ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस : 47 एचपी में सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस : 47 एचपी में सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर
पोस्ट -12 मई 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर : जाने फीचर्स और कीमत की जानकारी 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर भारत में सबसे अच्छे 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टरों में से एक है। महिंद्रा के ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में सबसे कम फ्यूल खपत के साथ बेहद शक्तिशाली हैं। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर अपनी उन्नत तकनीक के लिए भी जाना जाता है। इसमें 35 kW (47 Hp) इंजन दक्षता के साथ एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोक (ELS) इंजन दिया गया है, जो किसी भी हालत में बिना आरपीएम पावर ड्रॉप करे बेमिसाल प्रदर्शन देता है। महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस 2WD अपने सेगमेंट में अधिकतम टॉर्क और उत्कृष्ट बैकअप टॉर्क के कारण, यह सबसे कम ईंधन खपत पर सभी शक्तिशाली कृषि उपकरणों के साथ बेहतरीन परफॉरर्मेंस देता है। महिंद्रा के 2X2 ट्रैक्टरों में जब शक्तिशाली यूटिलिटी ट्रैक्टरों की बात आती है, तो महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस का नाम पहले आता है। भारत में इसे व्यापक रूप से किसानों द्वारा कृषि और औद्योगिक उपयोगों के लिए उपयोग किया जाता है। 2WD ट्रैक्टर सेगमेंट में 575 डीआई XP प्लस लोकप्रियता और बिक्री के मामले में अग्रणी ट्रैक्टरों में से एक है। महिंद्रा ट्रैक्टर इंजन विश्वसनीयता एवं कम रखरखाव खर्च में सबसे प्रसिद्ध और उपयुक्त है। भारत में महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत 6.75 - 7.12 लाख* रुपए है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर भारत में उन किसानों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, जो औसत कृषि भूमि पर नियमित रूप कपास, गन्ना जैसे अन्य सभी प्रकार की फसलों की खेती करते हैं। ट्रैक्टरगुरू के इस लेख हम आपको महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 2WD ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स, इंजन दक्षता, प्रदर्शन क्षमता और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देने जा रहे हैं।   

New Holland Tractor

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की विशेषताएं

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस में 35 kW (46.9 Hp) 4-सिलेंडर इंजन, डुअल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग / मैनुअल स्टीयरिंग और सिंगल / डुअल क्लच है। अपने ईएलएस इंजन, अधिकतम टॉर्क के कारण, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 30 से अधिक कृषि उपकरणों के साथ काम करने में उपयुक्त है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स के साथ अत्याधुनिक ट्रांसमिशन है। 575 डीआई एक्सपी प्लस की 1480 किलोग्राम की हाइड्रोलिक्स उठाने की क्षमता है। ट्रैक्टर में कंफर्ट सीटिंग, आसान पहुंच वाले गियर लीवर के साथ पीटीओ एचपी 42 एचपी है, जो कल्टीवेटर, एमबी प्लाउ, आलू और मूंगफली खोदने वाला, बीज ड्रिल, पोस्ट होल डिगर, वाटर पंप, स्क्रेपर, जेनसेट, रिजर, जायरोवेटर, हैरो, थ्रेशर और डिस्क हल जैसे शक्तिशाली कृषि उपकरणों को जोड़ने के लिए उपयुक्त है। महिंद्रा 575 DI XP प्लस 2WD ट्रैक्टर में स्टाइलिश डिजाइन एलसीडी क्लस्टर पैनल, लार्ज-डायमीटर स्टीयरिंग व्हील, बेहतरीन ब्रेक परफॉर्मेंस, लो मेंटेनेंस कॉस्ट और ड्राइविंग में आसानी के लिए बड़े टायर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस बड़ी ईंधन टैंक क्षमता और छह साल की वारंटी प्रदान करता है। महिंद्रा एक्सपी प्लस 2-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की हर प्रकार के किसानों द्वारा खूब प्रशंसा की जाती है।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस में इंजन 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस में 4 सिलेंडर, 47 एचपी और 2979 सीसी कैपेसिटी का इंजन है, जो 2000 इंजन रेटेड आरपीएम के साथ खेतों में कुशल माइलेज देता है। इसका इंजन 178.6 न्यूटन मीटर की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। ट्रैक्टर में प्री-क्लीनर के साथ 3 स्टेज ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर और वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम है। ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 42 एचपी है। 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर ट्रांसमिशन तकनीक 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में स्मूथ पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन तकनीक है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड गियर है। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 31.3 किमी/घंटा  और पीछे की ओर अधिकतम 12.05 किमी प्रति घंटा है। ट्रैक्टर में ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक हैं, जिनका रखरखाव खर्च कम और ब्रेकिंग परफॉर्मेंस लंबा है।  

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी ट्रैक्टर पीटीओ 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन टाइप की पीटीओ है। कृषि इम्पलीमेंट में बेजोड प्रदर्शन प्रदान करने के लिए 1890 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड सुनिश्चित करता है। ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 42 एचपी है। 

महिंद्रा एक्सपी प्लस ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी के ट्रैक्टर्स में एडीडीसी टाइप की हाई प्रिसिशन हाइड्रॉलिक्स है, जिसकी 1480 किलोग्राम तक भार उठाने की क्षमता है। महिंद्रा एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में कैट-2 हाई प्रिसिशन 3 लिंकेज प्वाइंट है, जो अपनी श्रेणी के सभी प्रकार के कृषि उपकरणों को जोड़ने के लिए उपयुक्त है। 575 डीआई एक्सपी में आगे के टायर 6X16 और पिछले टायर 14.9 X 28 इंच के साइज में उपलब्ध है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर का वजन 1890 किलोग्राम और व्हील बेस 1960 एमएम है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 6 साल या 6000 घंटे की वारंटी प्रदान करती है।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी की कीमत 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी ट्रैक्टर की कीमत 6.75 - 7.12 लाख रुपए है। ट्रैक्टर की यह कीमत एक्स-शोरूम है, जिसे कंपनी निर्धारित करती है। महिंद्रा ट्रैक्टरों की कीमत किसानों के बजट अनुकूल होती है, जिससे किसानों को गुणवत्ता और विशेषताओं से समझौता न करना पड़े। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की ऑन रोड कीमत एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग हो सकती है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर