Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

मौसम अपडेट अलर्ट: अगले सात दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

मौसम अपडेट अलर्ट: अगले सात दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
पोस्ट -05 सितम्बर 2023 शेयर पोस्ट

जानें अगले 7 दिन मौसम का पूर्वानुमान, मौसम के हिसाब से तय करें खेती की योजना

मौसम का खेती में एक बड़ा महत्व है। न सिर्फ खेती बल्कि आम जीवन में भी मौसम का एक बड़ा महत्व देखने को मिलता है। चलिए देशभर में मौसम के हाल को एक नजर में समझते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले चार दिन में ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्य के इलाकों में सक्रिय मानसून की स्थिति बन सकती है। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में आज जहां मौसम साफ रहने का अनुमान है और दिल्ली में कुछ दिनों तक उमस भरी गर्मी का मौसम रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने देश के 11 से ज्यादा राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 7 दिन तक यानी 4 सितंबर से 10 सितंबर तक कैसा मौसम रहेगा। इसका पूर्व अनुमान भी जारी कर दिया है।

New Holland Tractor

ट्रैक्टर गुरु के इस पोस्ट में भारी बारिश वाले राज्यों, इलाकों, और अगले 7 दिनों तक के मौसम का पूर्व अनुमान के बारे में जानकारी दी गई है। 

अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान ( Weather forecast for next 7 days )

देश में अगले 7 दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान कैसा रहेगा और 4 सितंबर से 10 सितंबर तक के मौसम की जानकारी इस प्रकार है। कहां भारी बारिश का अलर्ट ( heavy rain alert) है, कहां मध्यम बारिश का अलर्ट है। सबकी जानकारी नीचे दी गई है।

4 सितंबर को देश में कैसा रहेगा मौसम ( How will the weather be in the country on 4th September?)

4 सितंबर का मौसम क्या है और किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। चलिए जानते हैं। 4 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, पश्चिम बंगाल के गांगेय इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक का कोस्टल इलाके, केरल और लक्षद्वीप में हर जगह भारी बारिश का अलर्ट है।

नागालैंड, मराठवाड़ा, विदर्भ, आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में मध्यम यानी ज्यादातर जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

तमिलनाडु, पदूचेरी, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तरप्रदेश और सिक्किम में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

5 सितंबर को देश में कैसा रहेगा मौसम ( How will the weather be in the country on 5th September?)

5 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, गांगेय बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, पूर्वी मध्यप्रदेश, कोंकण, गोवा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप में हर जगह भारी बारिश का अलर्ट है।

बिहार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश, कर्नाटक के ज्यादातर इलाकों में बारिश का अलर्ट है।

असम मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, हिमालयन बंगाल, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पंजाब, पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट है।

6 सितंबर को देश में कैसा रहेगा मौसम ( How will the weather be in the country on 6th September? )

6 सितंबर को अंडमान निकोबार, उड़ीसा, पूर्वी मध्यप्रदेश, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप में हर जगह भारी बारिश का अलर्ट है।

7 सितंबर को देश में कैसा रहेगा मौसम ( How will the weather be in the country on 7th September? )

अंडमान निकोबार, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, केरल लक्षद्वीप में हर जगह भारी बारिश का अलर्ट है।

8 सितंबर को देश में कैसा रहेगा मौसम ( How will the weather be in the country on 8th September? )

अंडमान निकोबार, कोंकण गोवा, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप में हर जगह भारी बारिश का अलर्ट है।

9 सितंबर को देश में कैसा रहेगा मौसम ( How will the weather be in the country on 9th September? )

अंडमान निकोबार, कोंकण गोवा, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप में हर जगह भारी बारिश का अलर्ट है।

वहीं ओडिशा, झारखंड, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है।

10 सितंबर को देश में कैसा रहेगा मौसम ( How will the weather be in the country on 10th September?)

अंडमान निकोबार, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप में हर जगह भारी बारिश का अलर्ट है।

ओडिशा, झारखंड, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर