Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

मौसम अपडेट : देश के इन हिस्सों अगले 2 से 3 दिन इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

मौसम अपडेट : देश के इन हिस्सों अगले 2 से 3 दिन इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
पोस्ट -07 अक्टूबर 2023 शेयर पोस्ट

मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान, देश के इन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

Rain Alert : सिक्किम और पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले दिनों में भी सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही सिक्किम में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का पूर्वनुमान मौसम विभाग ने दिया है। साथ ही उसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने की बात भी मौसम विभाग ने कही है। आईए इस पोस्ट की मदद से देश में अगले 24 घंटे के मौसम का हाल जानते हैं। 

New Holland Tractor

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल 

मौसम एजेंसी स्काई वेदर के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा गुलमर्ग, धर्मशाला, मुक्तेश्वर, पीलीभीत औराई, अशोक नगर, इंदौर, वडोदरा और पोरबंदर से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले 24-48 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो निम्न दबाव का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल के पश्चिमी भागों पर है। संबद्ध चक्रवात परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक ट्रफ रेखा सिक्किम से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है। जिसके चलते अगले 8 अक्टूबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। वहीं, इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की बात कही है। 

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश संभव है। कहा गया है कि 7 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय में हल्की से मध्यम और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप में आज से हल्की/मध्यम बारिश संभव है, जो अगले दिन यानी 7 अक्टूबर के दौरान भी जारी रह सकती है। झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और 09 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

दिल्ली के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की बात मौसम विभाग ने कही है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग कहा है कि आने वाले 2 से 4 दिनों तक दिल्ली के मौसम में कुछ खास बदलाव होंगे। 

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश में आज का मौसम 

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश का सिलसिला कम हो सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावन मौसम विभाग ने व्यक्त की है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सुबह-शाम अब ठंड महसूस होने लगी है। रात में कोहरा भी दस्तक दे सकता है। राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 7 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में भी मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं 8 अक्टूबर को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 9 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने बताई है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर