ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ट्रैक्टर नए ओजा ब्रांड के तहत 40 ट्रैक्टर करेगा लांच

महिंद्रा ट्रैक्टर नए ओजा ब्रांड के तहत 40 ट्रैक्टर करेगा लांच
पोस्ट -10 अप्रैल 2023 शेयर पोस्ट

नए ओजा ब्रांड के 40 ट्रैक्टरों का निर्माण लाइटवेट ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर होगा

भारत की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही अपनी नई ओजा ब्रांड (Mahindra OJA Brand) के 40 ट्रैक्टरों की लांचिंग करेगी।  इसके लिए कंपनी ने तेलंगाना के जहीराबाद स्थित अपने ट्रैक्टर प्लांट में  उत्पादन की तैयारियां शुरू कर दी है। वर्ष 2023-24 में महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी अपने ट्रैक्टर डिवीजन पर विशेष फोकस रख रही है। इसी के अंतर्गत उसने विश्वस्तरीय ट्रैक्टर प्रोग्राम k-2 तैयार किया है। लांच किए जाने वाले प्रस्तावित 40 ट्रैक्टरों का निर्माण लाइटवेट ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। यहां आपको ट्रैक्टर गुरू की इस पोस्ट में महिंद्रा की ओर से लांच किए जाने वाले 40 ट्रैक्टरों के निर्माण और ओजा ब्रांड के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

New Holland Tractor

क्या है महिंद्रा की ओजा ट्रैक्टर ब्रांड ?

यहां बता दें कि महिंद्रा दुनिया की जानी-मानी ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में एक है। इसने महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर ब्रांड को वैश्विक ट्रैक्टर प्रोग्राम के-2 के अनुसार विकसित किया है। महिंद्रा कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह वर्ष 2023-24 में अपने ट्रैक्टर डिवीजन पर विशेष फोकस रखेगी। अपने नये ब्रांड ओजा के अंतर्गत वह ट्रैक्टर की घरेलू और विदेशी बाजार की मांग को पूरा करेगी। लाइटवेट प्लेटफार्म के-2 पर बनने वाले ट्रैक्टर्स को वह अमेरिका, जापान, साउथ ईस्ट एशिया आदि कई देशों में उपलब्ध कराएगा।

चार सब ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म भी बनेंगे

महिंद्रा कंपनी अपने ट्रैक्टर ओजा ब्रांड के ट्रैक्टरों के निर्माण के अलावा भारत में चार सब प्लेटफार्म भी स्थापित करेगी। ये सब कॉम्पैक्ट, कॉम्पैक्ट, स्माल यूटिलिटी और लार्ज यूटिलिटी के हिसाब से होंगे। वहीं महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर के-2 इंजन टेक्निक पर आधारित होंगे। महिंद्रा के वैश्विक ट्रैक्टर प्रोग्राम k-2 के अंतर्गत मित्सुबिशी, महिंद्रा एग्रीकल्चर मशीनरी जापान और महिंद्रा रिसर्च वैली, महिंद्रा के ऑटो एवं फॉर्म क्षेत्र के लिए अनुसंधान एवं विकास केंद्र की इंजीनियरिंग टीमों का पूरा सहयोग रहेगा।

जानें, महिंद्रा के जहीराबाद प्लांट के बारे में

महिंद्रा ओजा सीरीज ट्रैक्टरों का निर्माण तेलंगाना के जहीराबाद में स्थित कंपनी के संयंत्र में होगा। यह प्लांट दो शिफ्टों में चलता है। इसमें 1500 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें 1 लाख ट्रैक्टरों का सालाना निर्माण होता है। इनमें से 65 प्रतिशत ट्रैक्टर निर्यात किए जाते हैं। इस प्लांट में महिंद्रा युवो, महिंद्रा जीवो के अलावा महिंद्रा प्लस ट्रैक्टरों का निर्माण किया जाता है। महिंद्रा ने जहीराबाद प्लांट में 10.87 बिलियन रुपये का निवेश किया है। प्लांट में 30 एचपी से 100 एचपी तक के 330 ट्रैक्टर वेरिएंट को रोल आउट किया जा सकता है।

यह हैं महिंद्रा की प्रमुख ट्रैक्टर सीरीज

ओजा ब्रांड के ट्रैक्टर से बदलेगी फॉर्मिंग

महिंद्रा की नई विकसित ब्रांड ओजा के लांच होने वाले ट्रैक्टरों से भारत की फार्मिंग बदलेगी, यह कहना है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का का। इन्होने कहा है कि महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर बेस्ट परफॉर्मेंस और उत्पादन के लिए बने हैं। इनमें बेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इससे किसानों की लाइफ में भी बदलाव आएगा।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर