Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट मार्च 2023 : महिंद्रा ने 18% की वृद्धि के साथ 34,014 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट मार्च 2023 : महिंद्रा ने 18% की वृद्धि के साथ 34,014 ट्रैक्टर बेचे
पोस्ट -06 अप्रैल 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा एंड महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट 2022-23 : वित्तवर्ष में 4 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर्स की बिक्री

भारत की ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में सिरमौर महिंद्रा ट्रैक्टर के लिए वित्त वर्ष 2022-23 काफी उत्साह प्रदान करने वाला रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा जारी की गई महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में सबसे ज्यादा 4 लाख 7 हजार 545 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जबकि महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2021-22 में 3 लाख 54 हजार 698 ट्रैक्टरों की सेल की। इस तरह गत वित्त वर्ष की तुलना में  महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री 15 प्रतिशत अधिक रही। यह रिकार्ड एक कंपनी के लिए नया कीर्तिमान स्थापित करता है। इसके अलावा मार्च 2023 में घरेलू और निर्यात  बाजार में भी महिंद्रा ने कुल 18 प्रतिशत ग्रोथ हासिल कर 35,014 ट्रैक्टर बेचे। यहां महिंद्रा ट्रैक्टर्स की सेल्स रिपोर्ट के आंकड़ों के साथ इसकी बिक्री की पूरी जानकारी  ट्रैक्टर गुरू की इस पोस्ट में दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें। 

New Holland Tractor

महिंद्रा एंड महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट वित्तवर्ष 2022-23 : घरेलू और निर्यात बाजार में 4,07,545 यूनिट बेची

यदि महिंद्रा ट्रैक्टर की सेल्स रिपोर्ट के आधार पर देखें तो महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टरों की सेल घरेलू बाजार में अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक की वित्त वर्ष अवधि में कुल 4,07,545 इकाइयां रहीं जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह बिक्री 3,54, 698 यूनिट थी। इससे 15 प्रतिशत का इजाफा कुल बिक्री में हुआ। इसके अलावा घरेलू बाजार में महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक 3,89, 531 यूनिट रही है जो गत मार्च 2021 तक 3,37,052 इकाइयां थी। इसी तरह निर्यात में भी इस अवधि में 2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मार्च 2023 तक 18,014 ट्रैक्टर बेचे गए जबकि  मार्च 2022  तक 17,646 ट्रैक्टर सेल किए गए।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट वित्त वर्ष 2022-23 : अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक

विवरण  22-23 21-22 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 3,89,531 3,37,052 16%
निर्यात बाजार 18,014 17,646 2%
कुल बिक्री 4,07,545 3,54,698  15%

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : मार्च 2023 में 20 प्रतिशत बढ़ी घरेलू बिक्री    

महिद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट पर मार्च 2022 और मार्च 2023 की बिक्री की तुलना की जाए तो  घरेलू बाजार में महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री मार्च 23 में 33,622 इकाइयां हुई जो एक साल पहले 28,112 इकाइयां थी। इसमें 20 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इसके अलावा निर्यात की बात करें तो मार्च 2023 में 1,392 ट्रैक्टर बेचे गए और मार्च 2022 में 1,651 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। यह 16 प्रतिशत कम रही।

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डाटा मार्च 2023

विवरण  मार्च 2023 मार्च 2022 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 33,622 28,112 20%
निर्यात बाजार 1,392 1,651 -16%
कुल बिक्री 35,014 29,763  18%


महिंद्रा का नंबर 1 का खिताब रहा बरकरार

महिंद्रा ट्रैक्टर की सेल्स रिपोर्ट जारी होने के बाद जिस तरह से महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री के चौंकाने वाले आंकड़ें सामने आए हैं उनसे महिंद्रा कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की अवधि में भारत में सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचने का यह रिकार्ड बन गया है। इससे महिंद्रा का यह खिताब इस साल भी बरकरार ही रहा है। कंपनी ने  घरेलू बाजार में 16 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है वहीं निर्यात में भी 2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। 

आने वाले महीनों में बढ़ेगी ट्रैक्टरों की मांग

जिस तरह से मार्च 2023 और वित्त वर्ष की एक साल की अवधि में महिंद्रा ने ट्रैक्टरों की बिक्री में नया रिकार्ड कायम किया है उसी तरह से महिंद्रा एंड महिंद्रा को उम्मीद है कि आगामी महीनों में भी ट्रैक्टरों की मांग में तेजी से वृद्धि होगी। कंपनी के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसिडेंट हेमंत सिक्का के अनुसार मार्च 2023 की बिक्री 33,622 ट्रैक्टरों की रही है जो कि पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं इस बार फसल उत्पादन में वृद्धि  और कीमतों में मजबूती के साथ मनरेगा मजदूरी में वृद्धि भी किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी जिससे  ट्रैक्टरों की मांग बढ़ेगी।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर