कैप्टन मिनी ट्रैक्टर्स: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 कैप्टन मिनी ट्रैक्टर

कैप्टन मिनी ट्रैक्टर्स: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5  कैप्टन मिनी ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

टॉप 5 कैप्टन मिनी ट्रैक्टर मॉडल की कीमत, मॉडल और इंजन कैपेसिटी की पूरी जानकारी  

कैप्टन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड, देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री में अग्रणी मिनी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। यह कंपनी 100 प्रतिशत स्वदेशी मिनी ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। कैप्टन ट्रैक्टर्स की कड़ी मेहनत और 100 प्रतिशत स्वदेशी मिनी ट्रैक्टरों की बजट अनुकूल पेशकश ने हर किसान के दिल को छू लिया और दुनिया में अग्रणी बन गया है। कैप्टन मिनी ट्रैक्टर अन्य मिनी ट्रैक्टरों की तुलना में काफी बेहतर है। कैप्टन मिनी ट्रैक्टर लगभग 40 प्रतिशत कम ईंधन की खपत में बेहतरीन काम निकालकर देते हैं। कैप्टन मिनी ट्रैक्टरों की कीमत बहुत प्रतिस्पर्धी है। कंपनी ने अपने ग्राहकों की सुविधाओं और बजट के अनुकूल हाई क्वालिटी वाले व्यावहारिक उत्पादों को डिजाइन किया है। हम आपके लिए “मिनी ट्रैक्टर” सेगमेंट में कैप्टन द्वारा निर्मित टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी लेकर आए हैं। ये मिनी ट्रैक्टर सेगमेंट में 20 एचपी से 28 एचपी के बीच किफायती रेंज में उपलब्ध है। कैप्टन मिनी ट्रैक्टर मॉडल बजट फ्रेंडली रेंज में आते हैं, जिनकी कीमत 3.80 लाख रुपए से शुरू होती है। कैप्टन मिनी ट्रैक्टर सेगमेंट में यह सभी मॉडल 4 डब्ल्यूडी वेरिएंट में आते हैं। औसत भूमि पर खेती करने वाले छोटे और बागवानी किसानों के लिए यह कैप्टन मिनी ट्रैक्टर वास्तव में तेज प्रगति हासिल करने में वरदान साबित हो सकते हैं। ट्रैक्टर गुरू की इस पोस्ट में हम आपको इन सभी 4डब्ल्यूडी मिनी ट्रैक्टरों की कीमत, मॉडल, इंजन क्षमता और फीचर्स की जानकारी देंगे।  

कैप्टन 283 4डब्ल्यूडी 8जी 

कैप्टन 283 4डब्ल्यूडी 8जी कैप्टन ट्रैक्टर मिनी सेगमेंट में 27 एचपी कैटेगरी का एक 4डब्ल्यूडी कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है। यह अपनी श्रेणी में फ्यूल एफिशिएंट और इंजन की विश्वसनीयता के लिए लोकप्रिय पेशकशों में से एक है। इसे छोटे और सीमांत किसानों की मांग के अनुसार डिजाइन किया गया है। भारत में कैप्टन 283 4डब्ल्यूडी 8जी ट्रैक्टर की कीमत किसानों के अनुकूल है। यह ट्रैक्टर सबसे अधिक मांग और उच्च आवश्यकताओं के लिए गारंटीकृत है। इसमें हाई माइलेज के साथ कम रखरखाव खर्च शामिल है। कैप्टन 283 4डब्ल्यूडी 8जी ट्रैक्टर में 27 एचपी श्रेणी का वाटर कूल्ड इंजन है। यह इंजन 3 सिलेंडर और 1318 सीसी इंजन क्षमता वाला है, जो 2700 आरपीएम की ईआरपीएम जनरेट करता है। इसमें ड्राई टाइप एयर क्लीनर है, जो इंजन को साफ रखता है। ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 23 एचपी है। इसमें फ्यूल टैंक की क्षमता 19 लीटर है, जो ट्रैक्टर को लंबे समय तक चलने और प्रदर्शन करने में टिकाऊ बनाता है। खेत पर सभी कार्यों को निष्पादित करने के लिए इसमें 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर वाला स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स है। सुचारू और आसान कार्य प्रदान करने के लिए इसमें सिंगल क्लच है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने तेल में डूबे हुए ब्रेक ऑफर किए हैं, जो इसे भारी-भरकम काम के दौरान फिसलन और दुर्घटनाओं से बचाते हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग है। ट्रैक्टर की वेट लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 5 x 12 और पीछे के टायर 8 X 18 के साइज में आते हैं। इसमें 8.3 X 20 के टायर साइज ऑप्शनल है। भारत में कैप्टन 283 4डब्ल्यूडी 8जी की कीमत 4.84 लाख से शुरू होती है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी उपलब्ध करवाती है। यह ट्रैक्टर अपनी विशेषता, गुणवत्ता और सर्वोत्तम मूल्य के अनुसार हर किसी के बजट में आसानी से फिट बैठता है। 

कैप्टन 263 4डब्ल्यूडी 8जी 

कैप्टन 263 4डब्ल्यूडी 8जी ट्रैक्टर 25 एचपी श्रेणी में सबसे लोकप्रिय पेशकाशों में से एक है। ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर के साथ 1319 सीसी क्षमता का लिक्विड कूल्ड शक्तिशाली इंजन है। यह इंजन खेतों में ट्रैक्टर अतिरिक्त कुशल माइलेज के साथ दमदार कार्य करने के लिए अधिकतम 76.3 न्यूटन मीटर की टॉर्क प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर अपने आकर्षक डिजाइन और आधुनिक विशेषताओं के साथ किसानों के बीच काफी प्रसिद्ध है। उद्यान और यार्ड अनुप्रयोगों के उपयोग में इस ट्रैक्टर की सभी प्रकार के किसानों द्वारा प्रशंसा की जाती है। ट्रैक्टर में एक ड्राई एयर क्लीनर है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 21 एचपी है, जो ट्रैक्टर को अपनी श्रेणी के पीटीओ संबंधित उपकरणों को जोड़ने की अनुमति प्रदान करता है। इसमें स्लाइडिंग मेश टाइप का गियर बॉक्स है। इसमें 9 गियर आगे के लिए और 3 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। ट्रैक्टर में हाइड्रोस्टेटिक पावर स्टीयरिंग के साथ मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक होते हैं। ट्रैक्टर में 600 किलोग्राम वजन उठाने की मजबूत क्षमता वाली एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स है। इसके 4डब्ल्यूडी फीचर्स इसे आसानी से खींचने और उठाने की गुणवत्ता में मदद करता है। ट्रैक्टर की कुल लंबाई 2674 एमएम है। इसका व्हीलबेस 1500 एमएम है। इसमें द्वितीय श्रेणी के 3 लिंकेज प्वाइंट मिल जाते हैं, जो इस कैटेगरी में फार्म इम्प्लीमेंट्स को जोड़ने के लिए पर्याप्त है। भारत में कैप्टन 263 4डब्ल्यूडी 8जी ट्रैक्टर की कीमत 3.80 लाख रुपए से शुरू होती है। नवीनतम कैप्टन 263 4डब्ल्यूडी 8जी  ट्रैक्टर की सटीक कीमत और फीचर्स के बारे में और अधिक जानने के लिए ट्रैक्टरगुरु की वेबसाइट पर विजिट करें। 

कैप्टन 280 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

कैप्टन मिनी ट्रैक्टर सेगमेंट में कैप्टन 280 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर सबसे लोकप्रिय पेशकशों में से एक है। यह ट्रैक्टर कैप्टन इंडिया लाइन-अप का 28 एचपी का ट्रैक्टर है, जो अपनी रेंज के अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में प्रदर्शन में अधिक दक्षता और विश्वसनीयता प्रदान करता है। कैप्टन 280 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत भारत में 4.82 लाख रुपए से शुरू होती है। यह ट्रैक्टर विभिन्न एडवांस फीचर्स  से लैस है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड गियर के साथ सिंक्रोमेश सिंगल क्लच गियर बॉक्स है। ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 25.0 किमी प्रति घंटा है। कैप्टन 280 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में 28 एचपी श्रेणी का 2 सिलेंडर वाला वाटर इंजन है। यह इंजन 1290 सीसी क्षमता का है। ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 24 एचपी की है, जो ट्रैक्टर के विभिन्न कृषि इम्प्लीमेंट को संलग्न रखने के लिए पर्याप्त है। खेत में लंब समय तक बिना रूके हल्के-भारी प्रदर्शन के लिए ट्रैक्टर में 19 लीटर क्षमता का कुशल ईंधन टैंक है। कैप्टन 280 4डब्ल्यूडी एक आकर्षक डिजाइन और अनूठी विशेषताओं के साथ 4डब्ल्यूडी वाला सुपर क्लासी ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर का कुल वजन 945 किलोग्राम है। इसमें एडीडीसी टाइप की 1000 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता वाली उच्च हाइड्रोलिक्स है। इसमें द्वितीय श्रेणी के विभिन्न कृषि औजारों को जोड़ने के लिए 3 प्वाइंट लिंकेज है। यह ट्रैक्टर किसान भाईयों को 6 x 12 और 8.3 x 20 साइज के टायरों में मिलता है। इस ट्रैक्टर पर 700 घंटा या 1 साल की वारंटी मिलती है।  

कैप्टन 200 डीआई 4डब्ल्यूडी 

कैप्टन 200 डीआई 4डब्ल्यूडी किसानों के बीच सबसे प्रसिद्ध कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों में से एक है। यह ट्रैक्टर कैप्टन ट्रैक्टर ब्रांड का 20 एचपी इंजन श्रेणी का ट्रैक्टर है। इसमें 1 सिलेंडर वाला वाटर कूल्ड इंजन है, जो 895 सीसी क्षमता पर 2300 ईआरपीएम जनरेट करता है। ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 17 एचपी है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड गियर और ड्राई इंटरनल एक्सपेंडिंग ब्रेक शू हैं। ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग है। इसमें पावर स्टीयरिंग ऑप्शनल है। ट्रैक्टर में सिंगल फ्रिक्शन प्लेट क्लच के साथ सिंक्रोमेश टाइप गियर बॉक्स है। ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 28 किलोमीटर प्रति घंटा है। टर्निंग रेडियस 2200 एमएम है। इसमें 25 लीटर कैपेसिटी का कुशल ईंधन टैंक है। ट्रैक्टर का कुल व्हीलबेस 1500 एमएम है। इसकी हाइड्रोलिक्स कैपेसिटी 500 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 5 X 12 और रियर टायर 8 X 18 इंच साइज में आते हैं। कैप्टन 200 डीआई 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर हल्के प्रदर्शन के साथ खेतों में कुशल माइलेज प्रदान करता है। भारत में कैप्टन 200 डीआई 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत 3.78 लाख रुपए से आरंभ होती है। कंपनी इस पर 750 घंटे या 1 साल की वारंटी प्रदान करता है। ट्रैक्टर के बारे में लेटेस्ट जानकारी के लिए आप ट्रैक्टरगुरु की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां आपको ट्रैक्टर की सटीक कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी विस्तार से मिल जाएगी। 

कैप्टन 250 डीआई 4डब्ल्यूडी 

कैप्टन 250 डीआई 4डब्ल्यूडी, कैप्टन मिनी ट्रैक्टर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला 4डब्ल्यूडी मिनी ट्रैक्टर मॉडल है। यह ट्रैक्टर अपनी अटैचमेंट कैपेसिटी के कारण लोकप्रिय हैं। कैप्टन 250 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर  ईंधन-कुशल इंजन द्वारा संचालित है। यह ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है और सभी कार्यों को आसानी से संपन्न करने में मदद करता है। इस ट्रैक्टर में 25 एचपी इंजन में 2 सिलेंडर वाला वाटर कूल्ड इंजन मिलता है। इस इंजन की क्यूबिक क्षमता 1290 सीसी होती है। यह 2200 ईआरपीएम जनरेट करता है, जो ट्रैक्टर को हल्के भारी कामों को कुशलता से संपन्न करने की अनुमति प्रदान करता है। ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 21.3 एचपी है, जो ट्रैक्टर को  रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रेलर, सीड ड्रिल आदि जैसे विभिन्न उपकरणों को जोड़ने में मदद करती है। ट्रैक्टर में सिंगल फ्रिक्शन प्लेट के साथ 8 फॉरवर्ड स्पीड गियर और 2 रिवर्स स्पीड गियर कॉम्बिनेशन वाला सिंक्रोमेश गियर बॉक्स मिलता है। कैप्टन 250 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में चालक को पावर और स्मूथ स्टीयरिंग के साथ वाटर प्रूफ ड्राई इंटरनल एक्सपेंडिंग ब्रेक शू मिलते हैं। ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ मैकेनिकल स्टीयरिंग का ऑप्शन मिलता है। ट्रैक्टर में 1000 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी दी गई है, जो आसानी से खींचने और वजन उठाने में मदद करता है। ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 5 X 12 / 6 X 12 और रियर टायर 8.00 X 18 / 8.3 X 20 के साइज में आते हैं। भारत में 2023 में कैप्टन 250 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत 4.48 लाख से लेकर 4.88 लाख (एक्स शोरूम) है। कैप्टन 250 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत छोटे और सीमांत किसान की जेब को ध्यान में रखकर तय की गई है।
 
भारत में कैप्टन मिनी ट्रैक्टरों के अन्य मॉडल्स की जानकारी के लिए ट्रैक्टरगुरू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। कैप्टन ’मिनी ट्रैक्टर’ के सेगमेंट में लोकप्रिय ट्रैक्टरों की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Eicher
Sonalika
Farmtrac
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Trakstar
Escorts
Same Deutz Fahr
Preet
ACE
Tafe
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2339 cc 42 HP

For Price Click Here