Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

मौसम अलर्ट : हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर रहेगा जारी, अगले 3 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट

मौसम अलर्ट : हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर रहेगा जारी, अगले 3 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट
पोस्ट -20 जनवरी 2024 शेयर पोस्ट

मौसम विभाग का अलर्ट,  हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर रहेगा जारी, अगले 3 दिनों तक सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट

Weather Update : देश में हाड़ कंपाने वाली कड़ाके की ठंड पड़ रही। कई इलाकों में शीतलहर के साथ सुबह के समय घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों के बीच उत्तर भारत में घने से अति घने कोहरा छाये रहने की स्थिति बनी हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीतदिवस से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर का सिलसिला बना रहने की अनुमान है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।  अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में सुबह शाम घने कोहरे के साथ कंपकंपी और ठंड बढ़ेगी और रात में पारा गिरने से पाला पड़ने की स्थिति रहने की संभावना है। आईए, आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के माध्यम से जानते है कि अगले 24 घंटों के दौरान देश में कैसा मौसम रहेगा।

New Holland Tractor

अगले 24 घंटों के दौरान इन जगहों पर हल्की बारिश

स्काईमेट वेदर के अनुसार, समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक दक्षिण-पूर्व अरब सागर एवं निकटवर्ती भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण (सर्कुलेशन) बना हुआ है। साथ ही एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा होते हुए विदर्भ तक फैली हुई है, जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश संभव है। केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में मौसम की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही अरूणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ स्थानों, तमिलनाडु के दक्षिणी तट और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, सिक्किम और दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम राजस्थान और पंजाब, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति रही। पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रही। पश्चिमी राजस्थान के साथ हरियाणा और दिल्ली के कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। जम्मू संभाग और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

इन हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सुबह के दौरान घना कोहरा रहने की स्थिति है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने का अलर्ट है।

अगले 3 दिनों के दौरान इन हिस्सों में गंभीर शीतलहर की स्थिति

मौसम विभाग ने कहा है कि आज से अगले तीन दिनों के दौरान असम और मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गंभीर शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है, जो अगले 3 दिनों तक जारी रह सकती है। 24 जनवरी तक बिहार के कुछ स्थानों पर सामान्य शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रह सकती है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गंभीर शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

राजस्थान के इन जिलों में शीतदिवस और घने कोहरे का अलर्ट

इन दिनों राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति जारी है, तो कई जिलों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीतदिवस  की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान 11 जिलों में शीतलहर, शीत दिवस और घने कोहरे की स्थिति जारी रहने का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया है। वहीं, दौसा, जयपुर, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक और बीकानेर में शीतलहर और घना कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई स्थानों पर शीतलहर और घना कोहरा रहने की स्थिति दर्ज की गई। इन 24 घंटों के दौरान बीकानेर में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में का मौसम बेहद ठंडा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा । कोहरे के चलते विज़िबिलिटी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जयपुर में बादल छाए रहेंगे। राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 4.6 डिग्री, अंता में 4.8 डिग्री, जयपुर में 5.4 डिग्री, जैसलमेर में 5.6 डिग्री, और अलवर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर