Mahindra & Mahindra Tractor Sales Report November : हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विमेंट सेक्टर (एफईएस) ने नवंबर 2023 में बेचे गए ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इसमें महिंद्रा ने घरेलू एवं निर्यात बाजारों में बिक्री किए गए ट्रैक्टरों के आंकड़े बताए हैं। नवंबर 2023 के लिए जारी ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में नवंबर 2023 के महीने में कुल 31,069 यूनिट बेची हैं, जबकि पिछले साल नवंबर 2022 में 29,180 इकाइयों की बिक्री घरेलू बाजार में की गई थी। ट्रैक्टर के आंकड़े बताते हैं कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ 1889 ट्रैक्टरों की बिक्री अधिक की है। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर ने नवंबर 2023 में अपने निर्यात बाजार में ट्रैक्टर की बिक्री में 25 प्रतिशत की गिरावट का सामना किया। कंपनी ने नवंबर 2023 के दौरान 1,005 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वर्ष के नवंबर 2022 में 1,348 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार कंपनी ने नवंबर 2023 में कुल 343 ट्रैक्टर कम निर्यात किए हैं। आइए, नवंबर 2023 के लिए जारी ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट से जानते हैं कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ओवर ऑल ट्रैक्टर बिक्री में कैसा प्रदर्शन किया है?
नवंबर 2023 में ओवर ऑल ट्रैक्टर की बिक्री में 5 प्रतिशत वृद्धि, 32,074 ट्रैक्टर की बिक्री
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की ओवर ऑल ट्रैक्टर की बिक्री की बात की जाए, तो नंवबर 2023 में महिंद्रा ने 5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ घरेलू और निर्यात बाजार में 32 हजार 074 ट्रैक्टर की बिक्री है, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में कंपनी ने 30,528 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। इस प्रकार कंपनी ने घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 के महीने के दौरान कुल 1546 ट्रैक्टर कम बेचे हैं।
नवंबर 2023 में घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में बेचे गए कुल महिंद्रा ट्रैक्टर का डेटा
| विवरण | नवंबर 2023 | नवंबर 2022 | परिवर्तन (%) में |
| घरेलू बाजार | 31,069 | 29,180 | 6% |
| निर्यात बाजार | 1,005 | 1,348 | -25% |
| ओवर ऑल ट्रैक्टर बिक्री | 32,074 | 30,528 | 5% |
साल-दर-साल (YTD) अप्रैल से नवंबर 2023 (8 महीने) में ट्रैक्टर बिक्री में 2 % की गिरावट
महिंद्रा एंड महिंद्रा का साल-दर-साल (YTD) ट्रैक्टर बिक्री प्रदर्शन का देखा जाए, तो महिंद्रा ने अप्रैल से नवंबर 2023 (8 महीने) में कुल ट्रैक्टर बिक्री में 2 प्रतिशत की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने इस साल अप्रैल से नवंबर 2023 के दौरान 2,87,604 ट्रैक्टर की बिक्री की है, जबकि पिछले वित्तवर्ष 2022-23 के 8 महीने (अप्रैल से नवंबर) में कुल 2,94,571 ट्रैक्टर बेचे थे। वहीं, महिंद्रा की चालू वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल से नवंबर (8 महीने) में घरेलू बाजार में 2,79,129 ट्रैक्टर की बिक्री रही, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के इसी समान अवधि के दौरान कंपनी घरेलू बाजार में कुल 2,82,024 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार कंपनी ने घरेलू बिक्री में साल-दर-साल (YTD) के अप्रैल से नवंबर 2023 के दौरान 1 प्रतिशत की गिरावट देखी है। इसके विपरीत, कपंनी ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के 8 महीने (अप्रैल से नवंबर) के दौरान निर्यात बाजार में 32 प्रतिशत की बड़ी गिरावट का अनुभव किया है। कंपनी ने अप्रैल से नवंबर 2023 की अवधि के दौरान निर्यात बाजार में 8,475 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल इस अवधि के दौरान कंपनी ने निर्यात बाजार में कुल 12,547 ट्रैक्टर बेचे थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा अप्रैल से नवंबर 2023 के साल-दर-साल (YTD) में प्रदर्शित आंकड़े बताते हैं कि कंपनी ने घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में ट्रैक्टर बिक्री में नकारात्मक प्रदर्शन किया है।
साल-दर-साल (YTD) डेटा : अप्रैल से नवंबर 2023 (8 महीने) के दौरान बेचे गए ट्रैक्टर के आंकडे़
| विवरण | YTD 2023-24 अप्रैल से नवंबर (8 महीने | ||
| YTD 2023-24 | YTD 2022-23 | परिवर्त (% में) | |
| घरेलू बाजार | 2,79,129 | 2,82,024 | -1 % |
| निर्यात बाजार | 8,475 | 12,547 | -32 % |
| कुल ट्रैक्टर बिक्री | 2,87,604 | 2,94,571 | -2 % |
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y
Retail Tractor Sales in Oct 2025 Reach 73,577 Units With 14.22% Growth
फार्मट्रैक 30 एटम v/s न्यू हॉलैंड सिम्बा 30: परफॉर्मेंस, कीमत और फीचर्स तुलना
कुबोटा MU5502 55 एचपी ट्रैक्टर: फीचर्स, कीमत और प्रदर्शन क्षमता जानें
Mahindra Expands Farm Machinery Range with Groundnut Thresher for 4 States
रबी सीजन के लिए किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगी DAP और NPK खाद
Dairy Business : युवाओं को कामधेनु योजना के तहत 25-33% तक सब्सिडी
Electric Tractor Market Will Reach $426.67 Million by 2033 at 10.34% CAGR