गर्मी और बारिश के मौसम का कोई खास असर नहीं पड़ता है, जिसके चलते ये पक्षी सामान्य मुर्गी की तुलना में कम बीमार पड़ते हैं।  
  • कम बीमार होने के कारण किसानों को इनकी देख-रेख में कम खर्च करना पड़ता है।
  • गिनी पक्षी के अंडे कई दिनों तक खराब नहीं होते हैं। आमतौर पर इसके अंडे 15 से 20 दिनों तक स्टोर किए जा सकते हैं।
  • गिनी फाउल पक्षी लगभग 90 से 100 अंडे देती है।
  • सामान्य मुर्गी के अंडों की तुलना में गिनी पक्षी का अंडा दो से ढाई गुना मोटा व बड़ा होता है।
  • इस पक्षी के अंडे आसानी से नहीं टूटते है, जिसके कारण इनके अंडों को अन्य दूसरे राज्य के बाजार में आसानी से बिना किसी टूट-फूट के भेजा जा सकता है। 
  • बाजार में गिनी फाउल का एक अंडा करीब 17 से 20 रुपए तक बिकता है, जबकि सामान्य मुर्गी का अंडा 7 से 8 रुपए प्रति अंडा बिकता है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर