ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा युवो टेक प्लस ट्रैक्टर सीरीज : खेती के लिए दमदार और शानदार ट्रैक्टर

महिंद्रा युवो टेक प्लस ट्रैक्टर सीरीज :  खेती के लिए दमदार और शानदार ट्रैक्टर
पोस्ट -09 जुलाई 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा युवो टेक प्लस सीरीज के टॉप 5 ट्रैक्टर, टेक्नोलॉजी और माइलेज में सबसे आगे

Mahindra Yuvo Tech Plus tractors series : देश का नं. 1 ट्रैक्टर ब्रांड महिंद्रा ट्रैक्टर ने देश के किसानों के लिए महिंद्रा युवो टेक प्लस ट्रैक्टरों की नई सीरीज पेश की है। महिंद्रा ने इस सीरीज में महिंद्रा युवो टेक प्लस 275 डीआई, 405 डीआई, 475 डीआई, 575 डीआई और युवो टेक प्लस 585 डीआई की पेशकश की है। महिंद्रा युवो टेक प्लस सीरीज में “महिंद्रा ट्रैक्टर्स” ने एडवांस पावरफुल इंजन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी प्रदान की है। जिससे इस श्रेणी के ट्रैक्टर खेती और ढुलाई अनुप्रयोग में अधिक पावर के साथ श्रेणी में बेहतर माइलेज प्रदान करने के लिए लोकप्रिय है। आलू की खेती के लिए बेहतरीन इस ट्रैक्टर सीरीज में आलू की खेती करने वाले किसानों का खास ध्यान रखा गया है। इस सीरीज के ट्रैक्टरों में एडजस्टेबल ट्रैक विड्थ, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, सटीक प्रिसिशन हाइड्रोलिक्स, दमदार और शानदार ट्रांसमिशन और इंजन, दमदार कूलिंग सिस्टम है। आलू के खेतों में अब कैसा और कोई भी हो, महिंद्रा युवो टेक प्लस सीरीज के ट्रैक्टर सबसे दमदार तरीके से काम करते हैं।  इस श्रेणी के ट्रैक्टर पावर और माइलेज में है नंबर एक है, जो ज्यादा दम, ज्यादा कवरेज और कम डीजल खर्च में ज्यादा काम करते हैं। इस पोस्ट की मदद महिंद्रा युवो टेक प्लस 275 डीआई, 405 डीआई, 475 डीआई, 575 डीआई और युवो टेक प्लस 585 डीआई पोटैटो स्पेशल ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में विस्तार से जानें।  

New Holland Tractor

नया महिंद्रा युवो टेक प्लस 275 डीआई (Mahindra Yuvo Tech Plus 275 DI)

महिंद्रा टेक प्लस 275 डीआई में 37 एचपी इंजन श्रेणी का पावरफुल और फ्यूल एफिशिएंट 3 सिलेंडर एम-जिप इंजन पेश करता है। इस दमदार इंजन की क्यूबिक क्षमता 2235 सीसी है, जो इसे रोटावेटर, ट्रॉली, सीड ड्रिल और कल्टीवेटर जैसे विभिन्न भारी उपकरणों को जोड़ने के लिए 2100 इंजन रेटेड आरपीएम और 146 न्यूटन मीटर का अतिरिक्ति बैकअप टॉर्क प्रदान करता है। इसका शानदार पैरेलल कूलेंट कूल्ड कूलिंग सिस्टम इंजन को लंबे समय तक ठंडा रखने में मददगार है। जिससे आप खेतों में जितना चाहे उतना काम इस ट्रैक्टर से कर सकते हैं। 

युवो टेक प्लस 275 डीआई में दमदार और शानदार फुल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन है, जिसमें 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर के साथ पूरे 15 गियर ऑप्शन मिलते हैं। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप एयर क्लीनर और सिंगल टाइप क्लच मिलता है। महिंद्रा युवो टेक प्लस 275 डीआई में तेल में डूबे हुए ब्रेक, आरामदायक पावर स्टीयरिंग, 1500 किलोग्राम तक वजन उठाने वाली पॉजिशन कंट्रोल एंड ऑटोमैटिक ड्राफ्ट कंट्रोल हाइड्रोलिक्स और 60 लीटर क्षमता वाला बड़ा ईंधन टैंक है। इस ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन टाइप पीटीओ है, जिसकी पीटीओ पावर 33 एचपी है। नया महिंद्रा टेक प्लस 275 डीआई ट्रैक्टर 5.85 लाख से 6.05 लाख रुपए की कीमत के बीच किसानों के लिए उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर पर पूरे 6 साल या 6000 घंटों की वारंटी भी महिंद्रा ट्रैक्टर्स उपलब्ध करवाता है।     

महिंद्रा युवो टेक प्लस 405 डीआई (Mahindra Yuvo Tech Plus 405 DI)

महिंद्रा युवो टेक प्लस 405 ट्रैक्टर 39 एचपी (29.09 kW), 3 सिलेंडर एम-जिप इंजन से लैस है। यह दमदार इंजन 2000 इंजन रेटेड आरपीएम, 170 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क और अपनी श्रेणी में 35.50 एचपी की सर्वश्रेष्ठ पावर टेक-ऑफ (PTO) पावर उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में 12 फारवर्ड और 3 रिवर्स गियर ऑप्शन के साथ साइड शिफ्ट फुल कांस्टेंट मेश गियर बॉक्स, पावर स्टीयरिंग, 1700 किलोग्राम हाइड्रोलिक्स उठाने की क्षमता वाली पॉजिशन कंट्रोल एंड ऑटोमैटिक ड्राफ्ट कंट्रोल हाइड्रोलिक्स, पैरेलल कूलिंग सिस्टम, सिंगल क्लच, ड्राई एयर क्लीनर, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक है। महिंद्रा युवो टेक प्लस 405 डीआई की सबसे खास बात यह है कि इस पर छह साल की वारंटी है, जो उद्योग में पहली बार है। महिंद्र युवो टेक प्लस 405 की कीमत 6.05-6.15 लाख रुपए है। इस सर्वश्रेष्ठ दमदार ट्रैक्टर को कृषि और ढुलाई के कामों में ज्यादा माइलेज के साथ ज्यादा काम करने के लिए डिजाइन किया है। 

महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 डीआई (Mahindra Yuvo Tech Plus 475 DI ) 

महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 डीआई ट्रैक्टर स्पेशल आलू की खेती के लिए डिजाइन किया गया है। Mahindra Yuvo Tech Plus पोटैटो स्पेशल ट्रैक्टर में पावरफुल 4 सिलेंडर इंजन है, जो 32.8 किलोवाट (44 एचपी) की अविश्वसनीय पावर देता है। कृषि कार्यों में शक्ति और सटीकता सुनिश्चत करने के लिए इसका दमदार  इंजन 2000 इंजन रेटेड आरपीएम और 185 न्यूटन मीटर की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर के साथ फुल कांस्टेंट मेश टाइप गियर बॉक्स प्रत्येक मिट्टी के प्रकार और अनुप्रयोग के लिए मनचाही गति चुनने के लिए मददगार है। ट्रैक्टर में Double Acting Power steering, बीज की समान गहराई सुनिश्चित करने के लिए उच्च तकनीक नियंत्रण वाल्व के साथ श्रेणी में  High precision Hydraulics है। यह सर्वश्रेष्ठ हाइड्रोलिक्स 1700 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता प्रदान करता है। महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 डीआई ट्रैक्टर में सिंगल क्लच, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक, पैरेलल कूलैंट कूलिंग सिस्टम और पावर टेक-ऑफ (पीटीओ) एचपी 40.5 एचपी है। युवो टेक प्लस 475 डीआई की सबसे खास विशेषता यह है कि इस पर 6 साल की वारंटी है। महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 6.85-7.15 लाख रुपए है।

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 डीआई

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 डीआई ट्रैक्टर में 35 किलोवाट (47 एचपी) का दमदार 4 सिलेंडर इंजन है। शानदार पैरेलल कूलैंट कूलिंग एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, ऑयल बाथ एयर क्लीनर, आरामदायक पावर स्टीयरिंग, 1700 किलोग्राम उच्च भार उठाने वाली प्रिसिशन हाइड्रोलिक्स और 43.1 एचपी पावर की पावर टेक ऑफ (पीटीओ) Mahindra Yuvo Tech Plus 575 DI ट्रैक्टर को हर काम में नं. 1 बनाता है। युवो टेक प्लस 575 डीआई में तकनीकी रूप से उन्नत शक्तिशाली फुल कांस्टेंट मेश टाइप वास्तविक साइड शिफ्ट गियर बॉक्स है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर के साथ सिंगल क्लच है। माइलेज और टेक्नोलॉजी में नं. 1 महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 डीआई की कीमत 7.45 लाख से 7.60 लाख रुपए के बीच है। इस दमदार पौटेटो स्पेशल ट्रैक्टर पर 6 साल की वारंटी है, जो उद्योग में पहली बार है। महिंद्रा युवो टेक प्लस 575, महिंद्रा ट्रैक्टर्स की इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पेशकशों में एक है।  

महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 डीआई ट्रैक्टर ( पौटेटो स्पेशल) 

आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 डीआई ट्रैक्टर डिजाइन किया गया है। युवो टेक प्लस 585 डीआई में है एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस शक्तिशाली 4 सिलेंडर इंजन है। जिसका उन्नत शानदार पैरेलल कूलिंग सिस्टम इसे बिना रूके लंबे समय तक खेती में किसी भी प्रकार के काम करने की क्षमता प्रदान करता है। यह 36.75 किलोवाट (49.3 एचपी) ट्रैक्टर है, जो इसे श्रेणी में 197 न्यूटन मीटर की अधिकतम बैक अप टॉर्क, 45.5 एचपी पावर की सर्वश्रेष्ठ पीटीओ एचपी और सर्वश्रेष्ठ माइलेज के साथ इसे विभिन्न एप्लिकेशन के साथ अधिक और तेज काम सुनिश्चित करने में नंबर 1 ट्रैक्टर बनाता है। नंबर 1 टेक्नोलॉजी और माइलेज का मास्टर वाला महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 ट्रैक्टर उच्च तकनीक नियंत्रण वाल्व के साथ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ हाइड्रोलिक्स प्रदान करता है। इसकी 1700 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता वाली हाई प्रिसिशन हाइड्रोलिक्स भूमि की तैयारी और बीज बिस्तर की तैयारी के समय एक समान गहराई सुनिश्चित करने की अनुमति प्रदान करता है। इसमें तकनीक रूप से उन्नत पावरफुल 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर के साथ, वास्तविक साइड शिफ्ट कांस्टेंट मेश गियर बॉक्स दिया गया है जो किसी भी प्रकार की मिट्टी और अनुप्रयोग के लिए अधिक गति गियर सुनिश्चित करने के लिए श्रेणी में कुल 15 गियर ऑप्शन प्रदान करता है। नया महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 डीआई ट्रैक्टर सही मायने में पावर, टेक्नोलॉजी और माइलेज का बाप है। महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 ट्रैक्टर की कीमत 7.55-7.75 लाख रुपए के बीच है। इसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में एक यह है कि महिंद्रा ट्रैक्टर्स, महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 डीआई पर 6 साल या 6000 घंटे की वारंटी प्रदान करता है, जो उद्योग में पहली बार है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर