ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 : महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में 30% वृद्धि

महिंद्रा ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 : महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में 30% वृद्धि
पोस्ट -03 जनवरी 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ने घरेलू बाजार में कुल 21,640 ट्रैक्टर बेचे दिसंबर 2022

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट 2022 : ट्रैक्टर उद्योग में नंबर वन महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने दिसंबर 2022 की ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी की है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री में कई अन्य ट्रैक्टर ब्रांड कंपनियों को पछाड़ते हुए दिसंबर 2022 में भी सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। हाल ही में कंपनी द्वारा जारी दिसंबर 2022 की ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने दिसंबर 2022 में घरेलू बाजार में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए कुल 21,640 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि दिसंबर 2021 में 16,687 ट्रैक्टर्स बेचे गए थे। साथ ही महिंद्रा ने निर्यात बाजार में भी 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। ट्रैक्टर गुरु के इस लेख के माध्यम से हम अपको महिंद्र ट्रैक्टर्स द्वारा जारी अपनी सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। सेल्स रिपोर्ट की जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

New Holland Tractor

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2022 : महिंद्रा ने दिसंबर 2022 में कुल 23,240 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट 2022 के अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर 2022 में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 23,243 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो दिसंबर 2021 में 18,269 ईकाई थी। महिंद्र ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 23,243 ट्रैक्टर बेचकर साल दर साल 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। वहीं, महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री के आंकडे देखा जाए, तो कंपनी अपने घरेलू बाजार में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में दिसंबर 2022 के बीच कुल 21640 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछली साल दिसंबर 2021 में 16,687 ट्रैक्टर थी। इसी प्रकार कंपनी ने निर्यात ट्रैक्टर बिक्री में 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए कंपनी ने दिसंबर 2022 में 1603 ट्रैक्टर बेचे, जो दिसंबर 2021 में 1582 ट्रैक्टर थी। 

महिंद्र ने 9 महीनों में कुल 3 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे 

देश की टॉप ट्रैक्टर इंडस्ट्री कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए महिंद्र ट्रैक्टर्स ने वित्त वर्ष 22-23 में 9 महीनों के बीच करीब 3 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे। महिंद्रा एण्ड महिंद्रा लिमिटेड ने अप्रैल से दिसंबर 22 के बीच महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए कुल 3,17,814 यूनिट बेचे हैं, जो पिछले वित्त वर्ष के इसी अवधि दौरान 2,81,816 यूनिट थी। वहीं, महिंद्र ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री अप्रैल से दिसंबर 22 के बीच  303664 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल इसी समय अवधि में 268868 ट्रैक्टर थी। महिंद्र ने अप्रैल से दिसंबर के बीच घरेलू बिक्री में कुल 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वहीं कंपनी में अपने निर्यात बिक्री में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए इस बीच कुल 14150 यूनिट बेचे, जो पिछले साल इस दौरान 12948 यूनिट थी। 

ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की मांग में वृद्धि 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने अपने बयान में कहा कि महिंद्र ट्रैक्टर्स ने दिसंबर 2022 के बीच अपने घरेलू बाजार में कुल 21,640 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल दिसंबर 2021 की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने कहा ऐसा इसलिए मुमकिन हुआ है, क्योंकि खरीफ फसलों की खरीद और रबी फसलों की बुवाई का क्षेत्र बढ़ा है। रबी फसलों की बुवाई का क्षेत्र पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है और पांच साल के औसत से भी अधिक। रबी फसलों में बंपर उपज होने की उम्मीद है और रबी की मजबूत बुवाई, खरीफ फसलों की अच्छी खरीद एवं गेहूं के निर्यात की संभावना की वजह से कृषि सेक्टर में उत्साह का माहौल बना है, जिसके परिणाम में ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की मांग मजबूत हुई है। कंपनी ने निर्यात बाजार में कुल 1,603 यूनिट बेचे, जो गत वर्ष की तुलना में   1 प्रतिशत अधिक है। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह स्वराज ट्रैक्टर व मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर