ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस : 47 एचपी में दमदार ट्रैक्टर शानदार माइलेज

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस :  47 एचपी में दमदार ट्रैक्टर शानदार माइलेज
पोस्ट -15 जनवरी 2023 शेयर पोस्ट

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स व कीमत की पूरी जानकारी

पॉवर ट्रैक कंपनी किसानों की जरुरत को समझते हुए समय-समय पर नई तकनीक के साथ ट्रैक्टर लांच करती रहती है। पॉवर ट्रैक की पावर हाउस सीरीज के ट्रैक्टर कम लागत में ज्यादा काम का वादा करते हैं। साथ में ज्यादा डीजल बचत से किसान को फायदा पहुंचाते हैं। पॉवर ट्रैक पावर हाउस सीरीज में छह ट्रैक्टर आते हैं। ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट में पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर के बारे में जानकारी दी गई। यह ट्रैक्टर कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। 47 एचपी के दमदार इस ट्रैक्टर का लुक बहुत शानदार है। सिंगल पीस बोनट के साथ यह ट्रैक्टर मैटालिक पेंट के साथ आता है। बोनट में कार जैसी ऑग्जिलरी हैडलाइट दी गई है। साथ ही फ्रंट में बड़ी हैलोजन हैडलाइट दी गई है ताकि आप रात में भी बेहतर तरीके से काम कर सके। फ्रंट में स्पोर्टी बंपर दिया गया है। फ्रंट में स्क्वेयर टाइप हैवी ड्यूटी एक्सल दिया गया है। चालक की सुविधा के लिए इसमें डीलक्स सीट दी गई है। साथ ही चढ़ने और उतरने के लिए फुट रेस्ट दिया गया है। पावर हाउस सीरीज का पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस ट्रैक्टर खेती के साथ-साथ कमर्शियल काम में भी बेहतर है और सभी प्रकार के उपकरणों के साथ काम करने में सक्षम है। यह डीजल की एक-एक बूंद बचाता है। इसलिए इसे डीजल सेवर ट्रैक्टर कहते हैं। आईये,  पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

New Holland Tractor

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस इंजन

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर, 47 एचपी और 2761 सीसी का इंजन दिया गया है। इस इंजन को फ्यूल प्रदान करने के लिए माइकोबॉश कंपनी का इनलाइन फ्यूल पंप दिया गया है। फ्यूल पंप को मेंटीनेंस फ्री रखने के लिए वॉटर सेपरेटर अलग से दिया गया है। कूलिंग के लिए रिकवरी बॉटल दी गई है। यह ट्रैक्टर इंजन रेटेड 2000 आरपीएम जनरेट करता है। पीटीओ एचपी 37 एचपी है।

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस ट्रांसमिशन 

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स के साथ साइड शिफ्ट गियर लीवर दिया गया है। इसका फायदा यह है कि गियर बदलते समय किसान को आसानी रहती है और उसे झुकना नहीं पड़ता है। ट्रैक्टर के चलते समय भी गियर को बिना किसी परेशानी के आसानी से बदला जा सकता है। ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच दी गई है। साथ ही सिंगल क्लच का ऑप्शन भी उपलब्ध है। ड्यूल क्लच कम ईंधन खपत में रोटावेटर, रीपर जैसे उपकरण चलाने में ट्रैक्टर को सक्षम बनाती है।

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस स्टीयरिंग और ब्रेक

इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दी गई है। साथ ही मैनुअल स्टीयरिंग का ऑप्शन भी मिलता है। पावर स्टीयरिंग को मेंटीनेंस फ्री रखने के लिए सेपरेट ऑयल टैंक दिया गया है। स्टीयरिंग व्हील स्टेयर नोब के साथ आता है, जो इस ट्रैक्टर को छोटी से छोटी जगह में भी घुमाने में आसान बनाता है। ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं। ट्रैक्टर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। 

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस पीटीओ

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर 540 स्टैंडर्ड पीटीओ के साथ आता है। साथ ही MRPTO भी मिलती है। एमआरपीटीओ से अलग-अलग गियर में अलग-अलग स्पीड मिलती है जिससे अनेक कृषि उपकरणों चलाने में सुविधा रहती है। कृषि उपकरणों को बिना बेल्ट या पुली के चलाया जा सकता है। ट्रैक्टर में रिवर्स पीटीओ का फीचर भी है। ट्रैक्टर को लंबे समय तक चलाने के लिए 50 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस हाइड्रोलिक्स

इस ट्रैक्टर में इंडिया की नंबर वन हाइड्रोलिक तकनीक Sensi 1 दी गई है। इसमें पॉजीशन और ड्राफ्ट लीवर दिए गए हैं। पॉजीशन लीवर की सहायता से कम गहराई में जाकर काम करने वाले उपकरण जैसे रोटावेटर, लेवलर, सीड ड्रिल आसानी से चलाए जा सकते हैं। वहीं ड्राफ्ट लीवर एडीडीसी सेंसिंग की मदद से गहराई में जाकर काम करने वाले उपकरणों के लिए बहुत कारगर है। इन दोनों लीवर को मिस्क करके भी उपकरण चलाए जा सकते हैं। ट्रिपिंग ट्रॉली को उठाने व गिराने के लिए ऑग्जिलरी लीवर दिए गए हैं। साथ ही दो क्यूआरसी कपलर दिए गए हैं जिनकी सहायता से डोजर, लेजर लेवलर जैसे हाइड्रोलिकली ऑपरेटेड उपकरणों को संचालित कर सकते हैं। इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में मल्टी हिच पाइंट के साथ कंपनी फिटेड हुक दिया गया है।

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस डायमेंशन और टायर

इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2040 किलोग्राम है। व्हील बेस 2050 एमएम, ग्राउंड क्लीयरेंस 425 एमएम है। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है। इसमें फ्रंट टायर 6.00 x 16/ 6.50 x 16 और रियर टायर 13.6 X 28/14.9 x 28 साइज में दिए गए हैं।

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस की कीमत और वारंटी

पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस की कीमत क्या है? यह सभी जानना चाहते हैं। पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस की कीमत (Powertrac Euro 42 Plus HP Price) 6.90-7.25 लाख* रुपए है। पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस पावरहाउस की ऑन रोड कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5 साल या 5 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करती है।

पॉवर ट्रैक पावरहाउस सीरीज में उपलब्ध ट्रैक्टर

पॉवर ट्रैक पावरहाउस सीरीज में कुल छह ट्रैक्टर आते हैं। जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है।

S.no Model Name HP
1. पॉवर ट्रैक यूरो 434 प्लस पावरहाउस 39
2. पॉवर ट्रैक 439 प्लस पावरहाउस 45
3. पॉवर ट्रैक यूरो 50 पावरहाउस 52
4. पॉवर ट्रैक यूरो 47 पावरहाउस 50
5. पॉवर ट्रैक यूरो 55 पावरहाउस 55

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह पॉवरट्रैक ट्रैक्टरस्वराज ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर