Mahindra & Mahindra Tractor Sales Report December 2023 : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विमेंट सेक्टर (एफईएस) ने दिसंबर 2023 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू और निर्यात) की रिपोर्ट जारी की है। जिसमें अपने घरेलू और निर्यात बाजारों में बेचे गए कुल ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ों का खुलासा किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की दिसंबर 2023 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री 18 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 19138 यूनिट रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान यह आंकड़ा 23243 यूनिट का था। इस तरह महिंद्रा ने पिछले वर्ष दिसंबर 2022 की तुलना में दिसंबर 2023 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों में कुल 4105 यूनिट कम बेचे है। आईए इस लेख के माध्यम से जानते है कि दिसंबर 2023 के महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स की रिटेल और एक्सपोर्ट सेल्स का प्रदर्शन कैसा रहा है।
घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 17 प्रतिशत की गिरावट, 18028 ट्रैक्टर बेचे
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने दिसबंर 2023 में ट्रैक्टर सेल्स प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि पिछले महीने कृषि गतिविधियां सुस्त रहने के कारण घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 17 प्रतिशत गिरकर 18028 ट्रैक्टर रही, जबकि दिसंबर 2022 में यह आंकड़ा 21640 ट्रैक्टर का था। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने में हर बार ऐसा देखने को मिलता है। इस दौरान हमने निर्यात बाजार में 1,110 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वर्ष दिसंबर 2022 में 1,603 ट्रैक्टरों का निर्यात किया गया था। इस तरह दिसंबर 2023 के दौरान ट्रैक्टर एक्सपोर्ट (निर्यात) 31 प्रतिशत गिरावट के साथ 493 यूनिट कम है। वहीं इस दौरान घरेलू सेल्स 3612 यूनिट कम रही है।
दिसंबर 2023 के दौरान कुल ट्रैक्टर (घरेलू+निर्यात) सेल्स का आंकड़ा
| विवरण | दिसंबर 2023 | दिसंबर 2022 |
दिसंबर 2022 |
| घरेलू | 1,8028 | 21,640 | -17% |
| निर्यात | 1,110 | 1,603 | -31% |
| कुल ट्रैक्टर बिक्री | 19,138 | 23,243 | -18% |
साल-दर-साल (YTD) आधार पर दिसंबर 2023 में ट्रैक्टर सेल्स पर 3 % की गिरावट
दिसंबर 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण सेक्टर की कुल ट्रैक्टर सेल्स (घरेलू+ निर्यात) साल-दर-साल (YTD) आधार पर 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,06,742 यूनिट है, जबकि पिछले वर्ष 2022-23 के अप्रैल से दिसंबर के दौरान यह आंकड़ा 3,17,814 यूनिट था। इस तरह कंपनी ने अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री में 11072 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। सालाना आधार पर घरेलू ट्रैक्टर सेल्स देखी जाए, तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल से दिसंबर (9 महीनों) की अवधि में घरेलू ट्रैक्टर सेल्स में 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,97,157 यूनिट बेची है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल से दिसंबर की अवधि में 3,03,664 ट्रैक्टर की सेल्स घरेलू बाजार में थी। दिसंबर 2023 में ट्रैक्टर्स की घरेलू बिक्री 6507 यूनिट कम हो गई है। अगर महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर एक्सपोर्ट की बात करें, तो कंपनी ने वर्तमान वित्त वर्ष में अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 में 32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9585 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी समान अवधि में 14150 ट्रैक्टरों का निर्यात किया गया था। इस प्रकार कंपनी ने चालू वित्तवर्ष के दिसंबर 2023 में कुल 4565 ट्रैक्टर कम निर्यात किए हैं। कंपनी के मुताबिक, पिछले महीने दिसंबर 2023 में साल-दर-साल (YTD) की कुल् ट्रैक्टर सेल्स प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नकारात्मक रहा है।
कुल ट्रैक्टर सेल्स (घरेलू+ निर्यात) सालाना (YTD) आधार पर (अप्रैल से दिसंबर)
| विवरण | YTD 2023-24 अप्रैल से दिसंबर (9 महीने) | ||
| YTD 2023-24 | YTD 2022-23 | परिवर्तन (% में) | |
| घरेलू | 2,97,157 | 3,03,664 | -2 % |
| निर्यात | 9,585 | 14,150 | -32 % |
| कुल ट्रैक्टर सेल्स | 3,06,742 | 3,17,814 | -3 % |
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y
45 एचपी सोलिस 4415 ट्रैक्टर : पावर, कीमत और तकनीकी फीचर्स जानें
महिंद्रा OJA सीरीज के 7 मॉडल: जानें फीचर्स, कीमत और पावर प्रदर्शन
Retail Tractor Sales in Oct 2025 Reach 73,577 Units With 14.22% Growth
Mahindra Expands Farm Machinery Range with Groundnut Thresher for 4 States
रबी सीजन के लिए किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगी DAP और NPK खाद
Dairy Business : युवाओं को कामधेनु योजना के तहत 25-33% तक सब्सिडी
Electric Tractor Market Will Reach $426.67 Million by 2033 at 10.34% CAGR