महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर लांचिंग: 15 अगस्त 2023 को महिंद्रा लॉन्च करेगा ओजा ट्रैक्टर सीरीज

पोस्ट -10 अगस्त 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ओजा : महिंद्रा स्वाधीनता दिवस पर लॉन्च करेगा महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर सीरीज 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लाइटवेट ग्लोबल प्लेटफार्म पर महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर की शानदार लॉन्चिंग करने जा रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने इस ओजा ब्रांड के तहत शानदार फीचर्स के साथ अलग-अलग एचपी सेगमेंट में 40 लाइटवेट ट्रैक्टरों का निर्माण करेगी। आईये इस शानदार महिंद्रा ओजा ब्रांड के बारे में विस्तार से जानें।

महिंद्र ओजा ट्रैक्टर : जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Limited) देश में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यानी 15 अगस्त 2023 को महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर (Mahindra Oja Tractors) की शानदार ग्लोबल लॉन्चिंग करने जा रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने इस ओजा ब्रांड (Oja Brand) के तहत लाइटवेट ग्लोबल प्लेटफार्म पर अलग-अलग एचपी रेंज में करीब 40 ट्रैक्टरों का निर्माण करेगी। महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी के इस ग्लोबल ब्रांड का देश-विदेशों के किसानों को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि ओजा शब्द संस्कृत के शब्द ओजस से लिया गया है जिसका संबंध जीवन शक्ति, ऊर्जा और शक्ति से है। 

महिंद्रा देश की ही नही, बल्कि पूरे विश्व की नंबर 1 किफायती ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। यह अपने ग्राहकों की मांग के अनुसार अपने सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर का निर्माण करती है। इसके ट्रैक्टर देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में भी किसानों द्वारा प्रमुखता से यूज किये जाते हैं। क्योंकि महिंद्रा अपने ग्राहकों को व्यापक सेवा केंद्रों की चेन भी प्रदान करती है। इसके ट्रैक्टर कम रखरखाव लागत पर लंबा चलने वाले होते हैं, जिसकी वजह से देश ही नहीं बल्कि विदेशों के किसानों का भी सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर ब्रांड है। कृषि बाजारों में महिंद्रा ने एक से बढ़कर एक सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर मॉडल उतार रखे हैं। जिन्हें किसानों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है। इसी बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा 15 अगस्त को देश के किसानों को अपना एक और नया ब्रांड समर्पित करने जा रहा है, जो भारतीय कृषि को समृद्ध करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।   

महिंद्रा का सबसे लाइटवेट ट्रैक्टर है ओजा

महिंद्रा आजादी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपने नए महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर की लॉन्चिंग करने जा रहा है, जो सबसे लाइटवेट ट्रैक्टर होगा। महिंद्रा ओजा ब्रांड ट्रैक्टर को वैश्विक ट्रैक्टर कार्यक्रम k2 (Mahindra OJA K2) के अनुसार डिजाइन किया गया है। उम्मीद है इसमें आधुनिक तकनीक के साथ शानदार फीचर्स दिए जाएंगे जो खेती की जरूरतों के साथ ही व्यावसायिक जरूरतों को भी पूरा करने में समक्ष होंगे। 

40 मॉडल तैयार करेगा महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर ब्रांड

बता दें कि K2 महिंद्रा का सबसे महत्वाकांक्षी लाइटवेट ट्रैक्टर (lightweight tractor) प्रोग्राम है। जिसमें 4 प्लेटफॉर्म, 40 मॉडल और चार प्रमुख बाजार भारत, अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया और जापान शामिल हैं। महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर ब्रांड के तहत सभी 40 मॉडलों को तैयार करेगा, जो 20 से 70 एचपी श्रेणी में होंगे। इस साल से शुरू होकर अगले तीन वित्तीय वर्षों में इन्हें लॉन्च किया जाएगा। यह सभी मॉडल लाइटवेट ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर बनाए जाएंगे। 

महिंद्रा ओजा में शामिल होंगे ये चार सब ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म

महिंद्रा ओजा महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का सबसे शानदार आधुनिक तकनीकी ट्रैक्टर कार्यक्रम है। इसमें 4 प्लेटफॉर्म होंगे जिनमें सब कॉम्पैक्ट, कॉम्पैक्ट, स्मॉल यूटिलिटी और लार्ज यूटिलिटी ट्रैक्टर श्रेणी शामिल की जाएगी। महिंद्रा ओजा ब्रांड सब-कॉम्पैक्ट प्लेटफॉर्म में 20 एचपी से लेकर 25 एचपी के ट्रैक्टर तैयार होंगे। इस तरह कॉम्पैक्ट में 21-30 एचपी के ट्रैक्टर के शामिल होंगे। कॉम्पैक्ट, स्मॉल यूटिलिटी प्लेटफॉर्म के तहत 26-40 एचपी श्रेणी (hp range) के ट्रैक्टर बनाए जाएंगे। वहीं लार्ज यूटिलिटी के अंतर्गत 45-70 एचपी श्रेणी के ट्रैक्टर शामिल किए जाएंगे। 

महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर में मिलेंगे ये फीचर्स 

महिंद्रा एंड महिंद्रा हमेशा से नए प्रयोगों और प्रोद्योगिकी को अपने ट्रैक्टरों में शामिल करने में विश्वास रखती है। जिससे किसानों को हमेशा आधुनिक तकनीक के साथ कुछ ना कुछ नया मिलता रहे। जिससे किसान अपनी खेती को और ज्यादा लाभकारी बना सकें। महिंद्रा ओजा, महिंद्रा एंड महिंद्रा का सबसे महत्वकांक्षी आधुनिक प्रोद्योगिकी ट्रैक्टर प्रोग्राम है। कंपनी के अनुसार प्रत्येक महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर में बेस्ट फर्स्ट-इन-क्लास टेक्निकल फीचर्स होंगे। महिंद्रा कंपनी के मुताबिक हर महिंद्रा ओजा ट्रैक्टरों में सर्वश्रेष्ठ प्रथम श्रेणी तकनीकी फीचर्स दिए जाएंगे। महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर का उत्पादन इसी साल प्रारंभ हो जाएगा। वैश्विक ट्रैक्टर कार्यक्रम  की रूपरेखा महिंद्रा की ओर से पहली बार मार्च 2021 में तैयार की गई थी जिसके अंतर्गत 37 मॉडल की कैटेगरी शामिल की गई थी। अब इस प्रोग्राम को 40 मॉडल कैटगेरी के रूप में विस्तारित किया जा रहा है।

महिंद्र ओजा ट्रैक्टर की कीमत कितनी होगी ?

महिंद्रा हमेशा से ही अपने ट्रैक्टरों की कीमत देश के किसानों के बजट के अनुकूल सस्ती और किफायती रखती है। इस बार भी ऐसी ही उम्मीद की जाती है कि महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर की कीमत भी किसानों के बजट के अनुकूल सस्ती और किफायती ही होगी। जिससे अधिक से अधिक किसान महिंद्रा की आधुनिक प्रोद्योगिकी का फायदा उठा सकेंगे। फिलहाल, महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra Oja Tractor Price) के बारे में अभी कोई जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही अपने ग्राहकों के लिए गाड़ियां मार्केट में लॉन्च करते रहती है। ऐसे में अब सभी को 15 अगस्त का इंतजार है। क्योंकि इस दिन महिंद्रा कई गाड़ियों के नए अपडेट और कई नए मॉडलों की ग्लोबल लाॅचिंग कर चुकी है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors