ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट मई 2023 :4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,126 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट मई 2023 :4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,126 ट्रैक्टर बेचे
पोस्ट -05 जून 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट 2023 में 34,126 ट्रैक्टर बेचे 

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट मई 2023: देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री में अग्रणी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने हाल ही में मई 2023 की ट्रैक्टर बिक्री की रिपोर्ट  प्रस्तुत की है। कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा ट्रैक्टर ने मई 2023 में घरेलू और निर्यात बाजार में 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,126 ट्रैक्टर बेचे हैं, जिसमें कपंनी ने घरेलू बाजार में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने मई 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 33,113 ट्रैक्टर बेचे हैं। वहीं, निर्यात बाजार में कपंनी ने मई 2023 में 1013 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं। मई 2023 की ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट की डाटा के मुताबिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू और निर्यात ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट आई है। ट्रैक्टरगुरू के इस लेख में हम आपको महिंद्रा ट्रैक्टर्स की मई 2023 ट्रैक्टर सेल्स रिपार्ट की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप जान पाएंगे कि कंपनी की मई 2023 में घरेलू और निर्यात मार्केट में कुल कितने ट्रैक्टरों की बिक्री रही है। 

New Holland Tractor

घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 33,113 यूनिट

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में पिछले साल मई 2022 की तुलना में मई 2023 में 3 प्रतिशत कम ट्रैक्टर बेचे है। कंपनी ने मई 2023 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 33,113 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल मई 2022 में कंपनी ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 34,153 ट्रैक्टर बेचे थे। 

मई 2023 में कंपनी ने निर्यात बाजार में 1,013 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मई 2023 में निर्यात बाजार में 1,013 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं, जबकि पिछले साल मई 2022 में कंपनी ने 1,569 ट्रैक्टर निर्यात किए थे। प्रदर्शित आंकड़ों के हिसाब के निर्यात में 35 प्रतिशत की कमी हुई है। 

घरेलू और निर्यात बाजार में 4 प्रतिशत ट्रैक्टर कम बिके

घरेलू और निर्यात बाजार में कंपनी ने मई 2023 में 34,126 ट्रैक्टर बेचे है, जबकि पिछले साल मई 2022 में 35,722 ट्रैक्टर बेचे थे। घरेलू और निर्यात ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने पिछले साल मई 2022 की तुलना में मई 2023 में घरेलू और निर्यात बाजार में 4 प्रतिशत ट्रैक्टर कम बेचे हैं। 

घरेलू और निर्यात बाजार में महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री डाटा मई 2023 

विवरण  मई 2023      मई 2022   परिवर्तन (प्रतिशत में)
घरेलू 33,113 34,153     -3 प्रतिशत
निर्यात 1013     1569     -35 प्रतिशत 
कुल सेल्स 34,126     35,722     -4 प्रतिशत

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दो महीनों में कुल 70531 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्र एंड महिंद्रा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दो महीनों (अप्रैल-मई) में घरेलू और निर्यात मार्केट में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए 70531 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के दो महीनों (अप्रैल-मई) में कंपनी की कुल ट्रैक्टरों की बिक्री 76661 ट्रैक्टर रही थी। महिंद्रा ट्रैक्टर ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल और मई के दौरान अपने घरेलू ट्रैक्टर बाजार में 7 प्रतिशत की गिरावट देखी है। घरेलू बाजार में महिंद्रा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल और मई में 68511 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में महिंद्रा ट्रैक्टर ने घरेलू ट्रैक्टर बाजार में 73,558 ट्रैक्टरों बिक्री की थी। वहीं, महिंद्रा ने निर्यात बाजार में वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल और मई दो महीनों के दौरान 3103 ट्रैक्टर निर्यात किए थे, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दो महीने अप्रैल-मई में कंपनी 2020 ट्रैक्टर ही निर्यात कर पाई है। निर्यात बाजार के आंकड़े दर्शाते हैं कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दो महीने (अप्रैल-मई) के दौरान ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।  

महिंद्र ट्रैक्टर्स का कुल बिक्री डाटा वित्तीय वर्ष 2023-24 

विवरण वित्तीय वर्ष 23-24 वित्तीय वर्ष 22-23   परिवर्तन (% में)
घरेलू      68511     73558      -7 % 
निर्यात  2020  3103 -35 %
कुल 70531      76661 -8 % 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, “हमने मई 2023 में घरेलू मार्केट में 33,113 ट्रैक्टर बेचे हैं। मई 2023 में कंपनी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, लेकिन हमें उम्मीद है कि आने वाले खरीफ सीजन में घरेलू ट्रैक्टरों की बिक्री बढ़ेगी। क्योंकि इस वर्ष रबी सीजन में रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन  हुआ है, जिससे किसानों को अच्छी आमदन हुई। मौसम की अनुकूलता को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है। इस खरीफ सीजन फसल की बुवाई का क्षेत्र बढ़ सकता है, जिसके चलते ट्रैक्टर और कृषि उपकरण की मांग बढ़ सकती है। हमने मई 2023 में निर्यात बाजार में 1,013 ट्रैक्टर बेचे हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर